एक्सप्लोरर

एक असली और बढ़िया हेलमेट खरीदते समय इन खास बातों का रखें ध्यान, होगा आपको फायदा

आजकल बाजार में स्टाइलिश डिजाइन वाले हेलमेट्स आने लगे हैं जिनकी वजह से इनकी मांग भी बढ़ने लगी है. यदि आप एक अच्छा हेलमेट खरीदने जा रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं जो आपको एक असली ISI मार्क हेलमेट चुनने में मदद करेंगे.

नई दिल्ली: टू-व्हीलर चलते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है, हेलमेट आपके सिर की सेफ्टी के लिए बेहद जरूरी है. आजकल बाजार में स्टाइलिश डिजाइन वाले हेलमेट्स आने लगे हैं जिनकी वजह से इनकी मांग भी बढ़ने लगी है. यदि आप एक अच्छा हेलमेट खरीदने जा रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं जो आपको एक असली ISI मार्क हेलमेट चुनने में मदद करेंगे.

स्टीलबर्ड हेलमेट के एमडी राजीव कपूर का कहना है कि हमेशा ISI मार्क वाला ही हेलमेट खरीदना और पहनना चाहिए. असली ISI मार्क वाला हेलमेट 300 से 400 रुपये में बन ही नहीं सकता, लेकिन लोकल मार्किट में ISI मार्क वाला सब स्टैंडर्ड हेलमेट मिल रहा है. यह हेलमेट आपको चालान से जरूर बचा सकता है, लेकिन दुर्घटना होने पर आपकी जान नहीं बचा सकता.

हमेशा ISI मार्क हेलमेट ही खरीदें

आपको सड़क किनारे कई ऐसी दुकानें मिल जाएंगी जहां पर नकली हेलमेट को असली बता कर बेचा जाता है. ये लोग 1000 रूपये के हेलमेट 500 रुपये से 700 रुपये में बेचते हैं. याद रखें कोई भी असली हेलमेट इतनी कम कीमत में नहीं आता. इसलिए आप ओरिजिनल ISI मार्क हेलमेट खरीदें जिसकी कीमत 1000 रुपये से शुरू होती है.

साइज जरूर चेक करें

हेलमेट खरीदने से पहले उसे पहन कर देखें. बहुत ज्यादा ढीला और बहुत ज्यादा टाइट हेलमेट बिलकुल न खरीदें. इससे सफर के दौरान आपको दिक्कत आएगी. इसलिए हेलमेट की फिटिंग सही होना बेहद जरूरी है.

फुल फेस या हाफ फेस

सेफ्टी के लिहाज से तो फुल फेस हेलमेट ही सबसे बेस्ट माना जाता है, क्योंकि यह आपके पूरे फेस को कवर करता है और दुर्घटना होने पर फेस को सुरक्षित रखता है जबकि हाफ फेस हेलमेट आपके सिर को तो सेफ रखा है लेकिन फेस को नहीं, इसलिए हमेशा फुल फेस हेलमेट ही खरीदना चाहिए.

वाइजर जरूर चेक करें

किसी भी हेलमेट को लेने से पहले वाइजर जरूर चेक कर लें, वैसे बाजार में क्लियर और डार्क टाइप वाइजर उपलब्ध हैं लेकिन सेफ्टी के लिहाज से क्लियर वाइजर ही बेस्ट रहता है, यह रात में सबसे अच्छा रहता है क्योंकि इसमें क्लियर नजर आता है.

यह भी पढ़ें 

Honda Dio BS6 हुआ महंगा, खरीदने के लिए अब चुकानी होगी इतनी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV Market: दुनिया में EV गाड़ियों का असली किंग कौन? जानें चौंकाने वाले आंकड़े
दुनिया में EV गाड़ियों का असली किंग कौन? जानें चौंकाने वाले आंकड़े
Viral Video: महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget