एक्सप्लोरर

Honda Dio BS6 हुआ महंगा, खरीदने के लिए अब चुकानी होगी इतनी कीमत

कंपनी के मुताबिक इस समय Dio के 33 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं. नए BS-6 Dio में अग्रेविस डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं.

नई दिल्ली: Honda 2 व्हीलर्स इंडिया ने भारत में अपने BS6 बाइक्स और स्कूटर्स की कीमतों में पहले से ही इजाफा करना शुरू कर दिया था. अप्रैल महीने में कंपनी ने Activa 125, Activa 6G और SP125 BS6 के दाम बढ़ाए थे, लेकिन कंपनी ने अपने सबसे स्टाइलिश स्कूटर Dio की कीमत में भी इजाफा कर दिया है.

कीमत और वेरिएंट

नया BS6, Dio, स्टैण्डर्ड और डीलक्स वेरिएंट में मिलेगा. इसका स्टैण्डर्ड वेरिएंट चार कलर्स (मैट एक्सिस ग्रे मैटलिक, कैंडी जैज़ी ब्लू, स्पोर्ट्स रेड और वाइब्रेंट ऑरेंज) में है जबकि इसका डीलक्स वेरिएंट तीन कलर्स (मैट संगरिया रेड मैटलिक, डैजेल येल्लो मैटलिक और  मैट एक्सिस ग्रे मैटलिक) में मिलेगा. कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट और DLX वेरिएंट की कीमत में 552रुपये का इजाफा किया है. Dio के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 60,542 रुपये और DLX वेरिएंट की कीमत 63,892 रुपये हो गई है.

इंजन और फीचर्स

नए Dio में 110cc HET BS-VI PGM-FI इंजन लगा है, यह साइलेंट स्टार्ट सिस्टम के साथ है. इसके अलावा इसमें  फुल डिजिटल स्पीडोमीटर  दिया है. इतना ही नहीं सेफ्टी के लिए इसमें साइड इंडिकेटर प्लस इंजन कट ऑफ की सुविधा मिलती है. इसमें 12 इंच के फ्रंट व्हील और टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिए गये है. ग्राहकों की सहूलियत के लिए इसमें एक्सटर्नल फ्यूल Lid की सुविधा मिलती है जोकि एक बटन दबाने से खुलता है.

नया स्टाइल

नए होंडा डियो (Dio) के डिजाइन में अब काफी नयापन देखने को मिलता है. इसमें फ्रन्ट रिब्स और नया सिग्नेचर एलईडी पोजीशन लैम्प देखने को मिलते हैं जिसकी वजह से यह काफी अग्रेसिव नजर आता है. इसके अलावा इसमें नए डिजाइन वाले टेल लैम्प, स्पोर्ट स्प्लिट ग्रैब रेल, नया Dio लोगो और स्ट्राइकिंग ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं. कंपनी ने इसे व्हीलबेस को 22mm ज्यादा किया है, ताकि बेहतर स्टेबिलिटी मिलती है. कंपनी के मुताबिक इस समय Dio के 33 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं. नए BS-6 Dio में अग्रेविस डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं.

यामाहा  Fascino 125 से होगा मुकाबला

होंडा BS6 Dio का मुकाबला यामाहा Fascino 125 FI BS6 से होगा. यह एक unisex स्कूटर के रूप में जाना जाता है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 67,230 रुपये हो गई है. इंजन की बात करें तो इसमें 125cc का इंजन लगा है जोकि 8 Hp की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क देता है. इस स्कूटर में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम का भी ध्यान रखा है. इसके फ्रंट में 190mm डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है. इसके अलावा इसके फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फॉर्क सस्पेंशन और रियर में यूनिट स्विंग सस्पेंशन है. यह हल्का स्कूटर है ऐसे में इसे सिटी में राइड करना बेहद आसान बनता है, इसका कर्ब वजन 99 किलोग्राम है. इस स्कूटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.2 लीटर है.

यह पढ़ें 

Aprilia SXR 160 इस साल सितम्बर में होगा लॉन्च! यामाहा Fascino 125 से मिलेगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget