Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
Innova Hycross Flex Fuel: टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का नया फेसलिफ्ट और E100 फ्लेक्स फ्यूल मॉडल जल्द होगा लॉन्च. जानिए इसके नए फीचर्स, माइलेज और बदलावों की पूरी डिटेल.

हमारे देश में जब भी किसी बेहतरीन और आरामदायक बड़ी कार की बात होती है तो उसमें सबसे पहला नाम टोयोटा की इनोवा का आता है. क्योंकि यह कार बेहद ही लोकप्रिय और पसंदीदा एमपीवी जाती है. अपनी दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन स्पेस और शानदार माइलेज के दम पर इस गाड़ी ने परिवारों और ट्रैवल ऑपरेटरों के दिलों में एक खास जगह बनाई है.
लेकिन अब कंपनी इस लोकप्रिय गाड़ी को एक बिल्कुल नए और बड़े अपडेट के साथ बाजार में उतारने की तैयारी कर चुकी है. क्योंकि टोयोटा अपनी इनोवा हाइक्रॉस का नया फेसलिफ्ट मॉडल 25 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है. जबकि इसके तुरंत बाद 26 तारीख को कंपनी भारत में अपना पहला फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल भी दुनिया के सामने पेश करने वाली है. चलिए जानते हैं कि नई इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट और इसके फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल में ग्राहकों को क्या-क्या खास देखने को मिलने वाला है.
E100 फ्लेक्स फ्यूल इंजन
आपको बता दें कि फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ी का इंजन साधारण पेट्रोल या E20 गाड़ियों के इंजन से काफी अलग और ज्यादा एडवांस होता है. एथेनॉल का नेचर पेट्रोल से अलग होता है इसलिए गाड़ी के फ्यूल सिस्टम में कई तरह के बड़े बदलाव करने पड़ते हैं. एथेनॉल से धातु और रबर के पुर्जों में जंग लगने का खतरा ज्यादा रहता है. इसी वजह से टोयोटा ने इस नई इनोवा में जंग-रोधी फ्यूल लाइन्स और खास तरह का नया फ्यूल पंप इस्तेमाल किया है.

यह भी पढ़ें: 1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम
इंटीरियर में क्या बदलेगा?
जानकारी दें दे कि इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट में सिर्फ इंजन ही नहीं बदलेगा बल्कि इसके डिजाइन और केबिन में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं. गाड़ी के फ्रंट लुक को एकदम नया बनाने के लिए इसमें नई डिजाइन की फ्रंट ग्रिल दी गई है. जबकि इसके साथ ही नए हेडलाइट्स और रिवाइज्ड बंपर दिए गए हैं. जो इस एमपीवी को सड़क पर और ज्यादा मस्कुलर और प्रीमियम लुक देते हैं.
वहीं केबिन के अंदर कदम रखते ही ग्राहकों को ज्यादा आराम और लग्जरी का अहसास होगा. केबिन में नया और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नए कनेक्टिविटी फीचर्स और बेहतर कंफर्ट सीट्स दी गई हैं. यह नया लुक और फीचर्स सिर्फ फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल तक सीमित नहीं रहेंगे. बल्कि यह अपडेट इनोवा हाइक्रॉस के सामान्य पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट्स में भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे.

कितना पड़ेगा इस गाड़ी का असर?
बात करें इनोवा हाइक्रॉस के कीमत की तो यह फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल नार्मल E20 मॉडल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा महंगा होगा. क्योंकि इसमें खास जंग-रोधी पार्ट्स, एथेनॉल सेंसर्स और नए फ्यूल पंप जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है. लेकिन यह गाड़ी लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी. क्योंकि यह काफी ज्यादा माइलेज देने में सक्षम रहेगी.
वहीं अभी भारत में E100 और E85 ईंधन देने वाले फ्यूल पंपों की संख्या थोड़ी सीमित है लेकिन सरकार और तेल कंपनियां तेजी से इनकी संख्या बढ़ा रही हैं. टोयोटा से पहले मारुति जैसी कंपनियां भी फ्लेक्स-फ्यूल पर काम कर रही हैं. लेकिन टोयोटा भारत में इस तकनीक को कमर्शियली पेश करने वाली शुरुआती कंपनियों में शामिल होगी. टोयोटा ने पहले भी इसके हाइब्रिड फ्लेक्स-फ्यूल का प्रोटोटाइप दिखाया था लेकिन अब यह भारत की सड़कों पर दौड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
क्यों खास है टोयोटा का यह नया कदम?
ऑटो इंडस्ट्री में जिस तरह से इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों का चलन बढ़ रहा है उसमें फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक एक बहुत ही मजबूत विकल्प बनकर सामने आ रही है. टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस जैसी पॉपुलर और बड़ी फैमिली कार में E100 फ्लेक्स-फ्यूल इंजन देना यह साफ करता है कि भविष्य में गाड़ियों के लिए केवल पेट्रोल-डीजल पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?





















