एक्सप्लोरर

Honda Shine EV: अब बैटरी से दौड़ेगी देश की सबसे पॉपुलर बाइक, होंडा लॉन्च करने जा रही इलेक्ट्रिक Shine!

Honda Shine EV Patent Leaked: होंडा जल्द ही भारत में Shine बाइक का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने जा रही है. पेटेंट डॉक्युमेंट से खुलासा हुआ है कि ये बाइक सिंगल-स्पीड गियर के साथ आएगी.

होंडा अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Shine को अब इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करने की तैयारी में है. Activa Electric और Q1 जैसे स्कूटर्स से भारत के EV बाजार में एंट्री करने के बाद, अब कंपनी मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी कदम बढ़ा रही है. हाल ही में लीक हुए पेटेंट दस्तावेजों से यह साफ हो गया है कि होंडा Shine EV पर काम कर रही है, जो देश की पहली मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक कम्यूटर बाइक में से एक हो सकती है.

कैसा है Honda Shine EV का डिजाइन ? 

  • होंडा की यह अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक Shine के मौजूदा पेट्रोल मॉडल के चेसिस पर बेस्ड होगी. इसका मतलब है कि बाइक की डिजाइन भी Shine जैसी ही दिखेगी.

  • इस प्लेटफॉर्म का दोबारा इस्तेमाल करने से प्रोडक्शन कॉस्ट में भी भारी कमी आएगी, जिससे Honda इसे एक सस्ती और अफोर्डेबल EV बाइक के रूप में पेश कर पाएगी.

टेक्नोलॉजी और इंजन सेटअप

  • Honda Shine EV में कंपनी एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक मोटर देने वाली है, जिसे सिंगल-स्पीड गियर से जोड़ा जाएगा. खास बात यह है कि यह मोटर मौजूदा पेट्रोल Shine बाइक के इंजन वाले हिस्से पर ही फिट की जाएगी. इससे बाइक को बनाना आसान और सस्ता होगा.

  • Shine EV के कई पार्ट्स भी पेट्रोल Shine वाले ही होंगे, जिससे इसकी सर्विस और रखरखाव में ज्यादा खर्च नहीं आएगा. Honda ने इस सेटअप को खासतौर पर शहर में चलाने वाले लोगों के लिए डिजाइन किया है, जो कम मेंटेनेंस और अच्छी रेंज चाहते हैं.

  • यह बाइक उन लोगों के लिए सही हो सकती है जो रोजाना ऑफिस, स्कूल या बाजार जाने के लिए एक सस्ती और बेहतर इलेक्ट्रिक बाइक ढूंढ रहे हैं.

  • इसके अलावा Honda बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी पर भी तेजी से काम कर रही है. Activa Electric स्कूटर में यह तकनीक पहले से ही मौजूद है और उम्मीद की जा रही है कि Shine EV में भी यह सुविधा देखने को मिलेगी. इसका फायदा यह होगा कि राइडर्स को बैटरी चार्ज होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वे स्वैपेबल बैटरी को आसानी से नजदीकी स्टेशन पर बदलकर अपनी जर्नी जारी रख सकेंगे.
  •  
  • बता दें कि Shine EV को Honda का एक किफायती, टिकाऊ और व्यवहारिक इलेक्ट्रिक बाइक विकल्प माना जा रहा है, जो खासकर भारतीय शहरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: टेस्ला की एंट्री से टाटा-महिंद्रा को नहीं होगा नुकसान, जानिए क्यों सुरक्षित हैं भारतीय EV कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Black या White? MG Hector के 2 नए Edition हुए लॉन्च
Black या White? MG Hector के 2 नए Edition हुए लॉन्च
Navi Mumbai में Night Finale? BIC में 13 साल बाद लौटेगी Racing
Navi Mumbai में Night Finale? BIC में 13 साल बाद लौटेगी Racing
नई स्कोडा स्लाविया या फिर फॉक्सवैगन वर्टस, जानिए किसमें कितना है दम?
नई स्कोडा स्लाविया या फिर फॉक्सवैगन वर्टस, जानिए किसमें कितना है दम?
Honda Elevate की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब
Honda Elevate की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget