एक्सप्लोरर

Honda Gold Wing Tour: भारत में लॉन्च हुई नई होंडा गोल्ड विंग टूर बाइक, 39.20 लाख रुपये है कीमत 

नई गोल्ड विंग टूर में एक 1833cc, लिक्विड-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, 24 वाल्व, फ्लैट 6-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 124.7bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Honda Gold Wing Tour Launched: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी प्रमुख मोटरसाइकिल गोल्ड विंग टूर को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह सिंगल गनमेटल ब्लैक मेटैलिक कलर में उपलब्ध है और गुरुग्राम में इसकी एक्स शोरूम कीमत 39,20,000 रुपये है. कंपनी ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है.

कहां होगी बुकिंग

नई होंडा गोल्ड विंग टूर जापान से सीबीयू रूट के जरिए भारत में आएगी और खास तौर से प्रीमियम बिगविंग टॉप लाइन डीलरशिप के जरिए बेची जाएगी. ग्राहक इस लक्जरी टूरिंग बाइक को गुरुग्राम (हरियाणा), मुंबई (महाराष्ट्र), बेंगलुरु (कर्नाटक), इंदौर (मध्य प्रदेश), कोच्चि (केरल), हैदराबाद (तेलंगाना), चेन्नई (तमिलनाडु) और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में बुक कर सकते हैं. 

फीचर्स 

नई गोल्ड विंग टूर बाइक में फुल एलईडी लाइटिंग सिस्टम और 7-इंच फुल-कलर टीएफटी डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है और राइडिंग, नेविगेशन और ऑडियो जानकारी प्रदान करता है. एक्सीलेंट एयर प्रोटेक्शन के लिए एक एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक स्क्रीन, दो यूएसबी टाइप-सी सॉकेट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एयरबैग और कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं.

इंजन

नई गोल्ड विंग टूर में एक 1833cc, लिक्विड-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, 24 वाल्व, फ्लैट 6-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 124.7bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) से जोड़ा गया है. इसमें कंफर्टेबल क्रीप फॉरवर्ड और बैक फ़ंक्शन भी शामिल है. इसमें टूर थ्रॉटल-बाय-वायर (टीबीडब्ल्यू) सिस्टम के साथ-साथ चार राइडिंग मोड्स - टूर, स्पोर्ट, इकोनॉमी और रेन मिलता है.

कंपनी ने क्या कहा?

होंडा के इस प्रमुख प्रोडक्ट के बारे में बोलते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ, त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, “हमें भारत में नया गोल्ड विंग टूर लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है. पिछले कुछ वर्षों में, होंडा गोल्ड विंग ने अपनी हाई-टेक सुविधाओं और बेहद आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस के साथ दो-पहिया वाहनों पर लक्जरी टूरिंग के कॉन्सेप्ट की को फिर से परिभाषित किया है. होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया को यकीन है कि नया गोल्ड विंग टूर यात्रा प्रेमियों को उत्साहित करेगा और उनके एक्सपीरियंस को बहुत अधिक बढ़ा देगा.

यह भी पढ़ें :- देखिए बीएमडब्ल्यू iX1 और किआ EV6 जैसी लग्जरी एसयूवी का कंपेरिजन, जानिए कौन है आपके लिए बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget