एक्सप्लोरर

Honda City Facelift: मार्च 2023 तक लॉन्च हो सकती है होंडा सिटी फेसलिफ्ट, जानें क्या होंगे बदलाव

होंडा सिटी फेसलिफ्ट की कीमत थोड़ी प्रीमियम हो सकती है. लॉन्चिंग के बाद बाजार में इस कार का मुकाबला स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्टस जैसी कारों से हो सकता है.

Upcoming Honda City: जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर्स भारत में 5वीं पीढ़ी की सिटी सेडान के लिए एक मिड-लाइफसाइकल अपडेट लाने वाली है, जो मार्च 2023 तक लॉन्च हो सकती है. यह कार मौजूदा फिफ्थ जेनरेशन होंडा सिटी का पहला अपडेट होगा. लेकिन इसमें बहुत अधिक बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. इसमें मामूली कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. साथ ही इस कार एक नया पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन वाला वैरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है.  

क्या हो सकता है बदलाव?

इस कार में मिड-लाइफसाइकिल अपडेट्स जैसे केवल सॉफ्ट प्लास्टिक पार्ट्स में ही बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें नए अलॉय व्हील्स के साथ एक अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर  भी मिलने की उम्मीद है. होंडा सिटी के वैरिएंट लाइन-अप में भी बदलाव किया जाएगा, लेकिन इसके इंटीरियर में कोई अधिक बदलाव नहीं मिलेंगे. इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, एक वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स अपडेट मिल सकते हैं. 

सिटी e:HEV में आएंगे और अधिक वेरिएंट्स 

फिलहाल होंडा सिटी के केवल टॉप-स्पेक मॉडल ई: एचईवी में हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 19.89 लाख रुपये है. यह स्टैंडर्ड सिटी पेट्रोल की तुलना में काफी महंगा है, जिसके टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 15.62 लाख रुपये है. मीडिया में यह भी खबर है कंपनी कि होंडा सिटी ई:एचईवी का एक किफायती ट्रिम ला सकती है. 

मिलेगा केवल पेट्रोल इंजन

नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट में केवल पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा. इसके साथ ही पहले से ही यह चर्चा है कि अप्रैल 2023 से लागू होने वाले नए आरडीई मानदंडों के कारण होंडा, सिटी के 1.5-लीटर डीजल इंजन को बंद कर देगी. 

सिटी फेसलिफ्ट 121hp पॉवर वाले 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. साथ ही इसमें एक एटकिंसन साइकिल 1.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन का भी विकल्प मिलेगा, जो ई-सीवीटी ट्रांसमिशन के विकल्प साथ आएगी. 

किससे होगी टक्कर?

होंडा सिटी फेसलिफ्ट की कीमत थोड़ी प्रीमियम हो सकती है. लॉन्चिंग के बाद बाजार में इस कार का मुकाबला स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्टस जैसी कारों से हो सकता है. स्कोडा स्लेविया में 115PS और 178Nm आउटपुट वाले 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट और 150PS और 250Nm आउटपुट वाले 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक टॉर्क कन्वर्टर का मिलता है.

यह भी पढ़ें :- ग्रैंड विटारा की 11 हजार से ज्यादा यूनिट्स को मारुति ने किया रिकॉल, मिली ये बड़ी खराबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bike Safety Tips: चप्पल पहनकर बाइक चलाने से कैसे हो सकती है दुर्घटना, जानें काम की बात
चप्पल पहनकर बाइक चलाने से कैसे हो सकती है दुर्घटना, जानें काम की बात
रोल्स-रॉयस का शोरूम खोलने में कितनी आएगी लागत, क्या है प्रक्रिया?
रोल्स-रॉयस का शोरूम खोलने में कितनी आएगी लागत, क्या है प्रक्रिया?
Delhi Traffic Rules: क्या नोएडा और गुड़गांव की गाड़ियों को भी दिल्ली में एंट्री नहीं? समझें नियम
क्या नोएडा और गुड़गांव की गाड़ियों को भी दिल्ली में एंट्री नहीं? समझें नियम
दिवाली पर कार खरीदने की जल्दबाजी न करें! दिसंबर में मिलेगा बड़ा फायदा
दिवाली पर कार खरीदने की जल्दबाजी न करें! दिसंबर में मिलेगा बड़ा फायदा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget