एक्सप्लोरर

Grand Vitara Recall: ग्रैंड विटारा की 11 हजार से ज्यादा यूनिट्स को मारुति ने किया रिकॉल, मिली ये बड़ी खराबी

Maruti Suzuki recalls 11,177 Grand Vitara SUVs: मारुति ने अपनी ग्रैंड विटारा के जिन यूनिट्स की वापस बुलाया है, उन्हें 8 अगस्त, 2022 से 15 नवंबर, 2022 के बीच बनाया गया है.

Maruti Grand Vitara Recall: देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने कुछ महीने पहले ही लॉन्च हुई अपनी मिड साइज एसयूवी कार ग्रैंड विटारा को वापस बुलाया है. इस रिकॉल में इस कार के 11,177 यूनिट्स को शामिल किया गया है. कंपनी ने यह फैसला सीट बेल्ट से जुड़ी गड़बड़ी के कारण लिया है. 

इन कारों की भी हुई है वापसी

अभी पिछले हफ्ते ही मारुति सुजुकी ने अपनी ऑल्टो के10, ब्रेज़ा और बलेनो जैसे मॉडल्स के कुछ यूनिट्स को भी रिकॉल किया है. इन तीनों कारों की कुल 7,362 यूनिट्स रिकॉल की गई हैं. जिन्हें कंपनी ने 8 दिसंबर, 2022 से 12 जनवरी, 2023 के बीच तैयार किया था.  

क्या है रिकॉल की वजह 

मारुति के अनुसार, ग्रैंड विटारा के बैक सीट पर लगे सीट बेल्ट माउंटिंग ब्रैकेट में कुछ गड़बड़ी के संभावना है. जिससे रियर सीट बेल्ट माउंटिंग ब्रैकेट में कुछ खामी होने का पता चलता है, और यह बाद में ढीला होकर काम करना बंद कर सकता है. इसी गड़बड़ी को सही करने के लिए कंपनी ने इस मॉडल की इतनी यूनिट्स को रिकॉल किया है.  

कहीं आपकी कार भी तो नहीं है इसमें शामिल 

मारुति ने अपनी ग्रैंड विटारा के जिन यूनिट्स की वापस बुलाया है, उन्हें 8 अगस्त, 2022 से 15 नवंबर, 2022 के बीच बनाया गया है. इन कारों के ओनर कंपनी के ऑथराइज्ड डीलरशिप या वर्कशॉप में अपनी गाड़ी का टेस्ट करा सकते हैं. कमी पाए जाने पर कंपनी इसे फ्री में ठीक करके देगी.  

कैसी है ये कार?

Grand Vitara में एक 1.5 L एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि 79hp की पावर और 141 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इसमें माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीकों का भी इस्तेमाल किया गया है. यह कार ढेर सारे एडवांस फीचर्स से लैस है. यह सिग्मा, डेल्टा, अल्फा, अल्फा, जीटा और जीटा प्लस वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- देखिए सिट्रोएन ई सी3 का फर्स्ट रिव्यू, 7 चीजें इस कार को बनाती हैं बेहद खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

V2H Technology: क्या इलेक्ट्रॉनिक कार से घर का पंखा और लाइट जला सकते हैं, जान लीजिए जवाब?
क्या इलेक्ट्रॉनिक कार से घर का पंखा और लाइट जला सकते हैं, जान लीजिए जवाब?
Range Rover SV Sawai: 24K Gold की Branding, 537 HP का दम, ये है शाही Range Rover
24K Gold की Branding, 537 HP का दम, ये है शाही Range Rover
Upcoming Bikes 2027: 2027 में होगी इन धांसू बाइक्स की एंट्री, कीमत कम और माइलेज ज्यादा
2027 में होगी इन धांसू बाइक्स की एंट्री, कीमत कम और माइलेज ज्यादा
Delhi New Traffic Rule: आपकी गाड़ी BS 4 है या BS 6, दिल्ली जाने से पहले कैसे करें पता?
आपकी गाड़ी BS 4 है या BS 6, दिल्ली जाने से पहले कैसे करें पता?

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं...', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
Snoring Sound Effect Sleep: नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
Embed widget