एक्सप्लोरर

Honda H’ness CB350 Special Edition: होंडा ने लॉन्च किया H’ness CB350 और CB350RS का नया स्पेशल एडिशन, नई खूबियों से है लैस 

नए एडिशन में एक 348.36cc, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर BSVI OBD2 कंपलिएंट PGM-FI इंजन दिया गया है. यह इंजन 5,500rpm पर 20.7bhp की पॉवर और 3,000rpm पर 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है.

Honda CB350RS New Hue Edition Launched: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने H’ness CB350 और CB350RS के नए एडिशन को लॉन्च कर दिया है. जिन्हें CB350 लिगेसी एडिशन और CB350 RS न्यू ह्यू एडिशन कहा गया है. इनकी एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 2,16,356 रुपये और 2,19,357 रुपये है. इच्छुक ग्राहक होंडा के बिगविंग डीलरशिप पर इस नए स्पेशल संस्करण बुक कर सकते हैं और इसकी डिलीवरी जल्द ही पूरे देश में शुरू हो जाएगी.

डिजाइन

नई होंडा सीबी350 लिगेसी एडिशन और सीबी350 आरएस न्यू ह्यू एडिशन में ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम (गोल एलईडी हेडलैंप, एलईडी विंकर्स और एलईडी टेल लैंप) दिया गया है. नया H’ness CB350 लिगेसी एडिशन एक नए पर्ल सायरन ब्लू कलर स्कीम में तैयार किया गया है. इसमें नए बॉडी ग्राफिक्स और फ्यूल टैंक पर लिगेसी एडिशन बैज मिलता है, जो 1970 के दशक की लोकप्रिय CB350 से प्रेरित है. 

HSTC सिस्टम से है लैस 

होंडा सीबी350 आरएस न्यू ह्यू एडिशन को नए स्पोर्ट्स रेड और एथलेटिक ब्लू मेटालिक पेंट स्कीम के साथ आकर्षक टैंक ग्राफिक्स और दोनों व्हील और फेंडर पर पट्टियों के साथ तैयार किया गया है. इसमें बॉडी कलर रियर ग्रैब हैंडल और हेडलाइट कवर भी दिया गया है. नए एडिशन में होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम (एचएसवीसीएस) के साथ जोड़ा गया एक एडवांस डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है. ये दोनों रेट्रो मोटरसाइकिलें असिस्ट स्लिपर क्लच और होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) सिस्टम से भी लैस हैं. एचएसटीसी सिस्टम सभी प्रकार के इलाकों में रियर व्हील ट्रैक्शन को बनाए रखने में मदद करती है.

इंजन

नए एडिशन में एक 348.36cc, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर BSVI OBD2 कंपलिएंट PGM-FI इंजन दिया गया है. यह इंजन 5,500rpm पर 20.7bhp की पॉवर और 3,000rpm पर 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इन दोनों स्पेशल एडिशन मॉडल्स को देश भर में होंडा की प्रीमियम बिगविंग डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया इन उत्पादों पर खास 10 साल का वारंटी पैकेज (3 साल स्टैंडर्ड + 7 साल ऑप्शनल) की भी पेशकश कर रही है. इस बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 और क्लासिक 350 से होता है.

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान दिखी 5-डोर महिंद्रा थार, सामने आई कई नई डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget