एक्सप्लोरर

Upcoming Bikes: रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने आ रही हैं हीरो-हार्ले और बजाज ट्रायंफ की बाइक, जानिए क्या है खासियत

Hero Harley New Bike: नई हीरो-हार्ले रोडस्टर में यूएसडी फ्रंट फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर के साथ दोनों सिरों पर बायब्रे डिस्क ब्रेक और स्टैंडर्ड रूप से डुअल-चैनल ABS मिलेंगे.

Upcoming 350cc Bike: रॉयल एनफील्ड इस समय देश के 350cc सेगमेंट में राज कर रही है. इस सेगमेंट में कंपनी फिलहाल हंटर 350, क्लासिक 350, मेटियर 350 और बुलेट 350 सहित कई अन्य मॉडल्स की बिक्री करती है. इसके साथ ही होंडा, जावा और येज्दी भी इसी सेगमेंट में अपनी संबंधित रेट्रो स्टाइल मोटरसाइकिल की बिक्री करती है. हालांकि, इनकी बाजार हिस्सेदारी बहुत कम है. अब, हीरो-हार्ले ज्वाइंट वेंचर और बजाज-ट्रायम्फ ज्वाइंट वेंचर हमारे बाजार में इस सेगमेंट में दो नई बाइक लॉन्च करने की योजना बना रही हैं. इनकी लॉन्चिंग 2023-24 में हो सकती है. 

बजाज-ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर

बजाज ने हाल ही में घोषणा की है कि वह भारत में ट्रायम्फ के लिए सभी सेल्स और सर्विस के संचालन को संभालेगी. यह ज्वाइंट वेंचर नई एंट्री-लेवल मिड कैपेसिटी ट्रायम्फ बाइक को एक साथ डिवेलप कर रही है, जो बजाज के चाकन स्थित प्लांट में तैयार की जाएगी. इस नई ट्रायंफ स्क्रैंबलर मोटरसाइकिल को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इस नई मोटरसाइकिल की कीमत 3 लाख रुपये से 3.5 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है. इस बाइक में एक लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो करीब 300-400cc का हो सकता है. इसमें केटीएम 390 एडवेंचर के समान परफॉर्मेंस मिल सकती है. स्पॉटेड मॉडल में एक डबल-बैरल एग्जॉस्ट सिस्टम भी देखा गया है.  

यह मॉडल सिंगल-पीस सीट डिज़ाइन के साथ हेडस्टॉक और डाउनट्यूब के साथ एक नए आर्किटेक्चर पर आधारित होगा. डंपिंग ड्यूटी के लिए इसमें अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक मिलेंगे. इसमें 19 इंच के फ्रंट व्हील और 17 इंच के रियर व्हील मिलेंगे. इसमें एक एलईडी लाइटिंग सिस्टम, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल या क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. 

हीरो-हार्ले मोटरसाइकिल

आने वाली नई हीरो-हार्ले एंट्री-लेवल बाइक की तस्वीरें पहले ही इंटरनेट पर लीक हो चुकी हैं. हार्ले डेविडसन ने इस बाइक को हीरो मोटोकॉर्प के सहयोग से विकसित किया है. यह नई मोटरसाइकिल एक नए 400cc या 440cc के सिंगल-सिलेंडर इंजन एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन के साथ आ सकती है. इसका डिजाइन पुराने XR1200 रोडस्टर्स से प्रेरित होगा. इस बड़ी मोटरसाइकिल में एक चौड़ा और मस्कुलर फ्यूल टैंक मिलेगा. 

नई हीरो-हार्ले रोडस्टर में यूएसडी फ्रंट फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर के साथ दोनों सिरों पर बायब्रे डिस्क ब्रेक और स्टैंडर्ड रूप से डुअल-चैनल ABS मिलेंगे. साथ ही इसमें एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी लाइटिंग सिस्टम और बड़ा फ्रंट व्हील मिलेगा. इसकी कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- हुंडई मोटर ने अपनी कारों के पूरे लाइनअप को किया अपडेट, लॉन्च होने वाली है नई एसयूवी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget