एक्सप्लोरर

Hyundai Cars Update: हुंडई मोटर ने अपनी कारों के पूरे लाइनअप को किया अपडेट, लॉन्च होने वाली है नई एसयूवी 

Hyundai Upcoming Car: हुंडई की अपकमिंग कार सीधे तौर पर टाटा पंच से मुकाबला करेगी, जिसमें एक 1.2 L पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 86 bhp की पॉवर जेनरेट करता है.

Hyundai Motor: हुंडई मोटर इंडिया ने देश में बीएस6 स्टेज 2 मानदंडों को पूरा करने के लिए अपनी प्रॉडक्ट्स के पूरी रेंज को अपडेट किया है. अब, Hyundai के सभी पेट्रोल इंजन रियल टाइम ड्राइविंग एमिशन और E20 फ्यूल के मानकों को पूरा करते हैं. साथ ही कंपनी ने अपनी कारों को अधिक स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस किया है. जिसमें 2023 हुंडई ग्रैंड आई 10 एनआईओएस हैचबैक और ऑरा कॉम्पैक्ट सेडान में अब स्टैंडर्ड सेफ्टी फिटमेंट के रूप में एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट मिलता है. 

ये हुआ है अपडेट

2023 आई20 हैचबैक, सबकॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू और कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा में अब स्टैंडर्ड तौर पर एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट और सभी सीटों पर अब 3-पॉइंट सीट बेल्ट दिए गए हैं. जबकि 2023 हुंडई i20 के Asta और Asta (O) वेरिएंट में पीछे की सीट पर यात्रियों के लिए तीन एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं. अपडेटेड 2023 हुंडई वेन्यू और क्रेटा में 60:40 स्प्लिट रेशियो के साथ 2-स्टेप रिक्लाइनिंग रियर सीट्स दी गई हैं.

हुंडई की अपकमिंग कार

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी भारत में अपनी एक नई माइक्रो एसयूवी हुंडई एक्सटर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस कार की बिक्री अगस्त 2023 में शुरू होने की उम्मीद है. इस मॉडल को दो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की संभावना है. जिसमें एक 1.2L NA पेट्रोल इंजन और एक 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है. ये इंजन क्रमशः 114Nm/83bhp और 172Nm/100bhp की आऊटपुट जेनरेट कर सकते हैं. इसमें एक 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ एक एएमटी और एक डीसीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है.

फीचर्स

हुंडई एक्सटर के बारे में अभी कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक नया 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हुंडई की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक, सिंगल-पैन इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमेटिक एसी यूनिट, एक मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, रिवर्स पार्किंग कैमरा, ईबीडी के साथ एबीएस, कई एयरबैग सहित अन्य फीचर्स मिलने की संभावना है.

टाटा पंच से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला सीधे तौर पर टाटा पंच से होगा, जिसमें एक 1.2 L पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 86 bhp की पॉवर जेनरेट करता है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- अगले महीने लॉन्च होगी बीएमडब्ल्यू एक्स3 एम40आई परफॉर्मेंस, शुरू हुई बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget