एक्सप्लोरर

ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान

अगर आपको भी ड्राइविंग करते समय नींद आती है, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. यह आदत किसी गंभीर हादसे की वजह बन सकती है. जानें ऐसे ऑटो गैजेट के बारे में, जो नींद लगने पर आपको तुरंत अलर्ट देता है.

लंबी दूरी की ड्राइव में थकान और नींद सबसे बड़े खतरों में शामिल हैं. हाईवे पर लगातार कई घंटे गाड़ी चलाने के दौरान ड्राइवर को कब झपकी लग जाए, इसका अंदाजा कई बार खुद ड्राइवर को भी नहीं होता. कुछ सेकंड की नींद भी बड़ा हादसा करा सकती है. नींद आने से रोकने के लिए केवल तेज म्यूजिक सुनना, खिड़की खोलना या चाय-कॉफी पीना ही एक तरीका नहीं है. कुछ ऑटोमोबाइल गैजेट्स ऐसे भी होते हैं, जो आपको इस समस्या से बचा सकते हैं.

ड्रोनेस अलर्ट सिस्टम जिसे ड्राइवर फटीग डिटेक्शन सिस्टम भी कहा जाता है, ऑटो गैजेट आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता हैं. बाजार में मिलने वाले कुछ डिवाइस ड्राइवर की आंखों, चेहरे या सिर की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और थकान या नींद के संकेत मिलने पर अलर्ट देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस गैजेट से जुड़ी कुछ खास बातें.

ऐसे काम करता है गैजेट

एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जो ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद आने या झपकी लगने पर तुरंत अलर्ट करती है. ड्राइवर अलर्ट सिस्टम आमतौर पर सेंसर या कैमरे की मदद से ड्राइवर के व्यवहार को मॉनिटर करता है. कुछ सिस्टम आंखों के खुलने-बंद होने, पलक झपकने की गति और चेहरे की दिशा पर नजर रखते हैं. अगर सिस्टम को लगता है कि ड्राइवर की आंखें सामान्य से ज्यादा देर तक बंद हो रही हैं या उसका ध्यान सड़क से हट रहा है, तो यह चेतावनी जारी कर देता है.

यह भी पढ़ें: कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?

झपकी लगने पर मिलता है अलर्ट

नींद का सबसे खतरनाक हिस्सा वह होता है जब ड्राइवर कुछ सेकंड के लिए अनजाने में आंखें बंद कर लेता है. इसे माइक्रोस्लीप कहा जाता है. हाईवे पर अगर कार 80-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हो, तो कुछ सेकंड में वाहन काफी दूरी तय कर सकता है. ऐसे में समय पर मिलने वाला अलर्ट ड्राइवर को तुरंत सतर्क करने में मदद करता है. कुछ डिवाइस कान के पास या डैशबोर्ड पर लगाए जाते हैं, जबकि कुछ कैमरा आधारित सिस्टम कार के अंदर इंस्टॉल किए जाते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

ऑटो गैजेट खरीदते समय सिर्फ कम कीमत या तेज अलार्म को देखकर फैसला नहीं करना चाहिए. डिवाइस की सेंसर तकनीक, अलर्ट सिस्टम और इंस्टॉलेशन का तरीका भी देखना जरूरी है. ऐसा डिवाइस चुनना बेहतर है जिसे ड्राइविंग के दौरान बार-बार एडजस्ट करने की जरूरत न पड़े. ड्राइवर ड्रोनेस अलर्ट सिस्टम एक ऑटो गैजेट है, लेकिन इसे नींद भगाने का तरीका नहीं समझना चाहिए. अगर लगातार जम्हाई आ रही है, आंखें भारी लग रही हैं या ध्यान भटक रहा है, तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर रुकना चाहिए. जरूरत हो तो 15-20 मिनट की झपकी लेना, पानी पीना और पर्याप्त आराम करने के बाद ही दोबारा ड्राइव शुरू करना बेहतर है.

यह भी पढ़ें: चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
नवरात्रि में भी EV की धूम, जानें कितनी बढ़ी इनकी बिक्री?
नवरात्रि में भी EV की धूम, जानें कितनी बढ़ी इनकी बिक्री?
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget