एक्सप्लोरर

हैचबैक, सेडान, SUV और कूपे में क्या अंतर? नई कार खरीदने से पहले ये जानना बेहद जरूरी

Different Car Category: भारतीय बाजार में हैचबैक,सेडान, SUV और कूपे अलग-अलग तरह की कारें मौजूद हैं. आइए इन कारों के डिजाइन, स्पेस और इस्तेमाल के बारे में जानते हैं.

आज के समय में कार सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने का साधन नहीं रह गई है. अब कार लोगों की जरूरत, बजट और लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है. यही वजह है कि कार कंपनियां अलग-अलग जरूरत के हिसाब से कई तरह की कारें बनाती हैं.

इन कारों का डिजाइन, साइज, स्पेस और इस्तेमाल एक-दूसरे से अलग होता है. आमतौर पर कारों को उनके बॉडी टाइप के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाता है. जैसे हैचबैक, सेडान, SUV, कॉम्पैक्ट SUV और कूपे. कई बार लोग इन नामों को सुनकर कन्फ्यूज हो जाते हैं. अगर आप भी इन कारों के फर्क को समझना चाहते हैं, तो आइए विस्तार से समझते हैं.

हैचबैक क्या होती है?

दरअसल, हैचबैक कारें आमतौर पर आकार में छोटी और किफायती होती हैं. इनकी खास बात यह होती है कि इनके पीछे की तरफ ऊपर की ओर खुलने वाला दरवाजा होता है. इस वजह से बूट स्पेस और केबिन आपस में जुड़े रहते हैं.

ये कारें शहर में डेली यूज के लिए बेहतर मानी जाती हैं. छोटे साइज की वजह से इन्हें ट्रैफिक और तंग सड़कों पर चलाना भी आसान होता है. माइलेज अच्छा होने और कीमत कम होने की वजह से भारत में हैचबैक कारें काफी पॉपुलर हैं. मारुति वैगनआर, टाटा टियागो, हुंडई i20 और मारुति बलेनो जैसी कारें हैचबैक कैटेगरी में आती हैं.

सेडान क्या होती है?

सेडान कारें हैचबैक से थोड़ी लंबी और ज्यादा काफर्टेबल होती हैं. इन कारों में तीन अलग हिस्से होते हैं-आगे इंजन, बीच में केबिन और पीछे अलग बूट स्पेस. सेडान कारों में बैठने की जगह ज्यादा आरामदायक होती है. इसलिए लंबी दूरी की यात्रा के लिए लोग अक्सर सेडान कार पसंद करते हैं. इसका डिजाइन भी काफी स्टाइलिश और प्रीमियम लगता है. भारत में Honda City और Hyundai Verna सेडान सेगमेंट की काफी पॉपुलर कारें हैं.

कॉम्पैक्ट SUV

कॉम्पैक्ट SUV असल में SUV का छोटा और किफायती रूप होती है. इनका साइज बड़ी SUV से थोड़ा छोटा होता है, लेकिन डिजाइन और लुक SUV जैसा ही होता है. इन कारों में हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे खराब सड़कों पर भी इन्हें चलाना आसान होता है. साथ ही ये शहर और हाईवे दोनों जगह के लिए अच्छी मानी जाती हैं.भारत में Tata Nexon, Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी कारें कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में काफी पॉपुलर हैं.

SUV 

आज के समय में ये कार कैटेगरी सबसे तेजी से पॉपुलर हो रही है. SUV कारें साइज में बड़ी, स्ट्रांग और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती हैं. इन्हें खराब सड़कों, ऑफ-रोडिंग और लंबी जर्नी के लिए बेहतर माना जाता है. इनमें ज्यादा स्पेस, पावरफुल इंजन और कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं. Mahindra Scorpio और Toyota Fortuner जैसी गाड़ियां SUV का अच्छा उदाहरण हैं.

कूपे कार 

बता दें कि कूपे कारें अपने स्पोर्टी और स्टाइलिश डिजाइन के लिए जानी जाती हैं. इनकी रूफ पीछे की ओर स्लोप वाली होती है, जिससे इनका लुक काफी अलग और अट्रैक्टिव लगता है. अक्सर कूपे कारों में दो दरवाजे होते हैं और इनका फोकस परफॉर्मेंस और स्टाइल पर ज्यादा होता है. यही वजह है कि इन्हें स्पोर्ट्स कार जैसा लुक मिलता है.BMW 4 Series और Audi A5 कूपे कारों के अच्छे उदाहरण माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें:-

भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बढ़ा क्रेज, बिक्री में 44% आया उछाल, जानें Tata और Mahindra का हाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget