एक्सप्लोरर
भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बढ़ा क्रेज, बिक्री में 44% आया उछाल, जानें Tata और Mahindra का हाल
भारत में फरवरी 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 44% बढ़कर 13,733 यूनिट पहुंच गई. टाटा मोटर्स सबसे आगे रही, जबकि महिंद्रा ने सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की. आइए विस्तार से जानते हैं.

भारत में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री 2026
Source : freepik
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. इसी वजह से देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री लगातार बढ़ रही है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार फरवरी 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री सालाना आधार पर 44 प्रतिशत बढ़कर 13,733 यूनिट तक पहुंच गई.
- दरअसल, जनवरी 2026 में जहां 18,470 इलेक्ट्रिक कारें बिकी थीं, वहीं फरवरी में यह संख्या घटकर 13,733 यूनिट रह गई. इसका बड़ा कारण जनवरी के बाद आमतौर पर मांग में आने वाली धीमी गति और फरवरी का छोटा महीना माना जा रहा है.
टाटा मोटर्स रही नंबर-1 कंपनी
- इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा मोटर्स फरवरी 2026 में भी सबसे आगे रही. कंपनी ने इस महीने कुल 5,568 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं. पिछले साल फरवरी 2025 में टाटा ने 4,020 यूनिट बेची थीं, यानी इस साल बिक्री में लगभग 38.51 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि जनवरी 2026 में कंपनी ने 8,007 यूनिट बेची थीं, इसलिए महीने के हिसाब से इसमें लगभग 30 प्रतिशत की कमी आई है.
महिंद्रा की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी
- महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में सबसे ज्यादा सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है. फरवरी 2026 में कंपनी ने 2,913 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, जबकि फरवरी 2025 में यह आंकड़ा केवल 508 यूनिट था. इसका मतलब है कि कंपनी की बिक्री में करीब 473 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी हुई है. हालांकि जनवरी 2026 के मुकाबले इसमें करीब 20 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.
MG Motor दूसरे स्थान पर
- JSW MG Motor इलेक्ट्रिक कार बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर रही. कंपनी ने फरवरी 2026 में 3,312 यूनिट बेचीं. हालांकि यह संख्या पिछले साल की तुलना में 5 प्रतिशत कम है और जनवरी के मुकाबले करीब 29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.
बाकी कंपनियों की बिक्री का हाल
- बाकी कंपनियों की बात करें तो वियतनाम की कंपनी VinFast ने फरवरी में 384 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं. वहीं चीन की BYD ने 306 यूनिट की बिक्री की और इसकी बिक्री में सालाना और मासिक दोनों आधार पर बढ़ोतरी हुई है. हुंडई ने फरवरी में 304 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले काफी कम है. किआ की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई और कंपनी ने 295 यूनिट बेचीं. इसके अलावा लग्जरी कार सेगमेंट में BMW ने 245 और मर्सिडीज ने 65 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं. मारुति ने 214, टेस्ला ने 29 और वोल्वो ने 25 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दर्ज की.
ये भी पढ़ें: SUV बाजार में बड़ा धमाका! नई Duster से Nissan Tekton तक, जल्द आ रही हैं ये 5 नई कारें
और पढ़ें
Advertisement
Source: IOCL



























