एक्सप्लोरर

जब्त कार को छुड़ाने के लिए मिलेगा 3 हफ्तों का समय, दिल्ली सरकार ने जारी की गाइडलाइन

Delhi Transport Department: दिल्ली सरकार की ओर से जब्त किए गए वाहनों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. निर्देशों के मुताबिक, इन वाहनों के मालिक को तीन हफ्ते के अंदर दस्तावेजों को जमा करना होगा.

Delhi Transport Department: अगर आपके वाहन को ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से जब्त कर लिया गया है और आप उस वाहन को वापस पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको जरूरी बातों को फॉलो करना होगा. दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने जब्त की गई गाड़ियों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है. नई गाइडलाइन्स के मुताबिक, जब्त किए गए वाहनों के दस्तावेज को तीन हफ्तों के अंदर जमा करना होगा. दस्तावेज जमा करने के एक हफ्ते के अंदर एनफोर्सेमेंट एजेंसी अपना फैसला सुनाएगी.

तीन हफ्तों में जमा करें दस्तावेज

दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने जब्त किए गए वाहनों को वापस पाने के लिए एक टाइमलाइन जारी कर दी है. इस टाइमलाइन के अंदर ही वाहन के मालिक को प्रोसेस को पूरा करना होगा. वाहन के मालिक को वाहन के जब्त होने के तीन हफ्ते के अंजर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे, जिसके एक हफ्ते में विभाग उस अर्जी पर अपना फैसला देगा.

अगर वाहन मालिक अपने जब्त वाहन को छुड़ाने के लिए 3 सप्ताह के भीतर दस्तावेज जमा नहीं कराते हैं तो उसे स्क्रैप होने के लिए भेज दिया जाएगा. यह प्रावधान उन जब्त वाहनों के लिए है, जिनकी उम्र पूरी हो चुकी है. दिल्ली में 10 साल पूरे कर चुके डीजल वाहनों और 15 साल पूरे कर चुके पेट्रोल वाहनों की उम्र पूरी मानी जाती है.

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होगी कार्रवाई

इस प्रोसेस के लिए दिल्ली सरकार की ओर से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाया गया है. इससे वाहन के मालिक, एनफोर्सेमेंट एजेंसी और जब्त किए गए वाहन से जुड़ी सभी डिटेल्स इस प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकेंगी. इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से पूरे प्रोसेस को ट्रैक करना आसान रहेगा.

भुगतान राशि

दिल्ली सरकार की गाइडलाइन्स के मुताबिक, चार पहिया वाहनों की जब्ती पर वाहन के मालिक को 10 हजार रुपये भुगतान राशि के तौर पर भरने होंगे. वहीं दो पहिया वाहनों के लिए ये राशि पांच हजार रुपये है.

सरकार ने साल 2023 में उन वाहनों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए, जिन वाहनों की समय सीमा समाप्त हो गई है. दिल्ली सरकार ने बताया कि पेट्रोल से चलने वाले वाहन 15 साल और डीजल से चलने वाले वाहन 10 साल तक चलाए जा सकते हैं. इसके बाद इन वाहनों के प्रयोग को बंद कर देना चाहिए.

ये भी पढ़ें

Tax on EVs in Karnataka: कर्नाटक में बढ़ेंगी लग्जरी ईवी की कीमतें, सरकार लगाएगी अतिरिक्त टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget