एक्सप्लोरर

Car Price Hike: इस कार कंपनी ने भी दिया ग्राहकों को झटका! बढ़ने वाली है गाड़ियों की कीमत

Volkswagen Cars: अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान करने वाली कंपनियों की लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है. फॉक्सवैगन इंडिया ने भी अपनी कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है.

Volkswagen Cars Price Hike: साल 2021 का आखिरी महीना चल रहा है. आखिरी महीने के भी अब मात्र कुछ ही दिन बाकी है. ऐसे में एक तरफ जहां कार कंपनियां दिसंबर के इस महीने में अपनी गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं. वहीं, अगले साल में कई कार कंपनियां ग्राहकों को झटका देने वाली हैं. दरअसल, कई कार कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है.

फॉक्सवैगन इंडिया ने भी किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान
अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान करने वाली कंपनियों की लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है. फॉक्सवैगन इंडिया ने भी अपनी कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है. नए साल से फॉक्सवैगन की कारों के दाम भी बढ़ जाएंगे. जर्मन कार निर्माता कंपनी ने घोषणा की है कि अगले साल 1 जनवरी 2022 से उनकी गाड़ियों की कीमतों में 5 फीसद की बढ़ोतरी की जाएगी.

ताइगुन की नहीं बढ़ेगी कीमत
लेकिन, कंपनी ने हाल में लॉन्च हुई अपनी कार ताइगुन को इस बढ़ोतरी से बाहर रखा है. बता दें कि फॉक्सवैगन इंडिया वर्तमान में भारत में पोलो, वेंटो, टिगुआन और ताइगुन जैसे वाहनों की बिक्री करती है. पोलो भारत में कंपनी की एंट्री-लेवल कार है जबकि टिगुआन फॉक्सवैगन इंडिया के पोर्टफोलियो में टॉप-एंड मॉडल हैं.

कई कार कंपनियां कर चुकी हैं ऐलान
बीते कुछ समय में कई कार कंपनियां अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं. इनमें मारुति सुजुकी, टाटा, हुंडई, टोयोटा, स्कोडा जैसी कंपनियां शामिल हैं. इतना ही नहीं, लग्जरी कार कंपनियां ऑडी और मर्सिडीज बेंज भी अगले साल से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने वाली हैं. कच्चे माल की बढ़ी कीमतों के कारण यह किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Second Hand Car: सेकंड हैंड कार की जरूर देखें सर्विस हिस्ट्री, ये चीजें जरूर करें चेक
सेकंड हैंड कार की जरूर देखें सर्विस हिस्ट्री, ये चीजें जरूर करें चेक
जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार
जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget