एक्सप्लोरर

Green Hydrogen Fuel: नाली के पानी और कचरे से दौड़ेंगी कारें! Nitin Gadkari ने खरीदी ऐसी ही एक गाड़ी

Nitin Gadkari Plan On Green Hydrogen Fuel: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली कार चलाएंगे.

Green Hydrogen Fuel For Vehicle From Sewage Water & Solid Waste: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) की आने वाले समय में ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल को बढ़ावा देने की योजना है. वह इस पर काम भी कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली कार चलाएंगे. नितिन गडकरी ने कहा कि वह भारत में ग्रीन हाइड्रोजन (Green Hydrogen) के इस्तेमाल को बढ़ाने पर काम कर रहे हैं.

'कुछ भी बेकार नहीं होता'
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 'कुछ भी बेकार नहीं होता, बस उसमें वैल्यू ऐड (Create Value From Waste) करने की जरूरत होती है.' कचरे को भी काम में लाने की बात करते हुए मंत्री ने कहा है कि भारत के शहरों में बसों, ट्रकों और कारों के चलने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन (green hydrogen) के इस्तेमाल की योजना बनाई गई है और वह वह इस पर काम कर रहे हैं.

नितिन गडकरी की योजना
वित्तीय समावेशन पर आयोजित एक राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि "मेरी भारत में ग्रीन हाइड्रोजन पर बसें, ट्रक और कारें चलाने की योजना है, जो शहरों में सीवेज के पानी (Sewage Water) और सॉलिड कचरे (Solid Waste) के इस्तेमाल से बनाई जाएगी."

नागपुर में बिक रहा सीवेज का पानी
नागपुर में खुद के द्वारा शुरू की गई 7 साल पुरानी एक परियोजना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि 'अब नागपुर अपना सीवेज का पानी महाराष्ट्र सरकार के बिजली संयंत्र को बेचता है और एक साल में लगभग 325 करोड़ कमाता है. मंत्री ने कहा, "कुछ भी बेकार नहीं है. यह नेतृत्व और प्रौद्योगिकी के दृष्टिकोण पर निर्भर करता है कि आप कचरे से पैसा बना सकते हैं. 

गडकरी चलाएंगे ग्रीन हाइड्रोजन वाली कार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने एक ऐसी कार खरीदी है, जो एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत फरीदाबाद के तेल अनुसंधान संस्थान में उत्पादित ग्रीन हाइड्रोजन पर चलेगी. सम्मेलन को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि वह दिल्ली में उस कार को चलाएंगे ताकि लोगों को विश्वास हो कि पानी से ग्रीन हाइड्रोजन हासिल की जा सकती है और वाहनों में इस्तेमाल की जा सकती है.

यह भी पढ़ें-
Most Expensive Bikes: ये हैं भारत में बिकने वाली 5 सबसे महंगी मोटरसाइकिलें, तस्वीरों के साथ जानें क्या मिलता है खास
Electric Vehicles Future: लोग आसानी से अपना रहे इलेक्ट्रिक वाहन, क्या Electric Vehicles पर भरोसा करें या नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका

वीडियोज

मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?
UPI MDR पर बड़ा अपडेट! 1 जनवरी तक टल सकता है चार्ज, कारोबारियों को राहत?
क्या दिल्ली में कल लॉकडाउन लग जाएगा?
प्रदर्शन से पहले ही CJP कार्यकर्ताओं पर एक्शन शुरू
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget