एक्सप्लोरर

Upcoming BMW Car: भारत में 10 जनवरी को लॉन्च होगी बीएमडब्ल्यू ग्रैन लिमोसिन फेसलिफ्ट, जानें किससे करेगी मुकाबला

BMW Car: इसमें नए डिजाइन वाले स्लीक हेडलैम्प्स के साथ, एक ट्वीक्ड ग्रिल देखने को मिलेगा. इसके अलावा इसमें नए बंपर, नए अलॉय व्हील्स के साथ इसके बैक साइड में अपडेटेड ट्वीक टेल-लैंप और बंपर दिया जायेगा.

BMW Gran Limousine Facelift: बीएमडब्ल्यू भारत में 10 जनवरी को अपनी सीरीज 3 ग्रैन लिमोसिन फेसलिफ्ट लग्जरी कार को लॉन्च करने वाली है. बीएमडब्ल्यू इस कार को कुछ खास बदलाव के साथ पेश करेगी. जो इसके डिजाइन और केबिन में किये गये हैं. भारत में इस कार का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास जैसी कारों से होगा.

बीएमडब्ल्यू ग्रैन लिमोसिन फेसलिफ्ट डिजाइन

इस कार का डिजाइन नई M340i फेसलिफ़्ट से मिलता जुलता होगा. वहीं, इसमें नए डिजाइन वाले स्लीक हेडलैम्प्स के साथ, एक ट्वीक्ड ग्रिल देखने को मिलेगा. इसके अलावा इसमें नए बंपर, नए अलॉय व्हील्स के साथ इसके बैक साइड में अपडेटेड ट्वीक टेल-लैंप और बंपर दिया जायेगा.

बीएमडब्ल्यू ग्रैन लिमोसिन फेसलिफ्ट केबिन

बीएमडब्ल्यू ग्रैन लिमोसिन फेसलिफ्ट सीरीज 3 में बीएमडब्ल्यू आई4 सेडान की तरह एक नया इंटीरियर देखने को मिलेगा. जिसमें नए डिजाइन किये गए डैशबोर्ड के साथ बीचों-बीच टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अपडेटेड डिजाइन के साथ, एयर-कॉन वेंट्स दिए जायेंगे. इस नई बीएमडब्ल्यू में लेटेस्ट आईड्राइव 8 टचस्क्रीन का प्रयोग किया जायेगा.

बीएमडब्ल्यू ग्रैन लिमोसिन फेसलिफ्ट इंजन

कंपनी ने इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है. इसके दोनों वेरिएंट्स (330i और 320d) स्पेक्स में 2.0-L चार-सिलेंडर वाला पेट्रोल और डीजल इंजन दिया जायेगा. इसका 330i पेट्रोल इंजन 254 hp की अधिकतम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम होगा. जबकि, 320d डीजल इंजन 187 hp की अधिकतम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम होगा. ये कार फोर-व्हील-ड्राइव और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगी.

अन्य विकल्प

पांचवीं पीढ़ी की नई कार मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है. जिसमें टॉप-ऑफ-द-लाइन C300डी, सी200 और सी220डी मॉडल शामिल हैं. सी200 वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 55 लाख रुपये, जबकि, सी220डी और सी300डी डीजल वैरिएंट्स की कीमत 56 लाख और 61 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है.

यह भी पढ़ें :- Car Discontinue: टोयोटा, रेनो, निसान और मारुति की ये कारें जल्द होने जा रही हैं बंद, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
पेपर या कपड़ा? जानें कार की Windshield साफ करने का सही तरीका
पेपर या कपड़ा? जानें कार की Windshield साफ करने का सही तरीका
Toyota-Mahindra की बढ़ेगी टेंशन, MG और JSW ला रहे हैं दमदार नई गाड़ियां
Toyota-Mahindra की बढ़ेगी टेंशन, MG और JSW ला रहे हैं दमदार नई गाड़ियां
Sedan कारों में क्यों नहीं रहता है Rear Wiper? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Sedan कारों में क्यों नहीं रहता है Rear Wiper? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget