एक्सप्लोरर

इन 5 नए फीचर्स से लैस होगी नई Hyundai Tucson, जो पहले किसी कार में नही देखने को मिला

Hyundai Tucson Features: हुंडई का दावा है कि यह कार लंबे व्हीलबेस के साथ सेगमेंट में सबसे लंबी कार है. टक्सन की लंबाई और व्हीलबेस सबसे लंबी है, और साइट्रॉन सी 5 सबसे चौड़ी है.

New Hyundai Tucson: हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) ने कुछ दिनों पहले ही अपनी एसयूवी टक्सन (Tucson) से पर्दा उठाया है. इसके फीचर्स और डिजाइन में पिछले मॉडल की अपेक्षा बहुत सारे अपडेट दिए गए हैं. हुंडई टक्सन की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग आगामी 18 जुलाई से शुरु होने वाली है. कंपनी इसकी कीमतों का खुलासा 4 अगस्त को करेगी. यह नई एसयूवी Jeep Compass और Citroen C5 Aircross से टक्कर लेगी. नई टकसन में पहली बार 5 नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे.

स्प्लिट-स्क्रीन डिस्प्ले

नई हुंडई टक्सन में 10.2 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. साथ ही इंफोटेनमेंट सिस्टम नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और 60 से अधिक कनेक्टेड कार फीचर्स इस कार को और भी ज्यादा टेक लोडेड (तकनीकों से भरा हुआ) बना देते हैं. इसमें 8-स्पीकर बोस सिस्टम के साथ डिस्प्ले की सबसे बेहतरीन खूबी इसकी स्प्लिट-स्क्रीन है जो यूजर्स को म्यूजिक, नेविगेशन के साथ अन्य कार्यों को इंफोटेनमेंट सिस्टम पर ही करने की सुविधा देता है.

होम-टू-कार (H2C)

नए टक्सन का इंफोटेनमेंट सिस्टम कुछ ऐसा बनाया गया है कि आप घर बैठे ही कार के कई फीचर्स को कंट्रोल कर पाएंगे क्योंकी इसके साथ एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट कंट्रोल का फीचर मिलता है, जो कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं को सपोर्ट करती हैं. कंपनी का कहना है कि यह फीचर फर्स्ट इन सेगमेंट पेश किया गया है.

सेगमेंट में होगी सबसे लंबी एसयूवी

हुंडई का दावा है कि यह कार लंबे व्हीलबेस के साथ सेगमेंट में सबसे लंबी कार है. टक्सन की लंबाई और व्हीलबेस सबसे लंबी है, और साइट्रॉन सी 5 सबसे चौड़ी है. सेगमेंट की जीप कंपास तीनों ही आयामों में सबसे कम है.

ADAS लेवल- 2 

इस एसयूवी में एडीएएस लेवल 2 मिलेगा, जो की इस फीचर के साथ सेगमेंट में पहली एसयूवी है. नई टक्सन डिपार्चर वार्निंग, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग, रियर एग्जिट वार्निंग, पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों के लिए आगे की टक्कर और बचाव, क्रूज कंट्रोल विथ स्टॉप एंड गो फंक्शन, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन कीप असिस्ट के अलावा अन्य बहुत सारे सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी.

नई टक्सन को पेट्रोल और डीजल को दो विकल्पों में 2.0-लीटर इंजन के साथ पेश किया जाएगा. पेट्रोल इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की मदद से 153 bhp की पॉवर और 192 Nm का टार्क जेनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन से 187 bhp ki पावर और 416 Nm का टार्क देखने को मिलेगा. कार में चार ड्राइव मोड इको, नॉर्मल, स्पोर्ट और स्मार्ट का सपोर्ट मिलेगा. इसके टॉप एंड वेरिएंट में एक ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम भी होगा, जिसमें भी कई मोड्स देखने को मिला सकता है.

यह भी पढ़ें :-

Car Care Tips: कार के खराब हुए एयर फिल्टर को न करें नजरंदाज, हो सकता है भारी नुकसान

लॉन्च से पहले ही लीक हुए Royal Enfield Hunter 350 के फीचर्स डिटेल्स, जानें क्या इस बाइक में कुछ होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget