एक्सप्लोरर

Car Tips: कार चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, चुकाना पड़ सकता है भारी नुकसान

कार चलाते समय ड्राइवर को तीनों तरफ के मिरर को सेट करके रखना जरूरी होता है. ऐसा करके आप अपनी ड्राइविंग को आसान बना सकते हैं. साथ ही एक्सीडेंट से भी बच सकते हैं.

कार चलाना कोई बड़ा काम नहीं है लेकिन फिर भी लोग अक्सर ड्राइविंग के वक्त कुछ गलती कर बैठते हैं, जिसके कारण कई बार हादसा भी हो जाता है. कार चलाते समय ड्राइवर्स रियर और साइड मिरर का यूज करते हैं. रियर और साइड मिरर ड्राइविंग के दौरान बेहद मददगार होते हैं. आज हम आपको रियर और साइड मिरर से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में कार चलाने और सीखने वाले व्यक्ति को पता होना चाहिए. क्या आप जानते हैं कि कई बार रियर मिरर और राइड मिरर हादसे का कारण बन जाते हैं?आज हम आपको इसी से जुड़ी अहम बातें बताने जा रहे हैं.

ठीक से सेट करें मिरर
कार चलाते वक्त बाईं तरफ के साइड मिरर को लोग कई बार ठीक से सेट नहीं करते हैं, जो दुर्घटना का कारण बन जाता है. अक्सर देखने को मिलता है कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं. जिस वजह से कुछ चालक दाईं ओर से ओवरटेक करने के बजाए बाईं ओर से भी ओवरटेक करते हैं. सबसे अधिक बाइक चलाने वाले लोग ऐसा करते हैं. जो कई बार एक्सीडेंट का कारण बन जाता है. इसलिए आप हमेशा अपने बाईं तरफ के साइड मिरर को सेट करके रखें. इससे आपको ड्राइविंग करते समय बेहद मदद मिलेगी.

ब्लाइंड स्पॉट के बारे में जानें
अगर आपने हाल फिलहाल में गाड़ी चलानी सीखी है तो आपको ब्लाइंड स्पॉट के बारे में जरूर जानना चाहिए. क्योंकि ब्लाइंड स्पॉट कई बार सड़क हादसों का कारण बनता है. जब पीछे से आ रही गाड़ी आपकी गाड़ी के बराबर आ जाती है तो माइक्रो सेकेंड्स के लिए साइड मिरर में नजर नहीं आती है. इसे ब्लाइंड स्पॉट कहा जाता है.

पीछे न रखें ज्यादा सामान
अक्सर देखने को मिलता है कि लोग गाड़ी के पीछे की साइड में काफी अधिक सामान रख देते हैं, जिस वजह से रियर व्यू मिरर बेकार हो जाता है. ऐसा करके आप अपनी और अगर गाड़ी में साथ कोई सफर कर रहा है उसकी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Car Driving Tips: बारिश में कार चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, तो सफर रहेगा सुरक्षित और आरामदायक

Tips: अपनी पुरानी का बेचते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, मिलेगी बेस्ट वैल्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget