एक्सप्लोरर

Driving Tips for Winters: सर्दियों में बरतेंगे ये सावधानी, तो कार चलाने में नहीं होगी परेशानी

Safe Car Driving: सर्दियों में खासकर, जब आप कोहरे के बीच में ड्राइव कर रहे हों, तो ये जरूरी हो जाता है कि आप केवल ड्राइविंग पर फोकस रखें. सड़क पर हो रही गतिविधियों पर अपना ध्यान न जाने दें.

Car Driving: मौसम के मिजाज में बदलाव आ चुका है. सर्दी महसूस होने लगी है. सर्दियों में होने वाले कोहरे में ड्राइविंग करना खतरे से खाली नहीं होता. कोहरे के कारण कभी-कभी विजिबिलिटी इतनी कम हो जाती है, कि सड़क पर कुछ भी देखना संभव नहीं हो पाता. इससे बचने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं. ताकि आप कोहरे में भी बेहतर ड्राइविंग कर सकें.

स्पीड कम रखें

सर्दियों में जब कार ड्राइविंग कर रहे हों, तो स्पीड को लिमिट में रखें. वाहन का ज्यादा स्पीड में चलना किसी अनहोनी का भी कारण बन सकता है. या अचानक आपकी कार के सामने कुछ आ जाता है, और आपको ब्रेक लगाने पड़ जाएं, तो आपके पीछे चल रहा वाहन आपकी गतिविधि नहीं समझ पायेगा और अपना संतुलन खो देगा. जिससे आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं.

ड्राइविंग पर रखें ध्यान

सर्दियों में खासकर, जब आप कोहरे के बीच में ड्राइव कर रहे हों, तो ये जरूरी हो जाता है कि आप केवल ड्राइविंग पर फोकस रखें. सड़क पर हो रही गतिविधियों पर अपना ध्यान न जाने दें. अगर आपके साथ कार में और लोग भी सफर कर रहे हैं, तो आपस में होने वाली बात-चीत का हिस्सा भी न बने. इससे आपका ध्यान डाइवर्ट होगा, जिससे किसी नुकसान की स्थिति बन सकती है.

डिफॉगर का प्रयोग करें

कोहरे के समय कार के शीशे पर भाप या धुंध का जमना आम बात है. इसके लिए आपको बार-बार शीशा साफ़ करना पड़ता है. डिफॉगर इसके लिए सही विकल्प है, अगर कार में मौजूद है, तो यूज कर सकते हैं. नहीं है तो इसे लगवा भी सकते हैं.

हेडलाइट का करे सही इस्तेमाल

कोहरे में ड्राइव करते वक्त कार की हेडलाइट को हाई बीम पर करने से बचें, इससे कोई फायदा नहीं होगा. क्योंकि इससे दूर तक लाइट न जा पाने से सड़क नहीं दिखेगी, साथ ही कोहरा और ज्यादा रिफ्लेक्ट करेगा. जिससे आपकी आँखों को परेशानी हो सकती है. कार की हेडलाइट को हमेशा लो बीम पर ही रखना चाहिए.

अन्य वाहन से दूरी बनाकर रखें

कोहरे में इस बात को विशेष तौर पर ध्यान रखें. आपको आगे चल रहे वाहन से दूरी बना कर रखनी है, जिससे अगर सामने वाला वाहन किसी कारण से अचानक रुकता है, तो आपको भी संभालने का मौका मिल जाये.

यह भी पढ़ें- MS Dhoni Favorite Bike: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी की चहेती है यामाहा की ये बाइक, जानिए क्या है इसकी खासियत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 3 यूनिट ही क्यों बिकी WagonR Flex-Fuel, जानिए सेल कम होने के पीछे क्या है वजह?
सिर्फ 3 यूनिट ही क्यों बिकी WagonR Flex-Fuel, जानिए सेल कम होने के पीछे क्या है वजह?
मुंबई की बारिश हो या जलभराव, पानी में भी दम दिखाएंगी ये 4 दमदार SUVs
मुंबई की बारिश हो या जलभराव, पानी में भी दम दिखाएंगी ये 4 दमदार SUVs
कब आएगी भारत की पहली हाइड्रोजन कार, पेट्रोल और EV से कितनी सस्ती या महंगी?
कब आएगी भारत की पहली हाइड्रोजन कार, पेट्रोल और EV से कितनी सस्ती या महंगी?
Tata Sierra पर पहली बार मिल रहा इतना डिस्काउंट, खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिए डिटेल
Tata Sierra पर पहली बार मिल रहा इतना डिस्काउंट, खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिए डिटेल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Gorilla Glass में ऐसा क्या, जो फोन की स्क्रीन को टूटने नहीं देता? मजबूती जानकर रह जाएंगे हैरान
Gorilla Glass में ऐसा क्या, जो फोन की स्क्रीन को टूटने नहीं देता? मजबूती जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget