एक्सप्लोरर

Car Battery Tips: बढ़ जाएगी कार की बैटरी लाइफ, बस इन बातों का रखें खास ख्याल

बारिश हो, सर्दी या फिर गर्मी, कार की बैटरी की केयर हर मौसम में बेहद जरूरी होती है. सही से देखभाल नहीं करने पर इसकी बैटरी जल्द खराब हो सकती है. हम आपको इसकी केयर के कुछ काम के टिप्स बता रहे हैं आइए.

कार में बैटरी का अपना रोल है. अगर कार की बैटरी खराब हो जाए तो बीच रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार तो लंबे समय से गाड़ी खड़ी रहने से भी बैटरी के खराब होने का खतरा रहता है. कार की बैटरी की उम्र को आप कुछ टिप्स की मदद से बढ़ा सकते हैं. ये टिप्स क्या हैं आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं बैटरी के मैंटनेंस के कुछ टिप्स जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. 

बैटरी की खराब है? ऐसे करें चेक
ड्राइव करते समय अगर हॉर्न ठीक से न बजे या रात में ड्राइव करते समय अगर हैडलाइट कम या ज्यादा हो रही हो तो समझ जाना चाहिए कि बैटरी की सेहत ठीक नहीं है.  इसके अलावा अगर बैटरी के टर्मिनल के आस-पास सफेद निशान देखने को मिले तो यह बैटरी के खराब होने के संकेत हैं. इतना ही नहीं अगर स्पीडो मीटर में बैटरी की लाइट ठीक से नहीं दिख रही तो समझ जाना चाहिए की बैटरी खराब हो रही है.

कब बदलें बैटरी
वैसे आजकल ज्यादातर बैटरी 48 महीने की वारंटी के साथ आ रही हैं, लेकिन अक्सर देखने में आता है कि बैटरी एक साल में ही खराब होने लग जाती हैं. वहीं अगर बहुत अच्छा रखरखाव हो तो बैटरी दो साल तक चल जाती है. इसलिए हर दो साल में बैटरी बदल लेना ही बेहतर रहता है, वर्ना बाद में दिक्कतें बढ़ जाती हैं.

ऐसे बढ़ेगी बैट्री की लाइफ
अगर आप कभी कभी गाड़ी चलाते हैं तो, अपनी गाड़ी को एक दिन छोड़कर एक दिन कुछ देर के लिए स्टार्ट करके रखें,  इससे बैटरी चार्ज हो जाएगी. इसके अलावा इस बात पर भी गौर करें तो बैटरी अपनी जगह पर बिलकुल फिट है या नहीं, क्योकिं कई बार कमजोर  फिटिंग के चलते बैटरी को नुकसान होता है.

बैटरी के टर्मिनल पर ग्रीस कभी न लगाएं
अक्सर देखने में आता है कि सर्विस के दौरान मैकेनिक, कार में लगी बैटरी के टर्मिनल पर ग्रीस लगा देते हैं जो कि बैटरी की सेहत के लिए ठीक नहीं है. बैटरी एक्सपर्ट मानते हैं कि टर्मिनल पर ग्रीस लगाने से बैटरी खराब हो सकती है. इसलिए ग्रीस की जगह पैट्रोलियम जैली या फिर वैसलीन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

टर्मिनल की जांच जरूरी
बैटरी की समय-समय पर जांच न करना भी इसकी लाइफ को कम कर देता है. बैटरी एक्सपर्ट की माने तो महीने में दो बार बैटरी की जांच करना अनिवार्य है. अक्सर बैटरी टर्मिनल के पास एसिड जमा हो जाता है जो कि बैटरी का दुश्मन है. इसलिए इसकी सफाई करना बेहद जरूरी होता है. अगर बैटरी मेंटेनेंस फ्री नहीं है और उसमें बैटरी वाटर का इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें

छोटी कार में जगह की कमी को करें दूर, ये 4 टिप्स बना देंगी अच्छा खासा स्पेस

कार का बेस मॉडल खरीदने का है प्लान, पहले जान लें इसमें नहीं मिलते हैं ये जरूरी फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मारुति का बड़ा धमाका, Swift, Dzire और Baleno अब CNG ऑटोमैटिक में लॉन्च
मारुति का बड़ा धमाका, Swift, Dzire और Baleno अब CNG ऑटोमैटिक में लॉन्च
कम बजट है तो खरीदें ये बाइक्स, इंजन और माइलेज में हैं दमदार
कम बजट है तो खरीदें ये बाइक्स, इंजन और माइलेज में हैं दमदार
फेस्टिव सीजन से पहले धमाका, पुणे में नई Skoda Slavia का प्रोडक्शन शुरू
फेस्टिव सीजन से पहले धमाका, पुणे में नई Skoda Slavia का प्रोडक्शन शुरू
Tata Aeris vs Maruti Dzire: 5 फीचर्स, जो Aeris को बनाते हैं खास
Tata Aeris vs Maruti Dzire: 5 फीचर्स, जो Aeris को बनाते हैं खास

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget