एक्सप्लोरर

8 लाख रुपये सस्ती हुई BYD की ये EV, फिर भी देगी 520KM की रेंज

BYD Sealion 7 का नया Dynamic वेरिएंट हुआ लॉन्च. 8 लाख रुपये कम कीमत में पाएं 520 km की रेंज और धांसू फीचर्स. जानिए कार की नई कीमत और खूबियां.

इन दिनों ऑटोमोबाइल सेक्टर से कई बड़ी खबर देखने को मिल रही हैं. क्योंकि, सितंबर में गाड़ियों के दम बढ़ने जा रहे हैं. लेकिन इस बीच एक खबर ऐसी आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी बीवायडी ने अपनी दमदार SUV सीलियन 7 का एक नया डायनेमिक वेरिएंट बाजार में उतार दिया है. कंपनी ने इस नए वेरिएंट को इस तरह तैयार किया है कि यह ग्राहकों की जेब पर ज्यादा भारी न पड़े. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नया वेरिएंट आने से इस गाड़ी की शुरुआती कीमत में सीधे 8 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है.

आपको बता दें कि, अब यह कार 41.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. इतनी बड़ी छूट के बावजूद कंपनी ने इसके लुक, स्टाइल और ड्राइविंग एक्सपीरियंस से कोई खास समझौता नहीं किया है. चलिए विस्तार से जानते हैं इस खबर के बारें में.

कम कीमत में में मिलेगा तगड़ा रेंज

ऐसा अक्सर देखा जाता है कि, जब कोई कंपनी अपनी किसी कार की कीमत इतनी ज्यादा घटाती है तो सबसे पहला डर यही रहता है कि कहीं गाड़ी की ड्राइविंग रेंज बहुत कम न हो जाए. लेकिन बीवायडी सीलियन 7 डायनेमिक वेरिएंट के मामले में ऐसा बिल्कुल नहीं है. कंपनी ने कीमत कम करने के लिए इसमें 71.8 kWh का ब्लेड बैटरी पैक इस्तेमाल किया है. यह बैटरी पैक साइज में भले ही पिछले मॉडल्स से थोड़ा छोटा हो लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में यह आपको कहीं से भी निराश नहीं करता.

वहीं, कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 520 किलोमीटर तक का सफर आसानी से तय कर सकती है. इतनी लंबी रेंज का मतलब है कि आप शहर के ट्रैफिक के बीच रोजमर्रा के काम निपटाने के साथ-साथ वीकेंड पर लंबे सफर का प्लान भी बिना किसी टेंशन के बना सकते हैं.


8 लाख रुपये सस्ती हुई BYD की ये EV, फिर भी देगी 520KM की रेंज

यह भी पढ़ें: कार में फोन चार्ज करते हैं? ये गलती पड़ सकती है भारी

परफॉर्मेंस और पावर में है शानदार

आपको बता दें कि, कीमत घटने के बाद भी ड्राइविंग के शौकीनों का मजा बिल्कुल कम नहीं होगा. सीलियन 7 डायनेमिक वेरिएंट में 231 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करने वाला रियर मोटर फिट किया गया है. रफ्तार के आंकड़े देखें तो यह SUV महज 7.3 सेकेंड के अंदर 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है.

लेकिन प्रीमियम और परफॉर्मेंस जैसे महंगे वेरिएंट्स में मिलने वाले 82.56 kWh बड़े बैटरी पैक के मुकाबले इसकी पावर थोड़ी कम जरूर लगती है. हालांकि, आम इस्तेमाल और हाई-स्पीड ड्राइविंग के हिसाब से इसकी परफॉर्मेंस कागज और सड़क दोनों पर काफी बेहतर और संतुलित नजर आती है.

मिलेंगे ये हाई-टेक फीचर्स

बीवायडी सीलियन 7 डायनेमिक के सस्ती होने के बाद कंपनी ने इस नए डायनेमिक वेरिएंट से कुछ प्रीमियम फीचर्स को हटाया जरूर है. उदाहरण के तौर पर इसमें अब आपको हेड्स-अप डिस्प्ले, जेस्चर पावर्ड टेलगेट और एयर प्यूरीफायर जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी. इसके अलावा कार में थोड़ा छोटा व्हील साइज दिया गया है.

लेकिन राहत की बात यह है कि आपकी जरूरत और सहूलियत से जुड़े ज्यादातर बड़े फीचर्स अभी भी इसमें मौजूद हैं. गाड़ी के अंदर बैठते ही आपको 15.6 इंच की बड़ी रोटेटेबल टचस्क्रीन दिखाई देती है. जबकि इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और पावर्ड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स कार के केबिन को बेहद लक्जीरियस और आरामदायक महसूस कराते हैं.


8 लाख रुपये सस्ती हुई BYD की ये EV, फिर भी देगी 520KM की रेंज

मार्केट में बदला पूरा समीकरण

बता दें कि, 8 लाख रुपये सस्ती होने के बाद बीवायडी सीलियन 7 अब ज्यादा से ज्यादा भारतीय ग्राहकों की पहुंच में आ गई है. पहले यह कार केवल बहुत हाई बजट वाले खरीदारों की पसंद बनी हुई थी. लेकिन अब यह बीएमडब्ल्यू एक्स1 एलडब्ल्यूबी जैसी लग्जरी एंट्री-लेवल गाड़ियों के साथ-साथ अन्य इलेक्ट्रिक SUVs को सीधी चुनौती दे रही है.

अगर आपका बजट थोड़ा सीमित है और आप अपने लिए एक स्टाइलिश, लंबी रेंज वाली और फीचर्स से लैस प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV ढूंढ रहे हैं तो सीलियन 7 का यह नया डायनेमिक वेरिएंट आपके लिए बेहद समझदारी भरा विकल्प बन सकता है.

यह भी पढ़ें: 6 KMPL माइलेज, फिर भी Wrangler Rubicon क्यों है पैसा वसूल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget