एक्सप्लोरर

BYD Seal Sedan: बीवाईडी सील को मिली 500 से ज्यादा बुकिंग, केवल 15 में ही पार किया यह आंकड़ा 

भारतीय बाजार में इसका मुकाबला किआ की EV6 से होता है, जिसमें प्रति चार्ज 708 किलोमीटर तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 60.95 लाख रुपये से 65.95 लाख रुपये के बीच है.

BYD Seal Booking: बीवाईडी इंडिया ने घोषणा की है कि उसकी हाल ही में लॉन्च की गई सील ने देश में 500 यूनिट बुकिंग के माइलस्टोन को पार कर लिया है. 5 मार्च, 2024 को लॉन्च की गई इस कार ने यह माइलस्टोन केवल 15 दिनों में ही पूरा कर लिया है. 

BYD सील कीमत, रेंज और वेरिएंट्स 

BYD ने सील को तीन वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें डायनामिक, प्रीमियम और परफॉरमेंस शामिल हैं. इसमें दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं, जिनसे मैक्सिमम 650 किमी प्रति चार्ज की रेंज मिलने का दावा किया गया है. इस इलेक्ट्रिक सेडान की एक्स शोरूम कीमत 41 लाख रुपये से शुरू होकर 53 लाख रुपये तक जाती है. ग्राहक इस कार को आर्कटिक ब्लू, ऑरोरा व्हाइट, अटलांटिस ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक सहित चार बाहरी पेंट स्कीम्स में से चुन सकते हैं.

कंपनी ने क्या कहा?

इस उपलब्धि के अवसर पर बोलते हुए, BYD इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गोपालकृष्णन ने कहा, “हमें अपने प्रोडक्ट और अपनी कीमतों पर पूरा भरोसा है और बाजार में इसे मिले रिस्पॉन्स को देखकर हमें खुशी हो रही है. हमने लॉन्च के तुरंत बाद 200 बुकिंग के आंकड़े को छू लिया और 15 दिनों के भीतर, हमने 500 बुकिंग दर्ज की है. यह आंकड़ा दर्शाता है कि भारतीय ग्राहक टिकाऊ मोटरिंग के लिए कॉम्पिटेटिव प्राइसिंग और स्टाइलिश सॉल्यूशंस के लिए उत्सुक हैं. हम पहले से ही नए e6 के साथ एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV और BYD Atto 3 के साथ एक इलेक्ट्रिक-बोर्न E-SUV को पेश करते हैं. लेटेस्ट BYD सील भारत में हमारे पोर्टफोलियो को एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स सेडान के साथ और विस्तार देती है, जो बेहद स्टाइलिश और शानदार है.

किससे होता है मुकाबला?

भारतीय बाजार में इसका मुकाबला किआ की EV6 से होता है, जिसमें प्रति चार्ज 708 किलोमीटर तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 60.95 लाख रुपये से 65.95 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें - 

टेस्टिंग के दौरान दिखी निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट, जानिए कब होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget