एक्सप्लोरर

Nissan Magnite Facelift: टेस्टिंग के दौरान दिखी निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट, जानिए कब होगी लॉन्च

6 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर निसान मैग्नाइट भारत में सबसे किफायती एसयूवी में से एक है. मैग्नाइट के लिए अफोर्डेबिलिटी एक खास कारक रहा है, और फेसलिफ्ट के साथ भी यह बरकरार रहने की उम्मीद है.

Nissan Magnite SUV: भारतीय बाजार में सब-4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सेगमेंट में टाटा नेक्सन और किआ सोनेट को हाल ही में फेसलिफ्ट अपडेट दिया गया है, और स्कोडा भी इस सेगमेंट में शामिल होने के लिए काम कर रही है. इसी क्रम में निसान अपनी मैग्नाइट को एक अपडेट देने की तैयारी कर रही है, जो इस साल के अंत में भारत में लॉन्च हो सकती है.

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट में अपडेट 

इसके टेस्टिंग मॉडल को पूरी तरह से कवर किया गया था, हालांकि कार को नए अलॉय व्हील्स के साथ देखा गया है. मख्य डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसे फ्रेश लुक देने के लिए बंपर में बदलाव किए जा सकते हैं. निसान अपनी इस एसयूवी में री डिजाइंड हेडलैम्प और टेल-लाइट भी शामिल कर सकती है.

मैग्नाइट फेसलिफ्ट में कई नए फीचर मिलने की उम्मीद है. इसमें ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फीचर्स को शामिल किया जा सकता है. इसमें मौजूदा 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल (72hp) और टर्बो-पेट्रोल (100hp) इंजन विकल्प बरकरार रहने की उम्मीद है.

कब होगी लॉन्च

निसान ने अभी तक मैग्नाइट फेसलिफ्ट के लॉन्च के बारे में किसी भी खबर की पुष्टि नहीं की है, हालांकि, प्रोटोटाइप से पता चलता है कि एसयूवी अपने डेवलपमेंट के लास्ट स्टेज में है. मैग्नाइट इस दिसंबर में भारत में अपने चार साल पूरे कर लेगी और अब इसे मिड लाइफ अपडेट मिलने वाला है. 

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट की कीमत और मुकाबला

6 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर निसान मैग्नाइट भारत में सबसे किफायती एसयूवी में से एक है. मैग्नाइट के लिए अफोर्डेबिलिटी एक खास कारक रहा है, और फेसलिफ्ट के साथ भी यह बरकरार रहने की उम्मीद है. इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, टाटा नेक्सन और महिंद्रा एक्सयूवी300 के साथ-साथ मारुति फ्रोंक्स, टाटा पंच और हुंडई एक्सटर जैसी छोटी एसयूवी से होगा.

यह भी पढ़ें -

सनरूफ के साथ आ सकती है न्यू जेनरेशन मारुति डिजायर, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget