एक्सप्लोरर

देश की सबसे सस्ती EV अब हो गई महंगी, जुलाई से देने होंगे इतने ज्यादा रुपए, जानें नई कीमत और फीचर्स

MG Comet EV: एमजी कॉमेट ईवी भले ही अब थोड़ी महंगी हो गई हो, लेकिन यह अब भी शहरों लिए एक किफायती और तकनीकी रूप से एडवांस्ड इलेक्ट्रिक कार है.आइए इसके फीचर्स जानते हैं.

MG Comet EV: एमजी मोटर इंडिया ने अपनी सबसे सस्ती और एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार Comet EV की कीमतों में फिर से इजाफा कर दिया है. कंपनी ने इसकी कीमत 1.94% या अधिकतम 15,000 तक बढ़ाई है. अगर आप इस कार को जुलाई 2025 से खरीदने का सोच रहे हैं, तो अब इसके लिए कम से कम 12,700 एक्स्ट्रा देने होंगे.

दरअसल, ये दूसरी बार है जब MG Motors ने Comet EV की कीमतों में बदलाव किया है. इससे पहले जनवरी 2025 में भी कंपनी ने कीमतें अपडेट की थीं.

चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है MG कॉमेट EV

MG Comet EV को भारतीय बाजार में चार वेरिएंट्स (Executive, Excite, Exclusive और 100-Year Edition) में पेश किया गया है. इन सभी वेरिएंट्स में एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 230 किलोमीटर की ARAI प्रमाणित रेंज मिलती है. यह रेंज शहरी यात्राओं के लिए बेहतर है और इसे डेली कम्यूट के लिए एक आदर्श इलेक्ट्रिक कार बनाती है.

कैसा है डिजाइन ?

MG कॉमेट EV का डिजाइन चीनी इलेक्ट्रिक कार Wuling Air EV से प्रेरित है. इसकी लंबाई 2974 मिमी, चौड़ाई 1505 मिमी और ऊंचाई 1640 मिमी है. इस कार का व्हीलबेस 2010 मिमी है और इसका 4.2 मीटर का टर्निंग रेडियस इसे तंग सड़कों और सीमित जगहों में पार्किंग के लिए बेहद आसान बनाता है. डिजाइन के लिहाज से इसमें कई मॉडर्न एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं, जैसे कि क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, फुल-चौड़ाई वाली LED लाइट स्ट्रिप, स्लीक हेडलैम्प, बड़े साइज के डोर, स्पोर्टी एलॉय व्हील, और फ्लैट रियर सेक्शन. ये सभी एलिमेंट्स मिलकर इसे एक मिनी-मॉडर्न लुक देते हैं.

टेक्नोलॉजी और फीचर्स 

MG Comet EV में टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. इसमें एक बड़ा 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो म्यूजिक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मौसम की जानकारी और रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट जैसी सुविधाएं देता है. इसके साथ ही इसमें 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी है, जो जरूरी वाहन संबंधी आंकड़े दिखाता है. यूजर्स अपने स्मार्टफोन को कार के सिस्टम से पेयर करके वॉयस कमांड, कॉल, म्यूजिक और नेविगेशन जैसे फीचर्स का आनंद ले सकते हैं. 

कलर ऑप्शंस और स्टाइल 

MG कॉमेट EV को चार अट्रैक्टिव कलर्स (Bay (नीला), Serenity (हरा), Sundowner (नारंगी), और Flex (लाल)) में खरीदा जा सकता है. ये सभी रंग युवा और अर्बन यूजर्स को ध्यान में रखकर चुने गए हैं, जिससे यह कार न केवल टेक्नोलॉजी में, बल्कि स्टाइल के मामले में भी खास बन जाती है.

ये भी पढ़ें: क्या 50 हजार सैलरी वाले खरीद सकते हैं Kia Seltos SUV ? जानें कितनी बनेगी मंथली EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget