एक्सप्लोरर

क्या 50 हजार सैलरी वाले खरीद सकते हैं Kia Seltos SUV? जानें कितनी बनेगी मंथली EMI

2025 Kia Seltos Price: किआ सेल्टोस एक ऐसी SUV है जो दिखने में शानदार है और चलाने में भी दमदार है. आइए इसकी कीमत, फाइनेंस प्लान, फीचर्स और माइलेज की पूरी डिटेल्स विस्तार से जानते हैं.

Kia Seltos Finance Plan: भारत में मिड-साइज SUV सेगमेंट में Kia Seltos एक बेहद पॉपुलर नाम बन चुका है. यह SUV अपने स्टाइलिश डिजाइन, फीचर्स, और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है.

दरअसल, 2025 मॉडल के साथ इसमें कई अपडेट्स किए गए हैं और अब यह SUV Hyundai Creta और Maruti Grand Vitara जैसे कारों को कड़ी टक्कर दे रही है.

2025 Kia Seltos की कीमत

2025 Kia Seltos की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 11.19 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 20.56 लाख रुपये तक जाती है. इसके बेस वेरिएंट HTE 1.5 पेट्रोल MT की कीमत 11.19 लाख रुपये है, जबकि HTX IVT नामक ऑटोमैटिक पेट्रोल वेरिएंट 15.82 लाख रुपये में आता है. डीजल इंजन के बेस मॉडल की कीमत 12.77 लाख रुपये है, वहीं डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट 17.28 लाख रुपये में उपलब्ध है. टॉप वेरिएंट X-Line 1.5 टर्बो पेट्रोल DCT की कीमत 20.56 लाख रुपये रखी गई है. यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं, और जब ऑन-रोड कीमत की बात करें, तो इसमें RTO शुल्क और इंश्योरेंस प्रीमियम जैसे एक्स्ट्रा चार्ज लगने के कारण कुल लागत और बढ़ जाती है.

ऑन-रोड कीमत और EMI प्लान

अगर आप दिल्ली में Kia Seltos का HTE (O) 1.5 पेट्रोल MT वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 13 लाख रुपये के आसपास पड़ेगी. मान लीजिए कि आप इस SUV को फाइनेंस कराना चाहते हैं और 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देते हैं, तो बाकी 11 लाख रुपये की राशि के लिए आपको कार लोन लेना होगा. यदि यह लोन 9 प्रतिशत की अनुमानित ब्याज दर पर 5 वर्षों यानी 60 महीनों के लिए लिया जाता है, तो आपकी मासिक EMI लगभग 22,000 के करीब होगी. इस EMI को बिना परेशानी चुकाने के लिए आपकी मंथली सैलरी कम से कम 50,000 या उससे अधिक होनी चाहिए.

इंजन ऑप्शंस और माइलेज

Kia Seltos में तीन अलग-अलग इंजन विकल्प उपलब्ध हैं, जो परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी दोनों का बेहतरीन तालमेल पेश करते हैं. इसका 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगभग 17 से 17.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है. इसके अलावा, 1.5-लीटर डीजल इंजन 19.1 से 20.7 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है. 

Kia Seltos के फीचर्स

Kia Seltos अपने 2025 वर्जन में बेहद एडवांस फीचर्स के साथ आती है, जो इसे अपने सेगमेंट की एक प्रीमियम SUV बनाते हैं. इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, इसके साथ 8-स्पीकर वाला BOSE साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. इसके अलावा, वॉयस कंट्रोल से विंडो ऑपरेशन, लेवल 2 ADAS सिस्टम, 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी इसमें शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: बदला लेने के लिए एक्स-गर्लफ्रेंड ने जला दी बॉयफ्रेंड की BMW कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget