एक्सप्लोरर

कम कीमत में लग्जरी कार का मजा! 8 लाख रुपये से शुरू इन कारों में मिलते हैं शानदार फीचर्स

Budget Friendly Cars: इंडियन मार्केट में कई ऐसी कारें हैं, जोकि कम कीमत के साथ ही प्रीमियम लुक भी देती हैं. यहां हम उन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि 8 लाख रुपये से शुरू होती हैं.

Budget Friendly Cars With Premium Look: भारत में मिडिल क्लास लोगों के लिए लग्जरी कार खरीदना बजट के बाहर हो जाता है. ऐसे में उन लोगों को ऐसी कार की तलाश रहती है जो कि कम कीमत में प्रीमियम लुक देने वाली हो. लोगों को वो कारें पसंद आती हैं, जोकि कम कीमत में ज्यादा माइलेज देती हैं. अगर आप हमसे कहें कि मार्केट में ऐसी कारें मौजूद हैं जो कम कीमत में लग्जरी लुक के साथ ही ज्यादा माइलेज भी देंगी तो कैसा रहेगा? 

Maruti Suzuki Baleno

पहली कार मारुति सुजुकी बलेनो है. यह कार आपको आरामदायक सीट के साथ एक लग्जरी लुक भी देती है. मारुति बलेनो में हेड-अप डिस्प्ले लगा है. इस गाड़ी में 22.86 सेंटीमीटर का HD स्मार्टप्ले प्रो प्लस का फीचर भी दिया गया है. इसके साथ ही गाड़ी को सही तरीके से पार्क करने के लिए 360-डिग्री व्यू कैमरा का फीचर भी दिया गया है. लोगों की सुरक्षा के लिए गाड़ी में 6 एयरबैग्स भी दिए गए हैं.

ये कार सात कलर वेरिएंट्स के साथ मार्केट में उपलब्ध है.मारुति बलेनो के डेल्टा सीएनजी मॉडल की एक्स-शोरूम प्राइस 8.40 लाख रुपये है. वहीं मारुति बलेनो के जेटा सीएनजी की एक्स-शोरूम प्राइस 9.33 लाख रुपये है.

Hyundai Creta

हुंडई ने साल 2024 की शुरुआत में जनवरी महीने में ही इस कार को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था. इस कार में 1.5-लीटर के तीन इंजन वेरिएंट्स के साथ मार्केट में उपलब्ध है. इस कार में नेचुरली एसपिरेटेड पेट्रोल इंजन, एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है.

रिवाइज्ड क्रेटा में 6-स्पीड मैनुअल, इंटेलीजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT), 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन दिए गए हैं. हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम प्राइस 13.24 लाख रुपये से शुरू होकर 24.37 लाख रुपये तक जाती है.

Tata Nexon

टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शुमार नेक्सन आपको बेहद प्रीमियम लुक देती है. इस कार में कंपनी ने 1.2 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 120 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 170 एनएम का पीक टॉर्क प्रॉड्यूस करता है.

इसमें 10.25 इंच का डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एक 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.15 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 15.80 लाख रुपये तक जाती है. 

Honda Elevate

दूसरी कार होंडा एलिवेट है जोकि 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 119bhp पॉवर और 145Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. ये एसयूवी एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, टू-टोन डायमंड-कट 17-इंच अलॉय व्हील, 7-इंच एचडी फुल-कलर टीएफटी क्लस्टर, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और होंडा सेंसिंग सूट जैसे फीचर्स के साथ आती है.

कार की कीमत की बात की जाए तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 11 लाख 91 हजार रुपये से शुरू होती है. इसमें आपको आरामदायक सीट के साथ ही प्रीमियम लुक देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें:-

MG Astor में भी मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ, जानें क्या हो गई अब इस कार की कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती सड़क पर दो टुकड़ों में बंट गई OLA की स्कूटी...वीडियो देखकर हर कोई रह गया हैरान
चलती सड़क पर दो टुकड़ों में बंट गई OLA की स्कूटी...वीडियो देखकर हर कोई रह गया हैरान
बजट रखिए तैयार, मार्केट में दस्तक देने जा रहीं ये 3 शानदार SUVs, किन खास फीचर्स से होगी लैस?
बजट रखिए तैयार, मार्केट में दस्तक देने जा रहीं ये 3 शानदार SUVs, किन खास फीचर्स से होगी लैस?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज हो रहा उद्घाटन, जानिए कार, जीप और ट्रकों के लिए कितना टोल?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज हो रहा उद्घाटन, जानिए कार, जीप और ट्रकों के लिए कितना टोल?
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget