एक्सप्लोरर

BMW AG: आ गई बात करने वाली कार, रंग बदलने सहित अन्य कई खूबियों से है लैस 

इस कार की प्रमुख विशेषताओं में से एक इसका डैशबोर्ड है. जिसमें कोई भी स्क्रीन नहीं दी गई है, बल्कि इसकी जगह एक डिजिटल स्लाइडर दिया गया है, जो विंडशील्ड पर इमेज के जरिए सूचनाओं को दिखाता है.

BMW Concept Car: जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू एजी ने अपनी एक कार के  प्रोटोटाइप का शोकेस किया है. यह कार इंसानों के जैसे बात कर सकती है. साथ ही इसका रंग भी मनचाहे ढंग से बदला जा सकता है. इस कार में कोई भी डैशबोर्ड स्क्रीन नहीं दी गई है. कंपनी ने सीईएस सम्मेलन के लिए इस कार का खुलासा किया है. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओलिवर जिप्से ने कहा कि इस कार का प्रोडक्शन 2025 से शुरु होगा. बीएमडब्ल्यू इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक नई लाइनअप लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है, जिसे कंपनी ने न्यू क्लास नाम दिया है. 

बीएमडब्ल्यू की यह कॉन्सेप्ट कार एक शो कार थी, जिसमें कुछ ऐसे एलिमेंट थे जिनके अनुसार बाजार में अन्य कारों से मुकाबला करने के लिए कीमतों को तय करना काफी चुनौतीपूर्ण काम होगा. 

क्या है इस कार की खासियत?

इस कार की प्रमुख विशेषताओं में से एक इसका डैशबोर्ड है. जिसमें कोई भी स्क्रीन नहीं दी गई है, बल्कि इसकी जगह एक डिजिटल स्लाइडर दिया गया है, जो विंडशील्ड पर इमेज के जरिए सूचनाओं को दिखाता है. यह विंडशील्ड पर वर्चुअल वर्ल्ड को दिखाता है.  

कंपनी ने क्या कहा?

जिप्से ने बताया है कि इस डिजिटल युग में यह महत्वपूर्ण नहीं है कि किस कार में बड़ी स्क्रीन है. इलेक्ट्रिक वाहन के अग्रणी टेस्ला इंक के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए बीएमडब्ल्यू के लक्ज़री सेगमेंट के साथ अधिकांश कंपीटेटर्स ने एक बड़ी, हाई-डेफिनिशन स्क्रीन को बहुत महत्वपूर्ण बना दिया है. 

कैसे हुआ प्रदर्शन?

एक प्रस्तुति के दौरान अभिनेता और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर की मौजूदगी में बीएमडब्लू ने "डी" को मेन रोल में प्रदर्शित किया, जो कि एक डिजिटल एसिस्टेंस है. इसने जिप्से और अन्य लोगों के साथ एक महिला आवाज में बातचीत भी करके दिखाया. अपने टैगलाइन "द अल्टीमेट ड्राइविंग मशीन" के आधार पर बीएमडब्ल्यू ने कहा कि "डी" टेक्नोलॉजी फ्यूचर की कारों के लिए एक आवश्यक तकनीक साबित हो सकती है. आई विजन डी कार में 240 अलग-अलग रंग सेल हैं जो अलग-अलग बदल सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- ग्राहक ने करवाया शानदार मोडिफिकेशन, नई ब्रेजा को दिया रेंज रोवर इवोक वाला लुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
चार्टर्ड प्लेन से 1 घंटे का सफर, कितना आता है बिल?
चार्टर्ड प्लेन से 1 घंटे का सफर, कितना आता है बिल?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget