एक्सप्लोरर

Upcoming Premium Bikes: जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रही हैं ये प्रीमियम बाइक्स, कीमत भी किफायती

पिछले साल EICMA 2021 में प्रदर्शित की गई रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 (Royal Enfield Shotgun 650) हंटर 350 (Hunter 350) के बाद भारत में लॉन्च होने के लिए कंपनी के लाइनअप की अगली बाइक होगी.

Upcoming Premium Bikes in 2022: देश में प्रीमियम बाइक्स का बाजार पिछले कुछ समय से बहुत तेजी से बढ़ा है. खासकर युवाओं को इस तरह की बाइक खूब लुभा रही हैं. इसी कारण कई दोपहिया वाहन निर्माता अब उच्च क्षमता वाली मोटरसाइकिलों के निर्माण पर बल दे रही हैं. वर्तमान में बाजार में प्रीमियम बाइक्स के बहुत से विकल्प उपलब्ध हैं. यदि आप भी एक प्रीमियम बाइक लेने की सोच रहें हैं, और आप चाहते कि आपको मिले कुछ नया तो इसके लिए आपको थोडा इंतजार कर लेना बेहतर होगा. क्योंकि आगामी कुछ समय में देश में कई शानदार बाइक्स बाजार में आने जा रही हैं. आइए जानते हैं जल्द ही लॉन्च होने वाली इन बाइक्स के बारे में.

Harley-Davidson Nightster 2022

हार्ले-डेविडसन (Harley Davidson) ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की है कि कंपनी जल्द ही नाइटस्टर (Nightster) को भारत में पेश करने वाली है . इस बाइक के ग्लोबल वेरिएंट यूरो 5 मानक के साथ आता है जिसमें 975सीसी का 60-डिग्री V-ट्विन इंजन मिलता है, जो 7,500rpm पर 90bhp का अधिकतम पावर और 5,750rpm पर 95 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है. इसके भारतीय मॉडल के लिए भी यही इंजन मिलेगा.

Royal Enfield Hunter 350

अगले महीने देश भर में अपनी प्रीमियम बाइक्स के लिए मशहूर बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अपनी हंटर 350 (Hunter 350) को देश में लॉन्च करेगी. लेकिन फिलहाल इसके लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन इसके अगस्त के पहले हॉफ में ही लॉन्च होने की अपेक्षा की जा रही है. यह बाइक का सबसे किफायती मॉडल होने वाला है, जिसका मुकाबला अभी कुछ दिन पहले ही बाजार में आई टीवीएस रोनिन से होगा.

Royal Enfield Shotgun 650

पिछले साल EICMA 2021 में प्रदर्शित की गई रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 (Royal Enfield Shotgun 650) हंटर 350 (Hunter 350) के बाद भारत में लॉन्च होने के लिए कंपनी के लाइनअप की अगली बाइक होगी. यह SG650 का उत्पादित संस्करण होगा. कंपनी की ओर से इसके लॉन्चिंग की कोई ऑफिशल जानकारी नहीं मिली है लेकिन इस वर्ष के अंत तक इसके रोल आउट किए जाने अपेक्षा है.

BMW G 310 RR

बीएमडब्ल्यू (BMW) 15 जुलाई को अपनी नई बाइक बीएमडब्ल्यू जी 310 आरआर (BMW G310 RR) को भारतीय बाजार में लांच करने जा रही है. यह बाइक कुछ मामूली बाहरी बदलावों के साथ TVS Motors की Apache RR 310 का री बैज्ड मोटरसाइकल होगी. इसमें भी टीवीएस की बाइक के समान ही फीचर्स मिल सकते हैं. इसका दाम लगभग ₹3 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास रहने की संभावना है.

Yamaha R7 

इस फेस्टिव सीजन तक यामाहा (Yamaha) भी देश में एक नई स्पोर्ट बाइक पेश करने वाली है. जिसे यामाहा आर 7 (Yamaha R7) नाम दिया गया है. साथ ही कंपनी की इस बाइक के नेकेड स्ट्रीट वर्जन MT-07 को भी इसी त्योहारी सीजन में रोल आउट करने योजना है. CBU रुट के माध्यम से यामाहा इन दोनों मोटरसाइकिलों को कम संख्या में आयात का प्लान बना रही है.

यह भी पढ़ें :-

Tata Nexon EV की बैटरी का प्राइस जानकार उड़ जाएंगे होश! इस कीमत में आ जायेगी नई डिजायर

Mercedes बेंज की भारत में हुई बंपर बिक्री, इस साल की पहली छमाही में बिकी 7573 गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda का Adventure वाला दांव, 2 नई Bikes ने मचाई खलबली
Honda का Adventure वाला दांव, 2 नई Bikes ने मचाई खलबली
Ducati की ‘राइड’ खत्म? Volkswagen के फैसले से मची खलबली
Ducati की ‘राइड’ खत्म? Volkswagen के फैसले से मची खलबली
कारों की रफ्तार पड़ेगी फीकी? FY27 में बाइक या ट्रक मारेंगे बाजी
कारों की रफ्तार पड़ेगी फीकी? FY27 में बाइक या ट्रक मारेंगे बाजी
Honda Elevate Facelift 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च, कंपनी ने शुरू की बुकिंग
Honda Elevate Facelift 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च, कंपनी ने शुरू की बुकिंग

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप
नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा नेताओं का संग्राम, अखिलेश ने चंडीगढ़ का किया जिक्र
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा नेताओं का संग्राम, अखिलेश ने चंडीगढ़ का किया जिक्र
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Embed widget