एक्सप्लोरर

Triumph Speed 400: शुरू हुई ट्रायम्फ स्पीड 400 बाइक की डिलीवरी, जानें कितना है वेटिंग पीरियड?

ट्रायम्फ स्पीड 400 तीन पेंट स्कीम में उपलब्ध है, जिसमें- स्टॉर्म ग्रे के साथ कैस्पियन ब्लू, फैंटम ब्लैक के साथ कार्निवल रेड और स्टॉर्म ग्रे के साथ फैंटम ब्लैक शामिल हैं.

Triumph Speed 400 Bike: इस साल देश में लॉन्च हुई बाइकों में, ट्रायम्फ स्पीड 400 को काफी लोकप्रियता हासिल हुई है. इस बाइक को केवल एक महीने में 15,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं, जिससे पता चलता है लोगों के सर पर इसका जादू छाया हुआ है. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की डिलीवरी मुंबई, पुणे और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में शुरू कर दिया है. ट्रायम्फ स्पीड 400 की कीमत की बात करें तो स्टार्टिंग प्राइस 2.23 लाख रुपये है, वहीं यह बाइक ऑन-रोड पर 2.67 लाख रुपये (दिल्ली) से शुरू होती है.

इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर इस मोटरसाइकिल की पहली 10,000 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है. अब यह बाइक 2.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर उपलब्ध है. इस कीमत के साथ, स्पीड 400 सीधे तौर हालिया लॉन्च हार्ले-डेविडसन, और रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 से मुकाबला करती है. ट्रायम्फ स्पीड 400 के वेटिंग पीरियड की बात करें तो अलग-अलग शहरों में अलग-अलग,10 से 16 सप्ताह तक है.

ब्रिटिश निर्माता की भारत में ट्रायम्फ स्पीड 400 सबसे किफायती पेशकश है, जिसे बजाज ऑटो के साथ साझेदारी करके बनाया गया है. इसकी मैन्युफ़ैक्चरिंग महाराष्ट्र में बजाज ऑटो के चाकन प्लांट में की जा रही है, जिसकी वर्तमान में उत्पादन क्षमता 5,000 यूनिट प्रति माह है.

ट्रायम्फ स्पीड 400 इंजन?

पावर के लिए, नई स्पीड 400 में 398cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन का उपयोग किया गया है, जो 8,000rpm पर 40bhp और 6,500rpm पर 37.5Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. साथ ही इसमें फ्रंट में 43 मिमी यूएसडी फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिये गये हैं. स्पीड 400 के दोनों पहिए डिस्क ब्रेक से लैस हैं. साथ ही इसमें ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) मिलता है जो अचानक रुकने पर व्हील लॉक होने से बचाता है.

कलर ऑप्शन?

ट्रायम्फ स्पीड 400 तीन पेंट स्कीम में उपलब्ध है, जिसमें- स्टॉर्म ग्रे के साथ कैस्पियन ब्लू, फैंटम ब्लैक के साथ कार्निवल रेड और स्टॉर्म ग्रे के साथ फैंटम ब्लैक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें :- एथर एनर्जी ने अपने नये इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450S को भारत में किया अनवील, OLA S1 Air से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Scooter खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, जल्द होने वाला है नया धमाका
Electric Scooter खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, जल्द होने वाला है नया धमाका
1 लाख की डाउन पेमेंट पर Royal Enfield Classic 350 खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI?
1 लाख की डाउन पेमेंट पर Royal Enfield Classic 350 खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI?
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget