एक्सप्लोरर

Royal Enfield Scram 411 के ऑफिशियल लॉन्च से पहले लीक हुई खूबियां

Royal Enfield Scram 411 Brochure Leak: रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 के ऑफिशियल लॉन्च से पहले इस बाइक की कई खूबियां लीक हो गई हैं, तो आइए बिना देरी किए जानते हैं इस बाइक की खूबियां.

Royal Enfield Scram 411 Leaked: भारत में सबके दिलों पर राज करने वाली रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) जल्द ही स्क्रैम 411 लॉन्च कर सकती है. कंपनी के लॉन्च से पहले ही रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 (Royal Enfield Scram 411) के स्पेसिफिकेशन्स लीक हो चुका है. हालांकि, रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 भारत में कब लॉन्च होगी, अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन उससे पहले ही ब्रोशर लीक के जरिए इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं, तो आइए जानते हैं कि इस लीक में स्क्रैम 411 को लेकर क्या दावा किया गया है.

आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 एक लाइट वेरियंट है. इसका अपग्रेड वेरियंट हिमालयन एडीवी को बताया जा रहा है. हालांकि, अभी कंपनी ने नहीं बताया है कि यह हिमालयन बाइक का रोड ऑरिएंटेड वर्जन है या नहीं.  पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 को फरवरी यानी कि इसी महीने लॉन्च किया जाएगा, लेकिन कंपनी ने अभी तक ऑफिशयल तौर पर ऐसा कुछ भी नहीं कहा है. कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को स्क्रैम 411 बाइक की लॉन्चिंग में देरी का कारण माना जा रहा है.

कैसे होंगे Royal Enfield Scram 411 के व्हील्स?
रॉयल एनफील्ड हिमालयन में 21 इंच के पहियों का यूज किया गया है. वहीं, लीक हुए ब्रोशर की मानें तो रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 में छोटे पहिए यानी 19 इंच के पहिए देखने को मिलेंगे. 

कैसा होगा Royal Enfield Scram 411 का इंजन?
इस बाइक में आपको दमदार इंजन देखने को मिलेगा. आपको रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 में 411cc का सिंगल सिलेंडर यूनिट इंजन मिल सकता है, जो 24.3 bhp की मैक्सिमम पावर देने में सक्षम हो सकता है. बता दें कि रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का ही ट्रांसमिशन यूज किया गया है.

क्या होगी Royal Enfield Scram 411 की कीमत?
Royal Enfield Scram 411 के कीमत की बात करें तो लॉन्च होने पर स्क्रैम 411 की कीमत लगभग 1.90 लाख (एक्स-शोरूम) होने की संभावना है. इस साल रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अपने नए प्रोडक्ट हंटर 350 और शॉटगन 650 (एसजी650) को भी मार्केट में उतार सकती है.

Royal Enfield Scram 411 का मुकाबला
Royal Enfield Scram 411 की बाजार में JAWA Perak, Honda Hness CB350, Honda CB350 और Benelli Imperiale 400 जैसी मोटरसाइकिलें से टक्कर होगी. हालांकि, इनका लुक काफी अलग है.

यह भी पढ़ें- Electric Car: 8 सीट वाली ये इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर चलेगी 1000 किलोमीटर, जानिए कितनी है कीमत
यह भी पढ़ें- Citroen C3 vs Tata Punch: माइक्रो एसयूवी की जंग, जानिए किसमें क्या हैं फीचर और कौनसी है बड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget