एक्सप्लोरर

Electric Bikes: गजब की दिखती है ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, टॉप स्पीड भी है कमाल की

Sports Look Electric Bike: इलेक्ट्रिक वाहन तेजी से दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. इतना ही नहीं, पारंपरिक वाहनों की तुलना में यह ज्यादा बेहतर साबित होते जा रहे हैं.

Electric Bikes With Best Design: इलेक्ट्रिक वाहन तेजी से दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है. इतना ही नहीं, पारंपरिक वाहनों की तुलना में यह ज्यादा बेहतर साबित होते जा रहे हैं. अगर इलेक्ट्रिक वाहनों की क्षमताओं को लेकर किसी के मन में कोई संदेह है तो उसे दूर करने के लिए कई इलेक्ट्रिक वाहनों के उदाहरण हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक इलेक्टिक मोटरसाइकिल के बारे में जानकारी देने वाले हैं. दरअसल, कैनेडियन स्टार्टअप डेमन मोटर्स की 2022 हाइपरफाइटर कोलोसस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक ऐसा ही एक उदाहरण हैं, जिसने लास वेगास में CES 2022 में कई लोगों का ध्यान खींचा है.

HyperFighter Colossus को न केवल बहुत तेज दौड़ने वाली मोटरसाइकिलों के जैसा लुक दिया गया है बल्कि यह वास्तव में गति परीक्षण में प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ने की क्षमता रखती है. 273 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक स्पष्ट रूप से उन लोगों के लिए एक पसंदीदा विकल्प बनने का लक्ष्य रखती है, जिन्हें एड्रेनालाईन रश की जरूरत है, यह उत्सर्जन कम करती है.

यह भी पढ़ें: Yamaha दे रही है हजारों रुपये का कैशबैक, मोटरसाइकिल और स्कूटर खरीदने का बढ़िया मौका!

अल्ट्रा सक्षम इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक को पावर देने के लिए 20 kWh की बैटरी है, जो इसे रिचार्ज करने की जरूरत से पहले 235 किलोमीटर की यात्रा करने में सक्षम बनाती है. यह 200 hp पावर जनरेट कर सकती है और तीन सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इस मोटरसाइकिल के लुक और डिजाइन ने भी सभी का ध्यान खींचा है. आप ऊपर तस्वीर में भी देख सकते हैं कि इसका लुक किसी को भी पसंद आने लायक है.

यह भी पढ़ें: Toyota Hilux का भारत में लॉन्च जल्द, 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ मिल सकता है केवल इस इंजन का ऑप्शन

तेज गति क्षमताओं के साथ ही इसे कई फीचर्स से लैस किया गया है. हाइपरफाइटर कोलोसस को जोखिमों से निपटने के लिहाज से 360-डिग्री उन्नत चेतावनी प्रणाली प्रदान करने के लिए कई रडार, सेंसर और कैम से जोड़ा गया है. हाइपरफाइटर कोलोसस की कीमत 35,000 डॉलर है और यूएस में ग्राहकों के लिए प्री-ऑर्डर खुले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget