एक्सप्लोरर

Bike Tips: बारिश में टू-व्हीलर चलाना लगता है मुश्किल तो ये 6 टिप्स आपका काम करेंगे आसान

तेज बारिश में अक्सर बाइक और स्कूटर चलाते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अगर आपको इनसे बचना है तो आपको हम कुछ टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे.

इन दिनों देश के कई हिस्सों में बारिश का दौरा लगातार जारी है. जगह-जगह जलभराव की वजह से रास्ते बंद हैं. बारिश में सबसे ज्यादा दिक्कत टू-व्हीलर चलाने वालों को होती है. एक्सपर्ट मानते हैं कि तेज बारिश में बाइक/स्कूटर चलाने से बचना चाहिए, लेकिन अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनकी वजह से भारी नुकसान भी उठाना पड़ जाता है. आइए जानते हैं कि बारिश के दौरान टू-व्हीलर्स चलाते समय कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

हमेशा पहनें हेलमेट 
हेलमेट हमारे सिर की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होता है, इसलिए जब भी टू-व्हीलर चलाएं तो हेलमेट जरूर पहनें. बिना हेलमेट के टू-व्हीलर चलाना खतरनाक साबित हो सकता है. बारिश में हेलमेट के शीशे की वजह से आंख पर बारिश का पानी नहीं जाता जिसकी वजह से गाड़ी चलाना आसान रहता है.  

टायर्स पर दें ध्यान
अक्सर लोग अपनी बाइक के खराब और घिसे टायर्स को समय पर चेंज नहीं कराते, जिसकी वजह से गाड़ी के स्लिप होने का खतरा ज्यादा बना रहता है, क्योंकि उनमें ग्रिप खत्म हो जाती है. इसलिए अच्छे और बढ़िया ग्रिप वाले टायर्स का ही इस्तेमाल करें.

अचानक ब्रेक लगाने से बचें
बारिश के दौरान अचानक ब्रेक लगाने से बचें. अगर ब्रेक लगाना भी पड़े तो एक साथ आगे और पीछे के ब्रेक लीवर्स को दबाएं. ऐसा करने से बाइक स्लिप नहीं होगी. यह भी ध्यान रखें कि मोड़ पर ब्रेक न लगाएं.

बिल्कुल कम रखें स्पीड
बारिश के मौसम में गाड़ी की स्पीड कम रखें क्योंकि बारिश में सड़क पर ट्रैक्शन कम हो जाता है जिसकी वजह से आपका कंट्रोल भी गाड़ी पर रहता है. तेज बारिश में विजिबिलिटी भी कम होती है. ऐसे में आपकी गाड़ी की स्पीड 30 से 40 kmph ही होनी चाहिए.

पानी में जाने से करें परहेज
बारिश के दौरान ऐसे रास्तों पर नहीं जाना चाहिये जहां पानी भरा होता है. क्योंकि कई बार बड़े बड़े होल पानी से भर जाते हैं जिसकी वजह से एक्सीडेंट होते हैं. इतना ही नहीं जहां पानी भरा होता है उन रास्तों पर से बाइक या स्कूटर निकलते समय एक्जॉस्ट के अंदर पानी जाने से गाड़ी बंद हो सकती है.

फिंगर वाइपर से मिलेगी मदद
फिंगर वाइपर का नाम आपने सुना ही होगा. जैसे गाड़ियों में विंडस्क्रीन पर वाइपर लगा होता है, यह ठीक उसी तरीके से काम करता है. हेलमेट के शीशे को फिंगर वाइपर की मदद से बारिश के दौरान साफ़ कर सकते हो और आपको बार बार बाइक रोकने की भी जरूरत नहीं पड़ती.

ये भी पढ़ें

Bike Maintenance: मोटरसाइकिल के इन 7 पार्ट्स पर दें विशेष ध्यान, सालों साल नहीं आएगी बाइक में कोई परेशानी

Bajaj Dominar 250 Launch: भारत में इन नए कलर ऑप्शंस के साथ लॉन्च हुआ बजाज डोमिनार का डुअल टोन एडिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
Road Safety Tips: Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम
Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम
जब नहीं था स्टीयरिंग तो कैसे कंट्रोल होती थी दुनिया की पहली कार? जानें
जब नहीं था स्टीयरिंग तो कैसे कंट्रोल होती थी दुनिया की पहली कार? जानें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget