एक्सप्लोरर

Bike Maintenance: मोटरसाइकिल के इन 7 पार्ट्स पर दें विशेष ध्यान, सालों साल नहीं आएगी बाइक में कोई परेशानी

Bike Maintenance: बाइक के कुछ पार्ट्स बहुत संवेदनशील होते हैं और विशेष देखभाल मांगते हैं. आपकी बाइक की सेहत इस पर बहुत निर्भर करता है कि आप इन पार्ट्स की देखभाल आप कैसे करते हैं.

Bike Maintenance: टू व्हीलर और या फोर व्हीलर, दोनों ही रेगुलर सर्विस मांगते हैं. अगर आपके पास बाइक है तो यह जरूरी है कि समय-समय पर उसके पार्ट्स की जांच, साफ-सफाई और सर्विसिंग करें. बाइक के कुछ पार्ट्स बहुत संवेदनशील होते हैं और विशेष देखभाल मांगते हैं. आपकी बाइक की सेहत इस पर बहुत निर्भर करती है कि आप इन पार्ट्स की देखभाल कैसे करते हैं. इन पार्ट्स की देखभाल के लिए आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स देने जा रहे हैं. अगर आप इन्हें नियमित रूप से फॉलो करते हैं तो आपकी बाइक सालों साल कोई परेशानी नहीं आएगी. 

बाइक की चेन

  • बाइक की चेन को समय-समय पर साफ करते रहें.
  • चेन पर लगी मिट्टी को सॉफ्ट ब्रश की मदद से साफ करें.
  • इस बात का ध्यान रखें कि चेन को कभी भी पानी से ना धोएं. ऐसा करने से चेन पर जंग लग सकता है.
  • चेन को बहुत ज्यादा टाइट या बहुत ज्यादा ढीला कभी ना रखें.
  • चेन की जांच समय-समय पर मैकेनिक से कराते रहें.

एयर फिल्टर

  • एयर फिल्टर को समय-समय पर साफ करते रहें.
  • तय वक्त पर इसे जरूर बदलें.

बैटरी

  • बैटरी को समय-समय पर साफ करते रहें.
  • बैटरी में अगर लीकेज हो तो उसे तुरंत बदल दें.
  • बाइक ज्यादा नहीं चलती तो बैटरी को समय-समय पर चार्ज करना जरूरी है.

टायर

  • टायर की कंडिशन और एयर प्रेशर का ध्यान रखें.
  • व्हील बैलेंसिंग नियमित अंतराल पर कराते रहें.
  • बिना ग्रिप वाले टायर का इस्तेमाल कभी ना करें.

क्लच

  • क्ल्च का सही एडजस्टमेंट जरूरी है.
  • क्लच को बहुत ज्यादा टाइट ना रखें.
  • क्लच में फ्री प्ले रखें ताकि बाइक चलाते वक्त क्लच दबाकर ना रहें.

 इंजन

  • इंजन की नियमित रूप से सर्विसिंग जरूरी है. कार्बुरेटर और वॉल्व की सफाई जरूर कराएं.
  • कार्बुरेटर को हर 1500 किलोमीटर के बाद साफ करना चाहिए.
  • स्पार्क प्लग का भी ध्यान रखें.
  • 4-स्ट्रोक बाइक में हर 1500 किलोमीटर के बाद स्पार्क प्लग को बदलना चाहिए.

इंजन ऑयल

  • बेहतर इंजन ऑयल जहां इंजन की परफॉर्मेंस को बढ़ाता है बल्कि इंजन की लाइफ भी बढ़ाता है.
  • हमेशा अच्छे इंजन ऑयल का इस्तेमाल करें और एक निश्चित समय के बाद इसे बदल ले.
  • इंजन ऑयल के लेवल को हमेशा चेक करें.
  • इंजन ऑयल कहीं से लीक ना कर रहा हो. इस बात की जांच करते रहे.
  • गंदे इंजन ऑयल के साथ बाइक न चलाएं. इससे माइलेज इंजन की लाइफ और परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें:

Ola Electric Scooter का लॉन्चिंग से पहले ही दिखा जबरदस्त क्रेज, एक हजार शहरों से मिली बुकिंग

Tips: कार में लगातार AC चलाने से माइलेज पर पड़ता है फर्क? जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैवल बिजनेस में करनी है एंट्री, जानिए कितने रुपये की आएगी एक वॉल्वो बस?
ट्रैवल बिजनेस में करनी है एंट्री, जानिए कितने रुपये की आएगी एक वॉल्वो बस?
हाईवे पर कार चलाने का तरीका बदलेगा, टोल में आएगा बदलाव
हाईवे पर कार चलाने का तरीका बदलेगा, टोल में आएगा बदलाव
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
Embed widget