एक्सप्लोरर

ये हैं हाई परफॉरमेंस बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में

अगर आप एक हाई परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपके लिए हाई परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं.

नई दिल्ली: पेट्रोल की बढ़ती कीमत को देखते हुए आने-वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा. ऑटो कंपनियां अब इसी मार्केट को टारगेट कर रही हैं. टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो इस समय कई इलेक्ट्रिक स्कूटर आ चुके हैं. इस समय हर बजट के हिसाब से आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपके लिए हाई परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं. यदि आप एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो यहां हम आपको तीन बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं. आइये जानते हैं.

Okinawa PraisePro इलेक्ट्रिक स्कूटर

हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में Okinawa PraisePro के पॉपुलर नाम है. इस स्कूटर की कीमत  79,277 रुपये है, आप 2000 रुपये में इसे बुक भी कर सकते हैं. इस स्कूटर में 2kWh की लिथियम-आयन बैटरी के साथ 1kW की BLDC इलेक्ट्रिक मोटर लगी है. इस स्कूटर की  मोटर वॉटरप्रूफ है. Okinawa PraisePro स्कूटर को फुल चार्ज होने में 2-3 घंटे का समय लगता है और फुल चार्ज होने पर यह 88 किलोमीटर और इकनॉमी मोड में 110 किलोमीटर तक तक की माइलेज देता है.टॉप स्पीड की बात करें तो Economy मोड पर इसकी टॉप स्पीड 30-35 kmph रहती है, जबकि Sport मोड में यह 50-60 kmph की स्पीड से चलता है, वहीं Turbo मोड पर यह 65-70 kmph की स्पीड से चलता है. इस स्कूटर को सामान्य चार्जर से भी इसे चार्ज किया जा सकता है, साथ ही आप इस स्कूटर की बैटरी को निकाल भी सकते हैं. इस स्कूटर में आगे-पीछे की तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. PraisePro स्कूटर में कई सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलते हैं.

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर

TVS motor का नया iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है.इस स्कूटर की कीमत 1.15 लाख रुपये है.दिखने में यह बेहद स्टाइलिश स्कूटर है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.4Kw की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है. जो ट्रांसमिशन में किसी भी तरह के नुकसान के बिना हाई पावर और एफिसियंसी देता है. इस स्कूटर की टॉप स्पीड 78kmph  है. फुल चार्ज होने के बाद यह 75 किलोमीटर तक की दूरी तय करता है. 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है. iQube इलेक्ट्रिक 4.2 सेकंड्स में 0 से 40 km की रफ़्तार पकड़ लेता है. इस स्कूटर में दो राइडिंग मोड्स इकॉनमी और पावर मोड दिए हैं. TVS iQube इलेक्ट्रिक स्मार्टकनेक्ट प्लेटफॉर्म से लैस है. यह कई फीचर्स जैसे Geo-फैन्सिंग, रिमोट बैटरी चार्ज स्टेटस, नेविगेशन असिस्ट, लास्ट पार्क लोकेशन, इनकमिंग कॉल एलर्ट/ एसएमएस एलर्ट के साथ आता है.

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर

बजाज का इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक, 1 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में उपलब्ध है. यह IP 67 हाई-टेक लीथियम-आयन बैटरी से लैस है. इसमें दो ड्राइव मोड्स (eco, sport) दिए गए हैं. इको मोड में यह 95 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगा. वहीं, स्पोर्ट मोड में यह स्कूटर 85 किलोमीटर की रेंज देगा. बजाज ने इस स्कूटर में कई सारे प्रीमियम फीचर्स भी शमिल किये हैं. इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्पीडोमीटर लगा है. जिसमें कई तरह ही जानकारियां देखने को मिलती हैं.इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में की-लेस इग्निशन है और यह एप के जरिए फुली कनेक्टेड है. स्कूटर के फ्रंट में हेडलैंप्स के करीब एक ओवल LED स्ट्रिप दी गई है. इसमें छह कलर्स के ऑप्शन मिलेंगे. चेतक इलेक्ट्रिक में फार्स्ट चार्जिंग सपॉर्ट नहीं है. इसकी बैटरी को 5-15 amp सॉकिट से 3-5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा.

Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर

इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Ather Energy का Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी पॉपुलर है. इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 99,000 रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है. जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है.यह एक स्मार्ट स्कूटर भी है, Ather 450X  में एंड्राइड बेस्ड यूजर इंटरफेस मिलेगा, इसमें डार्क मोड और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स शामिल किये हैं. इतना ही नहीं आप इनकमिंग कॉल्स को रिसीव या कैंसल भी कर सकते हैं. 450X  का वजन 11 किलोग्राम तक कम किया गया है. साथ ही इसकी टॉप स्पीड बढ़ाकर 85 kmph कर दी है. फुल चार्ज पर यह 116Km की रेंज देता है जबकि ईको मोड पर 85km की रेंज और राइड मोड पर यह 75km तक चलता है.

यह भी पढ़ें 

भारत में क्यों पॉपुलर हैं 100 cc इंजन वाली बाइक्स ? ये हैं बेस्ट 5 एंट्री लेवल बाइक्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Scrapping Process: स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget