एक्सप्लोरर

क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां

Honda भारत में 2030 तक 10 से ज्यादा प्रोडक्ट्स लाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. कंपनी का फोकस SUVs, EVs और Hybrid मॉडल पर रहेगा

Honda Cars India भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़ा प्रोडक्ट प्लान तैयार कर रही है. कंपनी का लक्ष्य 2030 तक भारत में 10 से ज्यादा प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो तैयार करना है. इस पोर्टफोलियो में SUVs की हिस्सेदारी काफी ज्यादा रहने वाली है. Honda के मुताबिक, कंपनी छोटी यानी 4 मीटर से कम लंबाई वाली SUVs से लेकर 4 मीटर से बड़ी SUVs तक अपनी मौजूदगी बढ़ाएगी. 

कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट Kunal Behl ने बताया कि SUV सेगमेंट में कंपनी की रणनीति पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों तरह के मॉडल लाने की है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि Honda ने 10 नई गाड़ियों के नाम या लॉन्च डेट की पूरी लिस्ट जारी कर दी है. यह कंपनी का 2030 तक 10 से ज्यादा प्रोडक्ट्स का लक्ष्य है.

यह भी पढ़ें: Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम

छोटी SUV से लेकर नई Electric SUV तक तैयारी

Honda के इस प्लान में सबसे अहम भूमिका SUVs की होगी. कंपनी फिलहाल Elevate के साथ मिड-साइज SUV सेगमेंट में मौजूद है और इसके बाद कई नए मॉडल जोड़ने की तैयारी है. Honda की पहली भारत-केन्द्रित इलेक्ट्रिक SUV 0 Alpha भी इस रणनीति का हिस्सा है. कंपनी ने साफ किया है कि 0 Alpha, Elevate का इलेक्ट्रिक वर्जन नहीं होगी, बल्कि यह 4 मीटर से बड़ी एक बिल्कुल नई SUV होगी. इसके अलावा Honda एक सब-4-मीटर SUV पर भी काम कर रही है, जिससे कंपनी भारत के बड़े कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एंट्री कर सकेगी. हालांकि, इस नई छोटी SUV की कीमत, नाम और सटीक लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है.

Petrol और EV के साथ Hybrid पर भी फोकस

Honda आने वाले वर्षों में सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों पर निर्भर रहने की तैयारी नहीं कर रही है. कंपनी के मुताबिक, पेट्रोल और BEV यानी Battery Electric Vehicle फिलहाल उसकी रणनीति के दो प्रमुख हिस्से हैं. इसके साथ ही Hybrid तकनीक को भी भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है. Honda ने बताया है कि उसकी अगली पीढ़ी की Hybrid तकनीक 2027 में ग्लोबल स्तर पर पेश की जाएगी और इसके बाद इसे भारत में भी लाया जाएगा. यानी आने वाले समय में Honda के पोर्टफोलियो में पेट्रोल, Hybrid और Electric तीनों तरह की गाड़ियां देखने को मिल सकती हैं. कंपनी का मानना है कि अलग-अलग सेगमेंट में ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से पावरट्रेन का चुनाव किया जाएगा.

Honda क्यों बदल रही है अपनी रणनीति

भारत में Honda का कार पोर्टफोलियो लंबे समय से सीमित रहा है, इसलिए कंपनी अब ज्यादा सेगमेंट को कवर करने की कोशिश कर रही है. नए मॉडल लाने के साथ Honda भारत में अपनी कारों की लागत और डेवलपमेंट टाइम को भी कम करना चाहती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने भारत में ज्यादा किफायती और स्थानीय जरूरतों के हिसाब से मॉडल विकसित करने के लिए Tata Technologies के साथ काम शुरू किया है. पहली ऐसी सब-4-मीटर SUV के 2028 के आसपास आने की जानकारी सामने आई है. इसके बाद मिड-साइज SUV भी लाई जा सकती है. Honda की EV रणनीति में सिर्फ कार लॉन्च करना ही नहीं, बल्कि चार्जिंग स्टेशन और होम चार्जिंग जैसे पूरे EV इकोसिस्टम को मजबूत करना भी शामिल है. ऐसे में 2030 तक 10 से ज्यादा प्रोडक्ट्स का लक्ष्य Honda को भारत में ज्यादा सेगमेंट में मुकाबला करने का मौका दे सकता है, लेकिन इनमें से हर मॉडल का लॉन्च अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget