एक्सप्लोरर

भारत में क्यों पॉपुलर हैं 100 cc इंजन वाली बाइक्स ? ये हैं बेस्ट 5 एंट्री लेवल बाइक्स

भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर सेगमेंट 100cc बाइक्स का ही है. इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि आखिर क्यों यह सेगमेंट इतना बड़ा और पॉपुलर है,साथ ही आपको इस सेगमेंट की कुछ बेस्ट बाइक्स के बारे में भी बता रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में एंट्री लेवल बाइक्स की अच्छी-खासी डिमांड देखने को मिल रही है. इस सेगमेंट में 100cc की बाइक्स शामिल है. और इस समय कई ऑप्शन आपको आसानी से देखने को को मिल जायेंगे. 100cc इंजन के बाद 110cc और 125cc इंजन वाली बाइक्स की भी भरमार है लेकिन ज्यादा पॉपुलर सेगमेंट 100cc बाइक्स का ही है. इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि आखिर क्यों यह सेगमेंट इतना बड़ा और पॉपुलर है. और साथ ही आपको इसे सेगमेंट की कुछ बेस्ट बाइक्स के बारे में भी बता रहे हैं.

भारत में क्यों पॉपुलर हैं 100cc बाइक्स ?

100cc इंजन वाली बाइक्स सबसे ज्यादा किफायती होती हैं. कम कीमत, रख रखाव का कम खर्चा और ज्यादा माइलेज की वजह से यह सेगमेंट भारत में पॉपुलर है. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए, 100 cc बाइक्स खरीदने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा वजन में हल्की होने की वजह से हैवी ट्रैफिक में भी इन्हें आसानी से चलाया जा सकता है. अगर आप भी एक 100 cc इंजन वाली बाइक की तलाश में हैं तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं.

Bajaj CT 100

अपने 100cc सेगमेंट में  बजाज CT100 KS  सबसे किफायती बाइक के रूप में जानी जाती है. बाइक का डिजाइन सिंपल है. इसकी सीट सॉफ्ट और लम्बी है. इसलिए इसे लंबी दूरी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इंजन की बात करें तो इसमें BS6, 100cc का इंजन लगा है जो 7.9 PS की पॉवर और 8.34Nm का टार्क देता है इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये है. इस बाइक की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 41,293 रुपये से शुरू होती है. यह बाइक किक और सेल्फ स्टार्ट के साथ मौजूद है. इस बाइक का वजन 114 kg है. यह हल्की है ऐसे में भीड़ में इसे राइड करना आसान होगा. एक लीटर में यह बाइक 90 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है.

Bajaj Platina 100 ES

भारत में एंट्री लेवल सेगमेंट में बजाज ऑटो की प्लेटिना बाइक को जितना कामयाबी मिली है उतनी तो कंपनी ने भी उम्मीद नहीं की होगी. अभी हाल ही में कंपनी ने इस बाइक को डिस्क ब्रेक के साथ पेश किया है. Platina 100 KS ALLOY की कीमत 49,261 और PLATINA 100 ES ALLOY की कीमत 55,546 रुपये है. जबकि इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 59,373 रुपये रखी है.इंजन की बात करें तो बाइक में 102cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 7.77 bhp की पावर और 8.34 Nm का टॉर्क देता है. इसके अलावा बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. इस बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है. बाइक की सीट लंबी और सॉफ्ट है जिसकी वजह से लम्बी दूरी पर इससे आराम से राइड किया जा सकता है.

Hero HF Deluxe

हीरो की HF Deluxe एक किफायती बाइक है.हाल ही में कंपनी ने इस बाइक को BS6 इंजन के साथ पेश किया था. बात इंजन की करें तो नई HF Deluxe बाइक में 100cc, BS6 इंजन लगा है जोकि फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. यह इंजन 7.94 bhp की पावर और 8.05 NM का टॉर्क देता है. इसमें पहले के मुकाबले 6 फीसदी ज्यादा फ़ास्ट Acceleration मिलता है. इतना ही नहीं यह इंजन कंपनी की i3S टेक्नोलॉजी से लैस भी है. इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 55 हजार रुपये से शुरू होती है. एक लीटर में यह बाइक 82 Kmpl की माइलेज दे सकती है. इस बाइक का वजन 109 kg है. यह हल्की बाइक है और इसे खराब रास्तों पर भी आसानी से ले जाया जा सकता है.

Hero Splendor plus

हीरो मोटोकॉर्प की Splendor+ बाइक काफी पॉपुलर है, Splendor+ BS-6 तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, कीमत की करें तो इसके किक और एलाय व्हील वेरिएंट की कीमत 59,600 रुपये है.जबकि इसके सेल्फ+ एलाय व्हील वेरिएंट की कीमत 61,900 रुपये है. तो वहीं सेल्फ+एलाय व्हील और i3S वेरिएंट की कीमत 63,110 रुपये रखी है. यह बाइक पर्पल, ग्रे, रेड और रेड-ब्लैक-पर्पल कलर ऑप्शन में मिलती है. Splendor+ में 100cc का BS6 इंजन लगा है जोकि  फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. यह इंजन 7.91 BHP की पावर और 8.05 NM का टॉर्क देता है. बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स लगा है.

TVS Sport

अपने सेगमेंट में यह बाइक काफी लोकप्रिय है. पहले यह बाइक 100cc इंजन के साथ आती थी लेकिन BS6 इंजन में अपग्रेड होने के बाद इसमें 110 का इंजन लगा दिया है. अब चूंकि यह एक एंट्री लेवल बाइक इसलिए इस लिस्ट में हम आपको इस बाइक के बारे में जानकारी दे रहे हैं. इस बाइक का वजन 110 किलोग्राम है, जिसकी वजह से इसे ट्रैफिक में भी आसानी से हैंडल किया जा सकता है. इसमें दो वेरिएंट्स किक-स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमश: 51,750 रुपये और 58,925 रुपये है.इंजन की बात करें तो Sport में 109.7cc का इंजन लगा है जो 6.1 kw की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. यह इंजन अब फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट व्हील में 130 mm Drum ब्रेक लगा है जबकि इसके रियर व्हील में 110 mm Drum के साथ Sync की सुविधा मिलती है,  जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है. एक लीटर में यह बाइक 86 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है.

यह भी पढ़ें 

मारुति से लेकर महिंद्रा की कारों पर मिल रहा है 3 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, कार खरीदने का सही मौका !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए
चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget