एक्सप्लोरर

सिर्फ 2 हजार रुपये का डाउन पेमेंट कर खरीदें बजाज का 1 लाख रुपये वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर 'चेतक'

कंपनी ने बताया कि बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरुआत में कंपनी के केटीएम ब्रांड के शोरूम पर मिलेगा. स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों को पैकेज के तहत घर पर लगाने के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की सुविधा भी दी जाएगी.

नई दिल्लीः 80 के दशक का मशहूर स्कूटर ब्रांड बजाज चेतक एक बार फिर से बाजार में वापसी कर रहा है. लेकिन इस बार बजाज चेतक आपको इलेक्ट्रिक अवतार में मिलेगा. बजाज ऑटो लिमिटेड ने आज अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक को आधिकारिक तौर पर बाजार में ₹100000 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है. शुरुआत में यह स्कूटर पुणे और बंगलुरु में मिलेगा. इस स्कूटर की ऑनलाइन बुकिंग 15 जनवरी दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो जाएंगी.

बुकिंग करने वाले ग्राहकों को इस स्कूटर की डिलीवरी फरवरी के अंत से शुरू होंगी. शुरुआत में पुणे की चार डीलरशिप और बंगलुरु की तहरा डीलरशिप पर बजाज चेतक स्कूटर टेस्ट ड्राइव के लिए मौजूद रहेगा.

दो वेरिएंट में मिलेगा स्कूटर

बजाज ऑटो लिमिटेड ने चेतक को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. चेतक urbane ड्रम ब्रेक वाला स्कूटर है जिसकी एक्स शोरूम कीमत ₹100000 तय की है. वही लग्जरी फिनिश वाले चेतक प्रीमियम में ग्राहकों को डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी और इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत कंपनी ने 1.15 लाख रुपए तय की है.

गौरतलब है कि बजाज ऑटो लिमिटेड ने बीते साल 16 अक्टूबर को बजाज चेतक स्कूटर को प्रदर्शित किया था. अब कंपनी ने ऐलान किया है कि यह स्कूटर शुरुआत में पुणे और बंगलुरु के चुनिंदा शोरूम्स पर उपलब्ध होगा.

कंपनी ने बताया कि बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरुआत में कंपनी के केटीएम ब्रांड के शोरूम पर मिलेगा. स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों को पैकेज के तहत घर पर लगाने के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की सुविधा भी दी जाएगी. यानी के जो ग्राहक बजाज का इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक खरीदेंगे उनको घर पर इसको चार्ज करने में कोई परेशानी नहीं होगी.

₹2000 देकर करवा सकते हैं बुकिंग

जो ग्राहक बजाज का इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक खरीदना चाहते हैं वह बजाज चेतक की वेबसाइट पर जाकर महज ₹2000 देकर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग करवा सकते हैं. इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ कंपनी 3 साल या 50000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है. इस वारंटी में चेतक में लगने वाली बैटरी भी शामिल है.

यानी बजाज चेतक खरीदने वाले ग्राहकों को 3 साल या 50000 किलोमीटर तक स्कूटर की वारंटी के साथ इसमें लगने वाली बैटरी पर भी वारंटी मिलेगी. वही इलेक्ट्रिक स्कूटर होने की वजह से स्कूटर की मेंटेनेंस कॉस्ट भी काफी कम रहेगी. बजाज चेतक का सर्विस इंटरवल 12000 किलोमीटर या 1 साल है. इसका मतलब 1 साल में या 12000 किलोमीटर चलने पर ही स्कूटर को सर्विस करवाने की जरूरत पड़ेगी.

क्या होगी स्कूटर की रेंज

इलेक्ट्रिक स्कूटर ओं की जब बात आती है तो सबसे पहले जेहन में सवाल उठता है कि आखिर एक बार चार्ज करने पर स्कूटर चलेगा कितना. बजाज चेतक की अगर हम बात करें तो इस स्कूटर की रेंज तकरीबन 90 किलोमीटर की है.

यानी एक बार बैटरी पूरी चार्ज करने पर यह स्कूटर 90 किलोमीटर की दूरी तय करेगा. इस स्कूटर में दो मोड दिए गए हैं. पहला है इकोनामी मोड और दूसरा है स्पोर्ट्स मोड. इकोनामी मोड में स्कूटर की रेंज लगभग 90 किलोमीटर की होगी जबकि स्पोर्ट्स मोड पर रेंज लगभग 80 किलोमीटर की होगी.

रिजर्व बैंक के नए डिप्टी गवर्नर होंगे माइकल देवव्रत पात्रा, वीरल वी आचार्य के इस्तीफे के बाद खाली था पद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
Ethanol Petrol Engine Signs: E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget