एक्सप्लोरर

ऑटो चलाना कितना फायदेमंद? जानें खर्च और कमाई

ऑटो चलाना कितना फायदेमंद है? जानिए ऑटो रिक्शा चलाने में आने वाला खर्च, फ्यूल का गणित, ईएमआई और महीने की कमाई की पूरी डिटेल.

हमारे देश में लाखों लोग हर दिन ऑटो से सफर करते हैं और बहुत ही आसानी से यह साधन मिल भी जाता है. लगभग देश के हर कोने में ऑटो सवारी फैला हुआ है. जिसे देख सबसे मन में सवाल आता है कि आखरिकार ऑटो चलाने में आखरिकार कमाई कितनी हो जाती है. तो बता दें कि ऑटो चलाना जितना आसान दिखता है असल जिंदगी में इसकी लागत, खर्च और कमाई का कैलकुलेशन काफी पेचीदा होता है.

क्योंकि अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि ऑटो चलाना कितना फायदेमंद है और इसमें कितना खर्च और मुनाफा होता है. तो यह खबर आपके सभी सवालों का जवाब दे देगी. हम इस आर्टिकल में आपको ऑटो रिक्शा के बिजनेस से जुड़े सभी पहलुओं की पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में देने जा रहे हैं.

ऑटो खरीदने की लागत

आपको बता दें कि ऑटो चलाने का कारोबार शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको एक ऑटो चाहिए. यदि आप मार्केट से नया सीएनजी या इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा खरीदते हैं तो उसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग तीन लाख से साढ़े तीन लाख रुपये तक होती है. कई लोग इस रकम को चुकाने के लिए बैंक से फाइनेंस या लोन लेते हैं जिसके बाद उन्हें हर महीने लगभग चार से पांच हजार रुपये की किस्त चुकानी पड़ती है.

जबकि इसके अलावा कमर्शियल परमिट बनवाना, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा और रजिस्ट्रेशन का शुरुआती खर्च भी इसमें जुड़ जाता है. यदि आप खुद का ऑटो खरीदने के बजाय किसी अन्य मालिक से किराए पर ऑटो लेकर चलाते हैं तो आपको रोजाना का एक तय किराया देना पड़ता है.

ऑटो चलाना कितना फायदेमंद? जानें खर्च और कमाई

यह भी पढ़ें: कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह

डेली के खर्च और मेंटेनेंस

वहीं कुछ ऐसे खर्चे होते हैं जो ड्राइवर की जेब से हर रोज निकलते ही रहते हैं. सबसे बड़ा खर्च फ्यूल का होता है. जहां सीएनजी या बिजली की खपत के रूप में रोजाना दो से तीन सौ रुपये खर्च हो जाते हैं. इसके अलावा हर महीने ऑटो की छोटी-मोटी सर्विसिंग, मोबिल ऑयल बदलना, टायर बदलना और समय-समय पर आने वाले मरम्मत के खर्च को भी जोड़ना पड़ता है.

यदि ऑटो लोन पर है तो ईएमआई का फिक्स खर्च भी अलग से बना रहता है. ये सभी खर्चे ड्राइवर की कुल कमाई में से सबसे पहले काटे जाते हैं. जिसके बाद ही असली बचत का हिसाब सामने आता है.

कमाई का पूरा हिसाब

बता दें कि ऑटो चालकों की कमाई पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि वे किस शहर में काम कर रहे हैं और रोजाना कितने घंटे मेहनत कर रहे हैं. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु या चेन्नई जैसे बड़े महानगरों में जहां सवारियों की काफी भीड़ है. इन सिटी में एक ऑटो चालक रोजाना आसानी से एक हजार से दो हजार रुपये या उससे ज्यादा की कमाई कर लेते हैं.

जबकि छोटे शहरों या कस्बों में यह कमाई घटकर पांच से आठ सौ रुपये के आसपास सिमट जाती है. यदि कोई ड्राइवर सुबह से लेकर देर रात तक कड़ी मेहनत करता है. तो महीने भर में तमाम खर्च और ईएमआई चुकाने के बाद भी वह बीस से तीस हजार रुपये या उससे ज्यादा की बचत आसानी से कर लेता है.

ऑटो चलाना कितना फायदेमंद? जानें खर्च और कमाई

क्या सच में है फायदा? 

बता दें कि ऑटो रिक्शा चलाना उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है जो रोजाना मेहनत कर सकते हैं. हालांकि इसमें मुनाफा इस बात पर निर्भर करता है कि आप गाड़ी का रखरखाव कितनी अच्छी तरह करते हैं और फ्यूल की कीमतों को कैसे मैनेज करते हैं.

जबकि इसके साथ ही लगातार ट्रैफिक में रहने और शारीरिक थकान जैसी चुनौतियां भी इस काम का अहम हिस्सा हैं. यदि सही प्लानिंग और समय की पाबंदी के साथ ऑटो चलाया जाए तो यह परिवार का भरण-पोषण करने के लिए एक बहुत ही भरोसेमंद और अच्छी आमदनी देने वाला जरिया बन सकता है.

यह भी पढ़ें: सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज वाली कारें बनाएंगी कंपनियां, सरकार लाने जा रही नियम
कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज वाली कारें बनाएंगी कंपनियां, सरकार लाने जा रही नियम
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget