एक्सप्लोरर

Hero Destini 125 Vs Honda Activa 125: दोनों में से किस स्कूटर को खरीदना है फायदे का सौदा? यहां जानें फीचर्स

Hero Destini 125 VS Honda Activa 125: अगर आप नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और हीरो डेस्टिनी 125 और होंडा एक्टिवा 125 में से किसी एक को लेकर कंफ्यूजन में हैं, तो यह खबर आपके लिए है.

Hero Destini 125 VS Honda Activa 125: हीरो डेस्टिनी 125 और होंडा एक्टिवा 125 भारतीय बाजार के 125cc स्कूटर सेगमेंट के दो बड़े नाम हैं. दोनों ही स्कूटर हाल ही में लॉन्च किए गए हैं और अपने बेहतरीन फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. अगर आप नया स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं और इनमें से किसी एक को चुनना चाहते हैं, तो यह तुलना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है.

फीचर्स में कौन बेहतर?

हीरो डेस्टिनी 125 में कंपनी ने कई नए और स्मार्ट फीचर्स जोड़े हैं. इसमें इल्युमिनेटेड स्विच, अंडर-सीट लाइटिंग, फ्रंट इंडिकेटर्स और ऑटो-कैंसल इंडिकेटर्स जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है, जिसे आप मोबाइल से कनेक्ट कर सकते हैं. इस पैनल में नेविगेशन, रियल-टाइम माइलेज डिस्प्ले, लो फ्यूल इंडिकेटर और चार्जिंग पोर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं.

होंडा एक्टिवा 125 में अब 4.2-इंच की टीएफटी स्क्रीन दी गई है, जो पहले वाली एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह लेती है. यह स्क्रीन दिन और रात के हिसाब से मोड बदल सकती है. स्कूटर में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और स्टार्ट/स्टॉप स्विच जैसे अच्छे फीचर्स भी हैं.

कलर, इंजन और परफॉर्मेंस

डेस्टिनी 125 पांच रंगों में उपलब्ध है. जिसमें इटरनल व्हाइट, रिगल ब्लैक, ग्रूवी रेड, कॉस्मिक ब्लू और मिस्टिक मैजेंटा कलर मौजूद है. इसमें 124.6 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन है, जो 9 बीएचपी पावर और 10.4 एनएम टॉर्क देता है. हीरो का कहना है कि यह स्कूटर 59 किमी/लीटर का माइलेज देता है.

होंडा एक्टिवा 125 में 123.92 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो अब OBD2B कंप्लायंट है. यह 8.3 बीएचपी पावर और 10.5 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है. इसमें आइडलिंग स्टॉप सिस्टम भी है, जो ईंधन की बचत करता है.

कीमत में कौन है बेहतर?

हीरो डेस्टिनी 125 तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है. वीएक्स की कीमत 80,450 रुपये, जेडएक्स की 89,300 रुपये, और जेडएक्स प्लस की 90,300 रुपये है. होंडा एक्टिवा 125 दो वेरिएंट्स में आती है. डीएलएक्स वेरिएंट की कीमत 94,422 रुपये और एच-स्मार्ट वेरिएंट की कीमत 97,146 रुपये है (एक्स-शोरूम दिल्ली).

यह भी पढ़ें:-

Auto Expo 2025: पीएम मोदी ने किया भारत मोबिलिटी एक्सपो का उद्घाटन, जानें इवेंट की अहम बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
Speed Limit Expressway Rule: कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget