एक्सप्लोरर

Royal Enfield Bullet 350: न्यू जेनरेशन रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की डिटेल्स आईं सामने, जल्द होगी लॉन्च 

इस बाइक का मुकाबला होंडा एचनेस सीबी 350 से होगा, जो 3 वेरिएंट्स और 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.10 लाख रुपये से शुरू होती है.

New Generation Royal Enfield Bullet 350: न्यू जेनरेशन रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 का लंबे समय से भारतीय इंतजार किया जा रहा है. जो 30 अगस्त, 2023 को लॉन्च होगी. हालांकि अभी तक कंपनी ने इसके वेरिएंट और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है. इसके बारे में सभी डिटेल्स इसके ब्रोशर के आधार पर सामने आ गई हैं. आइए जानते हैं यह किन खूबियों से लैस होगी. 

इंजन डिटेल्स

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, नई 2023 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में नए 350cc J-सीरीज इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा. जो 6100rpm पर 20.2bhp की पावर और 4,000rpm पर 27Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. यह इंजन कंपनी के अन्य 350 सीसी मॉडल्स के समान है. रॉयल एनफील्ड का नया जे-सीरीज़ इंजन अपने कम शोर और वाइब्रेशन लेवल के साथ अधिक एफिशिएंट वाल्व टाइमिंग के लिए लोकप्रिय है. इसे यूनिक साउंड वाले लंबे स्ट्रोक इंजन के रूप में जाना जाता है. इसमें नया 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है.

सस्पेंशन, ब्रेक और टायर

नई बुलेट 350 के सस्पेंशन सेटअप में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन गैस-चार्ज रियर शॉक्स मिलेगा. साथ ही डुअल-चैनल एबीएस के साथ फ्रंट और रियर दोनों एक्सल पर सिंगल डिस्क ब्रेक भी मिलेगा. इसमें फ्रंट में 100-सेक्शन के चौड़े और पीछे की ओर 120-सेक्शन के टायर मिलेंगे. 

स्पेसफिकेशन 

लीक हुए ब्रोशर से पता चलता है कि 2023 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में नई ग्रैब रेल के साथ 805 मिमी की लंबी सिंगल सीट मिलेगी. बाइक में एक डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा, जिसमें एक यूएसबी पोर्ट के साथ एक एलसीडी इन्फॉर्मेशन पैनल और बेहतर एर्गोनॉमिक्स के लिए एक रीडिजाइंड हैंडलबार शामिल होगा. 

वेरिएंट और कलर ऑप्शन 

नई बुलेट, लाइनअप तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा, जिसमें मिलिट्री वेरिएंट रेड और ब्लैक, स्टैंडर्ड वेरिएंट ब्लैक और मैरून और ब्लैक गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा. बेस मिलिट्री वेरिएंट में एक डार्क कलर टैंक, डिकल्स के साथ ग्राफिक्स, काले एलिमेंट्स, क्रोम इंजन और रियर ड्रम ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल एबीएस मिलेगा. मिड-रेंज स्टैंडर्ड वेरिएंट में क्रोम और गोल्ड 3डी बैजिंग, गोल्ड पिनस्ट्रिपिंग, क्रोम इंजन और मिरर, बॉडी-कलर्ड कंपोनेंट्स और टैंक, डुअल-चैनल एबीएस और एक रियर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं. 

किससे होगा मुकाबला

इस बाइक का मुकाबला होंडा एचनेस सीबी 350 से होगा, जो 3 वेरिएंट्स और 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.10 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- भारत एनसीएपी और ग्लोबल एनसीएपी में क्या है फर्क, यहां समझिए विस्तार से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget