एक्सप्लोरर

Activa से लेकर Shine तक, सस्ते हुए होंडा टू-व्हीलर्स, जानें नए GST स्लैब से कितनी होगी बचत

नए GST 2.0 स्लैब से टू-व्हीलर्स की कीमतें घट गई हैं. अब Activa और Shine जैसी बाइक्स और स्कूटर पर हजारो रुपये का फायदा मिलेगा. 22 सितंबर 2025 से 350cc तक के टू-व्हीलर्स पर अब सिर्फ 18% GST देना होगा.

Honda Motorcycle & Scooter India ने ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार के नए GST स्लैब लागू होने के बाद कंपनी के पॉपुलर टू-व्हीलर्स अब काफी सस्ते हो गए हैं. पहले टू-व्हीलर्स पर 28% GST और 1% सेस लिया जाता था. लेकिन अब 22 सितंबर 2025 से 350cc तक इंजन वाले टू-व्हीलर्स पर केवल 18% GST लगेगा और सेस पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा और होंडा के मॉडल अब 18,887 रुपये तक सस्ते हो जाएंगे. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा बिकने वाले Activa स्कूटर और Shine मोटरसाइकिल भी शामिल हैं.

छोटी और हाइब्रिड कारों पर भी टैक्स कम

  • दरअसल, नए GST 2.0 स्लैब का असर सिर्फ टू-व्हीलर्स पर ही नहीं, बल्कि छोटी और हाइब्रिड कारों पर भी पड़ा है. अब पेट्रोल और पेट्रोल-हाइब्रिड कारों पर 18% GST ही देना होगा. यही टैक्स दर CNG और LPG कारों पर भी लागू होगी. लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि कार का इंजन 1200cc या उससे कम होना चाहिए और लंबाई 4 मीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. डीजल और डीजल-हाइब्रिड कारों के लिए भी यही नियम लागू होगा. यानी 1500cc तक की डीजल कार और 4 मीटर तक लंबाई वाली गाड़ियां अब सिर्फ 18% GST के दायरे में आएंगी. इससे छोटी कारों के सेगमेंट में भी ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी.

लग्जरी कारों पर अब 40% GST

  • सरकार ने लग्जरी और मिड-साइज कारों को लग्जरी कैटेगरी में रखते हुए 40% GST स्लैब में डाल दिया है. इसमें 1200cc से बड़ी पेट्रोल कारें और 1500cc से ज्यादा क्षमता वाली डीजल कारें शामिल होंगी. SUVs, MUVs, MPVs और 170mm से ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाले व्हीकल भी इसी टैक्स दायरे में आएंगे. हालांकि यहां ग्राहकों के लिए एक राहत भरी खबर भी है. पहले लग्जरी कारों पर 28% GST और 22% सेस यानी कुल 50% टैक्स लगता था. अब नए स्लैब में सेस हटा दिया गया है और कुल टैक्स 40% कर दिया गया है. इसका मतलब है कि लग्जरी कारों पर भी 10% तक टैक्स कम हुआ है.

ग्राहकों के लिए डबल फायदा

  • बता दें कि नए GST स्लैब से ग्राहकों को दोहरा फायदा मिला है. एक तरफ जहां Honda जैसे टू-व्हीलर ब्रांड्स की बाइक और स्कूटर हजारों रुपये तक सस्ते हो गए हैं, वहीं छोटी कारों और हाइब्रिड व्हीकल्स पर भी टैक्स कम हुआ है. दूसरी ओर, लग्जरी कारों पर भले ही 40% GST लगेगा, लेकिन पुराने सिस्टम से तुलना करें तो वहां भी 10% टैक्स का फायदा है.

ये भी पढ़ें: 20 Km माइलेज और ADAS सेफ्टी वाली Kia Seltos पर 2.25 लाख तक की छूट, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget