एक्सप्लोरर

कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स

अगर आपके भी कार के ब्रेक पैड बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं तो आपको अपनी ड्राइविंग की आदतों में कुछ सुधार करने की जरूरत है. बाजार में नए ब्रेक पैड डलवाना और फिटिंग का खर्च कई बार जेब पर भारी पड़ सकता है.

कार से जो लोग भी चलते हैं उन्हें कुछ जरूरी बातों का हमेशा ही ध्यान रखना पड़ता है. लेकिन कुछ लोग बस कार खरीद लेते हैं और उसे चलाते रहते हैं. लेकिन ऐसा करना खतरे से कम नहीं है. क्योंकि हमेशा गाड़ी की देखभाल करनी चाहिए और समय-समय पर मिस्त्री से चेक कराना चाहिए. हालांकि इसके बाद भी कुछ छोटी गलतियों के चलते कार के ब्रेक पैड बहुत जल्दी ही घिस जाते हैं.

अगर आपके भी कार के ब्रेक पैड बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं तो आपको अपनी ड्राइविंग की आदतों में कुछ सुधार करने की जरूरत है. बाजार में नए ब्रेक पैड डलवाना और उनकी फिटिंग का खर्च कई बार जेब पर भारी पड़ सकता है. चलिए जानते हैं उन 5 आसान और असरदार टिप्स के बारे में जिन्हें अपनाकर आप अपने कार के ब्रेक पैड की उम्र लंबी कर सकते हैं.

बिना मतलब ना करें ब्रेक इस्तेमाल

ऐसा देखा जाता है कि बहुत से ड्राइवर बिना बात के या बार-बार हल्के पैर से ब्रेक पैड पर दबाव बनाए रखते हैं. ऐसा करने से ब्रेक पैड्स और डिस्क के बीच लगातार घर्षण होता रहता है. जिससे वे बहुत जल्दी गर्म होकर घिस जाते हैं.

जबकि जरूरत पड़ने पर ही ब्रेक पैडल का इस्तेमाल करें और कोशिश करें कि स्पीड का अंदाजा लगाकर गाड़ी को नेचुरली धीमा होने दिया जाए. इस छोटी सी आदत को बदलकर आप अपने ब्रेक पैड्स की उम्र को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं.

कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स

यह भी पढ़ें: EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा

इंजन ब्रेकिंग का करें इस्तेमाल

आपको बता दें कि पहाड़ी रास्तों से नीचे उतरते समय सिर्फ ब्रेक के भरोशे मत रहिए. आप ब्रेक के अलावा गियर डाउन करके इंजन ब्रेकिंग तकनीक का इस्तेमाल करें. जिससे गाड़ी की स्पीड कंट्रोल में रहती है. इससे इंजन ब्रेकिंग से ब्रेक सिस्टम पर पड़ने वाला दबाव कम हो जाता है और ब्रेक पैड्स घिसाव से बचे रहते हैं.

इससे न केवल ब्रेक की लाइफ बढ़ती है बल्कि खतरनाक रास्तों पर गाड़ी पर बेहतर कंट्रोल भी रहता है. अनुभवी ड्राइवर हमेशा इस तकनीक का उपयोग करके अपने गाड़ियों के ब्रेक्स को सुरक्षित रखते हैं.

कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स

फालतू का वजन ने बढ़ाए

जबकि इसके अलावा यह भी देखा जाता है कि अक्सर लोग अपनी कार की बूट स्पेस में या सीटों पर बहुत सारा अनावश्यक सामान हमेशा के लिए भरकर रखते हैं. जिसे गाड़ी पर लोड बढ़ जाता है और लोड बढ़ने से जब आप ब्रेक लगाते  ब्रेड पैड पर भी लोड पड़ता है.

भारी वजन वाली गाड़ी को रोकने में ब्रेक सिस्टम पर ज्यादा दबाव पड़ता है. जिससे वे जल्दी खराब होने लगते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप अपनी गाड़ी से बेमतलब का भारी सामान बाहर निकाल दें और केवल जरूरत का सामान ही रखें. इससे न केवल ब्रेक पैड सुरक्षित रहेंगे बल्कि गाड़ी का माइलेज भी बेहतर होगा.

स्पीड का रखें ध्यान

ऐसा देखा जाता है कि कुछ ड्राइवर भीड़भाड़ वाली सड़कों पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं और फिर अचानक जोर से ब्रेक लगा देते हैं. जब आप तेज स्पीड से चलकर अचानक ब्रेक लगाते हैं तो ब्रेक पैड्स पर अचानक बहुत ज्यादा घर्षण और गर्मी पैदा होती है. इस तेज प्रक्रिया से पैड्स बहुत तेजी से कटने और घिसने लगते हैं. जिससे उनकी लाइफ बहुत कम हो जाती है. इस लिए हमेशा संतुलित गति से ड्राइव करें.

ब्रेक फ्लूइड की कराते रहें जांच

जानकारी दें दे कि अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार का ब्रेक पैड काफी लंबे समय तक चले तो उसके लिए आपको सबसे पहले यह चेक करना होगा कि आपकी कार का पूरा ब्रेक सिस्टम अच्छी स्थिति में काम कर रहा है या नहीं. इसलिए समय-समय पर ब्रेक ऑयल के लेवल और उसकी गुणवत्ता की जांच करवाते रहें. क्योंकि पुराना तेल सिस्टम को कमजोर कर सकता है.

जबकि अगर ब्रेक पैड में किसी तरह की आवाज या घिसाव महसूस हो तो तुरंत किसी अच्छे मैकेनिक से इसकी जांच कराएं. छोटी सी समस्या को समय पर ठीक करवा लेने से बड़े और महंगे नुकसान से बचा जा सकता है. इन सभी आसान बातों का ध्यान रखकर आप अपनी कार के ब्रेक्स को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget