एक्सप्लोरर

2024 Bajaj Pulsar 150 Launched: पल्सर 150 में सालों बाद आया नया अपडेट, बजाज ने बाइक में जोड़े कई शानदार फीचर्स

Bajaj Pulsar 150 New Update: लोगों की पसंदीदी बाइक पल्सर 150 में नया अपडेट सामने आया है. कंपनी ने इस बाइक में कई एडवांस्ड फीचर्स जैसे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नए डिजिटल क्लस्टर को जोड़ा है.

2024 Bajaj Pulsar 150: बजाज ऑटो की पल्सर मोस्ट पॉपुलर बाइक में से एक है. इसमें भी पल्सर 150 (Pulsar 150) काफी सालों से लोगों की पंसद बनी हुई है. हर साल इस बाइक की कई यूनिट्स की सेल होती है और सालों से कंपनी ने अपनी बाइक के इस मॉडल में कोई बदलाव भी नहीं किया था. लेकिन, बजाज ने इस बार पल्सर 150 को कुछ अपडेट के साथ लॉन्च किया है.

2024 बजाज पल्सर 150 (2024 Bajaj Pulsar 150)

बजाज ने 2024 पल्सर 150 में कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं. साथ ही कुछ नए फीचर्स को भी बाइक में जोड़ा गया है. बजाज ने पल्सर 150 के बेसिक डिजाइन को पहले के जैसा ही रखा है. लेकिन कंपनी ने बाइक्स के थोड़े अलग लुक के लिए नए ग्राफिक्स जोड़े हैं. इस बाइक के हेडलैम्प काउल, फ्यूल टैंक और shrouds और इसके टेल सेक्सन में नए ग्राफिक्स दिए गए हैं. इस बाइक के बॉडी पैनल्स में कोई बदलाव नहीं है.

पल्सर 150 में मिलेंगे अब ये फीचर्स

बजाज ऑटो ने पल्सर 150 को नए फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है. इस बाइक में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो कि पल्सर N150 (Pulsar N150) और पल्सर N160 (Pulsar N160) के जैसा है. इसके नए क्लस्टर से गियर पोडिशन इंडिकेटर, मोबाइल नोटिफिकेशन अलर्ट जैसी जानकारियां भी मिलेंगी.

इस बाइक के लेफ्ट साइड में नया स्विच गियर भी दिया गया है. साथ ही बाइक पर ही अब राइडर कॉल्स को उठा भी सकता है और काट भी सकता है. इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर भी जोड़ा गया है. इससे अपने मोबाइल फोन को बाइक के साथ कनेक्ट कर सकते हैं.

बजार पल्सर 150 का इंजन

पल्सर 150 में 149.5 cc का इंजन दिया गया है, जिससे 8,500 rpm पर 13.8 bhp की पावर मिलती है और 6,500 rpm पर 13.25 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. इस बाइक में 5-स्पीड यूनिट का गियर बॉक्स भी दिया गया है. बजाज ने अपनी बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स लगाए हैं.

2024 बजाज पल्सर 150 की कीमत

बजाज पल्सर 150 में एक टेलीस्कोपिक फॉर्क और ट्विन शॉक एब्जॉरबर्स भी दिया गया है, जिसे कंपनी डबल क्रेडल फ्रेम के साथ इस्तेमाल कर रही है. बजाज पल्सर 150 के अपडेटेड मॉडल की एक्स-शोरूम प्राइस 1.13 लाख रुपये से शुरू है.

ये भी पढ़ें

Citroen Dhoni Edition: सिट्रोन ने लॉन्च की C3 Aircross धोनी एडिशन, केवल 100 मॉडल ही मार्केट में किए पेश

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोल्स-रॉयस खरीदने के लिए कितनी लगेगी डाउन पेमेंट, महीने की क्या होगी EMI
रोल्स-रॉयस खरीदने के लिए कितनी लगेगी डाउन पेमेंट, महीने की क्या होगी EMI
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर BS-VI गाड़ियों की एंट्री नहीं, नियम तोड़ा तो क्या होगा?
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर BS-VI गाड़ियों की एंट्री नहीं, नियम तोड़ा तो क्या होगा?
एक दिन में कितनी कमाई करके देती है लग्जरी बस, कितना होता है खर्चा?
एक दिन में कितनी कमाई करके देती है लग्जरी बस, कितना होता है खर्चा?
ट्रैवल बिजनेस में करनी है एंट्री, जानिए कितने रुपये की आएगी एक वॉल्वो बस?
ट्रैवल बिजनेस में करनी है एंट्री, जानिए कितने रुपये की आएगी एक वॉल्वो बस?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget