एक्सप्लोरर

Citroen Dhoni Edition: सिट्रोन ने लॉन्च की C3 Aircross धोनी एडिशन, केवल 100 मॉडल ही मार्केट में किए पेश

Citroen Dhoni Edition Launched in India: सिट्रोन इंडिया ने अपनी पॉपुलर एसयूवी कार C3 एयरक्रॉस के धोनी एडिशन को लॉन्च कर दिया है. इस कार की केवल 100 यूनिट की मार्केट में लाई गई हैं.

Citroen C3 Aircross Dhoni Edition: सिट्रोन इंडिया ने सी3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन को लॉन्च कर दिया है. सिट्रोन ने इस कार के लिमिटेड मॉडल्स को ही मार्केट में उतारा है. इस कार की कीमत 11.82 लाख रुपये से शुरू की गई है. इस स्पेशल एडिशन कार में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी चीजों को रखा गया है. इस कार में धोनी से जुड़ी कस्टम एसेसरीज और डिजाइन एलीमेंट्स को डाला गया है.

मार्केट में आईं केवल 100 यूनिट्स

सिट्रोन ने भारत में क्रिकेट के प्रति जुनून को देखते हुए अपने कस्टमर्स के लिए यूनिक और आकर्षक ऑफर को मार्केट में उतारा है. कंपनी ने अपने इस एक्सक्लूसिव एडिशन की केवल 100 यूनिट ही मार्केट में उतारी हैं. इस सभी यूनिट महेंद्र सिंह धोनी के आइकॉनिक स्टाइल को शो करती हैं. कंपनी ये कार अपने उन ग्राहकों के लिए लेकर आई है, जो कार के साथ-साथ क्रिकेट के भी काफी शौकीन हैं.

C3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन की खासियत

C3 एयरक्रॉस के धोनी एडिशन की सभी यूनिट के ग्लव बॉक्स में स्पेशल धोनी goodie को शामिल किया गया है. इसके साथ ही इस एक्सक्लूसिव कार में धोनी का साइन किया हुआ ग्लव (Glove) भी दिया गया है. वहीं खरीदारों के लिए इस कार में कई सरप्राइज भी दिए गए हैं. इस स्पेशल एडिशन की सभी यूनिट्स में धोनी डेकल (Dhoni decal), सीट कवर्स से मेल खाते हुए कुशन पिलो, सीट बेल्ट कुशन, इल्युमिनेटेड सिल प्लेट्स और फ्रंट डैशकैम भी दिया गया है.

सिट्रोन इंडिया के ब्रांड एंबेसडर हैं धोनी

सिट्रोन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर शिशिर मिश्रा ने कार की लॉन्चिंग को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम C3 एयरक्रॉस के एक्सक्लूसिव धोनी एडिशन को लॉन्च करते हुए काफी उत्साहित हैं, इसकी केवल 100 यूनिट्स की मौजूद हैं. हमारे ब्रांड एंबेसडर धोनी लचीलेपन, उत्कृष्टता और नेतृत्व करने के लिए जाने जाते हैं और धोनी की यही खासियत सिट्रोन के आउटस्टैंडिंग एक्सपीरियंस को डिलीवर करने के डेडिकेशन को दिखाती है.

C3 Aircross Dhoni Edition की कीमत

सी3 एयरक्रॉस की ये धोनी एडिशन कार की बुकिंग कंपनी की पूरे देशभर में सभी डीलरशिप पर की जा सकती है. इस कार की कीमत 11.82 लाख रुपये से शुरू है. वहीं स्टैंडर्ड C3 Aircross की एक्स-शोरूम प्राइस 8.99 लाख रुपये से शुरू है.

ये भी पढ़ें

Bajaj CNG Motorcycle: दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकिल ला रही बजाज, 5 जुलाई को होगी लॉन्च

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
कहीं आप नई के बदले टेस्ट ड्राइव वाली कार तो नहीं चला रहे? इस मामले में डीलर पर 9 लाख का जुर्माना
कहीं आप नई के बदले टेस्ट ड्राइव वाली कार तो नहीं चला रहे? यहां डीलर पर 9 लाख का जुर्माना
अगर 1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Dzire खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
अगर 1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Dzire खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
फुल चार्ज पर दौड़ेगी 600 किलोमीटर, Mahindra पेश करने जा रही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार
फुल चार्ज पर दौड़ेगी 600 किलोमीटर, Mahindra पेश करने जा रही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget