एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर में सुख समृद्धि चाहते हैं तो अपनाएं आसान से वास्तु उपाय, घर से नकारात्मकता होगी दूर

Easy Vastu Remedies: घर में सकारात्मक ऊर्जा का होना बहुत ही जरूरी है. अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा हो तो परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं. जानें घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय.

Vastu Tips For Home: हिंदू धर्म में वास्तु को बहुत महत्व दिया गया है. खासतौर पर बात जब घर की होती है तो वास्तु का ध्यान रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. दरअसल, घर से जुड़े कई वास्तु दोष होते हैं. अगर इन पर ध्यान न दिया जाए तो घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश होने लगता है. यह नकारात्मक ऊर्जाएं आपके घर में अशांति, आर्थिक तंगी, बीमारियां और दुख को न्योता देती हैं. 

इन नकारात्मक ऊर्जाओं को देख तो नहीं सकते मगर महसूस कर सकते हैं. अगर आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जाएं हैं जो आपको परेशान कर रही हैं तो आप कुछ आसान से वस्तु टिप्स को अपना कर आप उन्हें अपने घर से दूर भगा सकते हैं. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि वास्तुशास्त्र के अनुसार आजकल सभी अपने घर में सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने के लिए उपाय करते हैं या फिर उसके नियमों का पालन करते हैं. 

वास्तु के अनुसार अगर हमारे आसपास कुछ वास्तुदोष होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में उथल-पुथल बनी रहती है. घर में वास्तुदोष होने के कारण घर में नेगेटिव एनर्जी आ जाती है, जिसके कारण व्यक्ति डिप्रेशन में चला जाता है. वास्तुशास्त्र के अनुसार घर से नकारात्मकता यानी नेगेटिविटी दूर करने के लिए बहुत ही आसान उपाय बताए गए हैं, 

हर एक व्यक्ति के लिए उसका घर सबसे सुकून देने वाली जगहों में से एक होती है. व्यक्ति अपने फुर्सत के क्षणों में परिवार के सदस्यों के बीच घर पर ही रहकर समय बिताना पसंद करता है. ऐसे में घर पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास होना बहुत ही जरूरी है. अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है तो परिवार के सदस्यों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े की संभावना ज्यादा होती है. 

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय

  • वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से हम अपने घरों से नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगा सकते हैं. घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का सबसे आसान तरीका घर की खिड़कियों को दिन में कुछ समय के लिए जरूर खोलें. ऐसा करने से घर में रौशनी और हवा आती है जिस कारण नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है. 
  • घर के उत्तर दिशा में आप तुलसी का पौधा जरूर लगाएं. इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति, स्वास्तिक और ऊं का निशान बनाएं. जिन घरों में नियमित रूप से सुबह और शाम के वक्त घी का दीपक जलाया जाता है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती.
  • घर में बने मंदिर की रोज साफ सफाई करनी चाहिए. देवी-देवताओं पर चढ़ाए गए फूल और माला दूसरे दिन हटा देना चाहिए. घर पर सूख चुके फूलों का गुलदस्ता परिवार के सदस्यों के बीच नकारात्मकता का भाव पैदा करते हैं. ऐसे में इन्हें घर से बाहर कर देना ही उचित है. 
  • अगर घर के कुछ विद्युत उपकरण सही ढ़ग से काम नहीं कर रहे है तो उन्हें फौरन सही करा लेना चाहिए. घर की दीवारों में सीलन और दरारें नहीं होनी चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. 
  • घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने लिए नमक को किसी पात्र में रखकर पूर्व दिशा रखना शुभ होता है. नमक नकारात्मक ऊर्जा को दूर भागता है और सकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ खींचता है.
  •  एक बाल्टी पानी में 5 नींबू निचोड़कर, एक कप नमक और लगभग चौथाई कप सफेद सिरका डालकर, इस मिश्रण से घर के सभी खिड़की और दरवाजों को साफ कर दें. इस उपाय से आपके घर में कभी नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करेगी.
  • आपके घर की किचन पर घर के सदस्यों का स्वास्थ्य निर्भर करता है. गैस चूल्हा गंदा ना छोड़े, इसे गंदा रखने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है. इसके अलावा यह चीज़ आपकी आर्थिक तरक्की को भी प्रभावित करती है.
  • बेडरूम में चारों कोनों पर थोड़ा-थोड़ा नमक छिड़क दें. 48 घंटे के बाद चारों कोनों में फिर से नमक छिड़क दें. इससे पूरे कमरे की नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाएगी. यहां तक कि कोई व्य्क्ति बीमार भी उस कमरे में रह चुका होगा तो उसका असर भी खत्म हो जाएगा.
  • घर के सभी टॉयलेट के दरवाजों को हर वक्त बंद रखना चाहिए और सभी टॉयलट के ढक्कन भी बंद रखने चाहिए. ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी के प्रभाव से आप दूर रहते हैं.
  • आप अपने घर में निष्क्रिय पड़े ऊर्जा के स्रोतों को फिर से जागृत करने के लिए रोजाना कम से कम 3 बार घर के सभी हिस्सों में घंटी बजाएं. इस उपाय से लाभ अवश्य होगा.
  • कमरों में ताजे फूलों के गुलदस्ते  रखने से हर प्रकार की खराब ताकतों का नाश होने लगता है. फूलों की महक मन को खुश करने के साथ ही आत्मिक तौर पर भी शांति का एहसास कराती है.
  • वास्तु के अनुसार, सभी सकारात्मक ऊर्जा मुख्य द्वार से ही अंदर आती हैं. इसलिए घर का मुख्य द्वार सबसे साफ-सुथरा रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें

स्वर्गवासी माता-पिता का सपने में आना है किस बात का संकेत? जानकर रह जाएंगे हैरान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: क्या पूजा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करना सही माना जाता है? जानिए क्या है नियम
Vastu Tips: क्या पूजा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करना सही माना जाता है? जानिए क्या है नियम
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखा कूड़ादान रोक सकता है धन आगमन, जानें सही दिशा
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखा कूड़ादान रोक सकता है धन आगमन, जानें सही दिशा
Devshayani Ekadashi: चातुर्मास से पहले घर के ये 3 कोने बदल देंगे आपकी किस्मत! जानिए देवशयनी एकादशी के अचूक उपाय
क्या आपके घर में भी रुकता नहीं पैसा? चातुर्मास शुरू होने से पहले करें ये छोटा सा वास्तु काम
Vastu Tips: क्या रात में कपड़े धोना शुभ होता है? वास्तु में क्या कहा गया है, जानिए मान्यता और सच
Vastu Tips: क्या रात में कपड़े धोना शुभ होता है? वास्तु में क्या कहा गया है, जानिए मान्यता और सच

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Embed widget