एक्सप्लोरर

Tulsi Niyam: इस समय भूलकर भी ना तोड़ें तुलसी के पत्ते, माना जाता है बेहद अशुभ

Tulsi Puja Niyam: तुलसी पौधा घर में रखने से सकारात्मकता आती है. जिस घर में तुलसी होती है वहां खुशहाली आती है. तुलसी के पत्ते के तोड़ते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Tulsi Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व होता है. इस पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. भगवान विष्णु को भी तुलसी बेहद प्रिय है. तुलसी के पत्तों के बिना भगवान विष्णु की पूजा पूरी नहीं मानी जाती है. मान्यताओं के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहती है. 

जिस घर में नियमित रूप से तुलसी की पौधे की पूजा की जाती है वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. हालांकि तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ खास नियम हैं जिनका पालन करना जरूरी है. आइए जानते हैं कि तुलसी से जुड़े इन जरूरी नियमों के बारे में.

भूलकर भी इस समय ना तोड़ें तुलसी के पत्ते

तुलसी की पत्तियां दैवीय मानी जाती हैं. तुलसी के पत्ते से जुड़े कुछ खास नियम होते हैं.  गलत समय में तोड़ी गई तुलसी या बिना किसी कारण के लिए तोड़ी गई तुलसी की पत्तियां अशुभ फल देती हैं. बेवजह तुलसी की पत्तियां तोड़ने से आप पाप के भागी बन सकते हैं. तुलसी की पत्तियां कुछ खास दिनों में नहीं तोड़नी चाहिए. शास्त्रों के मुताबिक चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण और एकादशी के दिन तुलसी के पत्‍ते नहीं तोड़ने चाहिए. 

इसके अलावा रविवार के दिन और सूर्यास्‍त के बाद भी तुलसी का पत्‍ता तोड़ना बहुत अशुभ माना जाता है. शास्त्रों में इन दिनों में तुलसी के पत्तों को तोड़ना धार्मिक अपराध माना जाता है जिसके दुष्परिणाम झेलने पड़ते हैं.

तुलसी के पत्ते तोड़ने का शुभ समय

तुलसी की पत्तियां तोड़ने से पहले हमेशा तुलसी मां की प्रतीकात्मक आज्ञा लेनी चाहिए. तुलसी की पत्तियां तभी तोड़े जब वास्तव में आपको इसकी जरूरत हो. किसी धार्मिक अनुष्‍ठान के लिए तुलसी की पत्तियों को तोड़ना उचित माना जाता है. तुलसी के पौधे को हमेशा सूर्योदय के बाद स्‍नान करने के बाद साफ हाथों से ही छूना चाहिए. अगर तुलसी के पत्‍ते पहले से ही टूटे हुए हैं तो उन्‍हें भी हाथ साफ करके ही छुएं. 

तुलसी की दिशा से जुड़े नियम 

तुलसी के पौधे को हमेशा उत्तर दिशा, ईशान कोण  या पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं. इन दिशाओं में लगी तुलसी घर में सुख-समृद्धि लाती है. मान्यता है कि तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में लगाने से घर में सूर्य के समान ऊर्जा आती है. तुलसी के पौधे को कभी भी साउथ या साउथ वेस्ट दिशा में नहीं रखना चाहिए. 

ये भी पढ़ें

इस सप्ताह इन राशियों पर रहेगी सूर्य-शनि की कृपा, बन जाएंगे सारे काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पुश्तैनी बिजनेस पर चर्चा, राजनीतिज्ञों को जनता का समर्थन
आज का कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पुश्तैनी बिजनेस पर चर्चा, राजनीतिज्ञों को जनता का समर्थन
आज का सिंह राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव, कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, वर्कप्लेस पर शानदार परिणाम
आज का सिंह राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव, कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, वर्कप्लेस पर शानदार परिणाम
आज का कर्क राशिफल 13 अक्टूबर 2026: 4वें चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, रिटर्न ऑर्डर से व्यापार में चिंता, बैंक नोटिस पर तुरंत दें ध्यान
आज का कर्क राशिफल 13 अक्टूबर 2026: 4वें चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, रिटर्न ऑर्डर से व्यापार में चिंता, बैंक नोटिस पर तुरंत दें ध्यान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget