एक्सप्लोरर

Gochar 2025: शनि, गुरू नए साल में करने जा रहे हैं बड़ा खेला, देश-दुनिया को करेंगे प्रभावित

Gochar 2025: ग्रह गोचर के लिहाज से 2025 महत्वपूर्ण है. इस साल 4 बड़े ग्रह बदलाव करेंगे. इस साल शनि, राहु-केतु और गुरु, चार ग्रहों का गोचर होगा. ऐसे में ये चारों ग्रह मिलकर देश-दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं.

Gochar 2025: साल 2025 में एक साथ कई बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं. जिसका प्रभाव सभी राशियों, देश और दुनिया पर देखने को मिलेगा. साल 2025 में राहु, शनि, मंगल, गुरु और केतु सभी बड़े ग्रह का गोचर होगा.  कुल मिलाकर 2025 मंगल के प्रभाव का वर्ष है. कई बड़ी कार्यवाही होगी. परिवर्तन आएगा. सबसे पहले अगर अंक शास्त्र के नजरिए से देखें तो 2025 का जोड़ 9 बनता है जो की ग्रहों के सेनापति मंगल के द्वारा शासित है. मंगल क्रिया और ऊर्जा का ग्रह है. इसका मतलब है कि 2025 दुनिया के नजरिए से साहसिक निर्णय, बड़े कार्यो और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक मजबूत अभियान का वर्ष होगा. मंगल चूंकि सेनापति है इसलिए वह चुनौतियां भी लेकर के आते हैं.  इसलिए मंगल की ऊर्जा को बहुत बुद्धिमानी से संभालता आवश्यक हो जाता है.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने की मानें तो 2025 के राजा मंगल हैं, इसलिए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देश और दुनिया में सेना की कार्रवाई बढ़ जाएगी. राष्ट्र अध्यक्षों के पास साहस और पराक्रम पहले से कहीं अधिक होगा. वीरता को बढ़ावा दिया जाएगा और समस्याओं से निपटने और साहसिक कदम उठाने के लिए सरकार प्रेरित होंगी. मंगल (Mangal) का प्रभाव जहां एक ओर वीरता को बढ़ाता है वही संघर्ष का कारक भी बन सकता है. इसलिए राष्ट्रअध्यक्षों को शांत रहना होगा. जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से बचना होगा. अगर आप शांत और गंभीर होकर कोई निर्णय लेंगे तो मंगल की उस तीव्र ऊर्जा को आप संतुलित कर पाएंगे. 


Gochar 2025: शनि, गुरू नए साल में करने जा रहे हैं बड़ा खेला, देश-दुनिया को करेंगे प्रभावित

मीन राशि में शनि (Shani Dev) एक भावनात्मक जिम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित करता है. कुंभ राशि का राहु तकनीक पर जोर देगा. सिंह राशि का केतु आपको अहंकार से अलग करके आध्यात्मिक दुनिया में लेकर के जाएगा और मिथुन राशि का बृहस्पति आपको सीखने और सामाजिक विकास को बढ़ावा देगा. कुल मिलाकर इन सभी ग्रहों गोचर की ऊर्जाओं को संतुलित करके आप परिवर्तन और व्यक्तिगत विकास के लिए खुले रहकर आत्मविश्वास के साथ इस नए साल का नेतृत्व कर सकते हैं.

ग्रह गोचर 2025 (Gochar 2025)
साल 2025 की शुरुआत में शनि (Shani Gochar 2025) अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर करेंगे. इसके बाद मई में राहु (Rahu) मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में पहुंचेंगे. 18 मई 2025 को राहु मीन राशि (Meen Rashi) में और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे. इसी के साथ गुरु साल 2025 में वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. गुरु का गोचर (Guru Gochar) 14 मई 2025 को मिथुन राशि में होगा.

भविष्यवाणी (Prediction 2025)

  • व्यापार में तेजी आएगी.
  • देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी.
  • प्राकृतिक घटनाएं होगी.
  • भूकंप आने की संभावना है.
  • तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं.
  • बस और रेलवे यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है.
  • बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है.
  • शासन-प्रशासन और राजनैतिक दलों में तेज संघर्ष होंगे.
  • सामुद्रिक तूफान और जहाज-यान दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं.
  • खदानों में दुर्घटना और भूकंपन से जन-धन हानि होने की आशंका बन रही है.
  • रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
  • आय में इजाफा होगा.
  • राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा. 

उपाय (Upay)
डॉक्टर अनीष व्यास बताते हैं कि हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें. प्रतिदिन सुबह और शाम हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं. लाल मसूर की दाल शाम 7:00 बजे के बाद हनुमान मंदिर में चढ़ाएं. हनुमान जी को पान का भोग और दो बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं. ईश्वर की आराधना संपूर्ण दोषों को नष्ट एवं दूर करती है. महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती पाठ करना चाहिए. माता दुर्गा, भगवान शिव और हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Gochar 2025: शनि, गुरु के साथ जब पाप ग्रह बदलेंगे राशि तो क्या होगा? ज्योतिषी ने खोल दिए राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget