एक्सप्लोरर

Tarot Card Reading: टैरो कार्ड्स से जानें अपना 28 दिसंबर का राशिफल

Tarot Card Rashifal 28 December 2024: टैरो कार्ड के अनुसार 28 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इस दिन कौन सा कार्ड आपकी लाइफ में खुशियां भरने जा रहा है, जानें अपना टैरो राशिफल.

Tarot Rashifal 28 December 2024: टैरो कार्ड से भी दैनिक जीवन में होनी वाली अच्छी बुरी घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है. शनिवार, 28 दिसंबर 2024 का दिन बिजनेस, करियर, शिक्षा, लव लाइफ और जॉब आदि को लेकर कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं सभी राशियों का टैरो राशिफल-

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के मन में आज उधेड़बुन रहने वाली है. हालांकि, आज नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है.

वृषभ टैरो राशिफल (Tauras Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों को आज नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलने की जरूरत है. नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं. व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें.

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा. सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा, अवश्य सम्मिलित हों.

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज थोड़ा सामाजिक होने की जरूरत है. अपने पारिवारिक जीवन और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें.

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के जातकों को आज अपने काम और परिवार दोनों पर बराबर ध्यान देना होगा. साथ ही कोशिश करें की आज आज कार्यक्षेत्र में फालतू की बातो में न उलझे, गप्पे मरने से बचें. परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें.

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातक यदि आज किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो अपने स्वभाव में थोड़ी नम्रता रखनी होगी. साथ ही इस राशि के विद्यार्थियों के लिए सफलता के अवसर मिलेंगे.

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को आज व्यापार में अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन, आपको अपना धैर्य बनाकर रखना होगा. वरना आप अपना बाकी काम भी बिगाड़ सकते हैं. हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से बिगड़ते काम बनेंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन करियर में प्रगति के संबंध में दिन मध्यम रहेगा. हालांकि, आज आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी. आपको प्रेम संबंधो में उन्नति के आसार है, वाहन ध्यान से चलांए.

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के जातकों को आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचकर रहने की जरूरत है. आपने पिछले समय में जो महत्वपूर्ण फैसला लिया हैं, उसके परिणाम के लिए आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा.

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों की आज अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है. आपको सलाह है कि आज विपरीत लिंगी से दूरी बनाये रखें अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते है.

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आज कार्यस्थल पर किसी से उलझने की जरूरत नहीं है. साथ ही किसी से भी आज अनावश्यक बातचीत न करें. हालांकि, आज का दिन घर परिवार के मामले में काफी खुशनुमा रहने वाला है.

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातकों को आज गुस्से पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है. अपना धैर्य बनाकर रखें। गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है, साथ ही आज किसी को भी प्रतिउत्तर देते समय सावधानी बरतें, अधिक जोखिम न उठाये.

ये भी पढ़ें: Ketu Gochar 2025: साल 2025 में केतु इस महीने बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों को करेंगे मालामाल

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sun Transit : सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ
Sun Transit : सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ
July 2026 Corporate World: छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Corporate World: जुलाई 2026 में छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Vastu Tips: घर के मेन दरवाजे पर रख रहे हैं ये चीज़ें, तो अभी हटा लें, वरना नहीं रुकेगी लक्ष्मी
Vastu Tips: घर के मेन दरवाजे पर रख रहे हैं ये चीज़ें, तो अभी हटा लें, वरना नहीं रुकेगी लक्ष्मी
Sawan 2026: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, भगवान शिव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते
Sawan 2026: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, भगवान शिव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते

वीडियोज

Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE
Bollywood News: रॉकिंग स्टार यश की 'Toxic' का धमाकेदार ट्रेलर आउट! 26 अगस्त को सिनेमाघरों में तबाही मचाने आ रहे हैं यश (01-07-2026)
Pati Brahmachari: 😱Suraj का खौफनाक रूप! टूटा दुखों का पहाड़, ऑफिसर की वर्दी छोड़ बना गुंडा! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान; पाक बल्लेबाज भी रेस में 
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
WhatsApp User ID से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, Meta को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp User ID से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
Explained: अब जब क्रूड ऑयल सस्ता हुआ, तो पेट्रोल, डीजल, LPG और CNG क्यों नहीं? क्यो कंज्यूमर्स को नहीं मिल रहा हक
जब क्रूड ऑयल सस्ता हुआ, तो पेट्रोल-डीजल और LPG क्यों नहीं? क्यो कंज्यूमर्स को नहीं मिल रहा हक
Viral Video : मेट्रो में How to Kill Men पढ़ती दिखी लड़की, यूजर्स बोले- यह अगली सोनम-सिया और मुस्कान
मेट्रो में How to Kill Men पढ़ती दिखी लड़की, यूजर्स बोले- यह अगली सोनम-सिया और मुस्कान
Embed widget