एक्सप्लोरर

Shani Sade Sati: शनि की साढ़ेसाती में गलती से भी ना करें ये काम, झेलना पड़ेगा शनि देव का प्रकोप

Shani Sadesati Remedies: शनि की साढ़ेसाती बहुत कष्टकारी होती है. जिन पर साढ़ेसाती चलती है उनका जीवन मुश्किलों से भर जाता है. साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Shani Sade Sati: शनि देव न्याय के देवता कहलाते हैं. शनि हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. शनि दोष में सबसे ज्यादा कष्टकारी शनि की साढ़ेसाती होती है. शनि की साढ़ेसाती के दौरान व्यक्ति को बहुत कष्ट झेलने पड़ते हैं. 

शनि की साढ़ेसाती साढ़े सात साल तक चलने वाली ग्रह दशा है जिसके तीन चरण होते हैं. शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से घूमने वाला ग्रह है. शनि को एक से दूसरी राशि तक गोचर करने में ढाई साल का समय लेता है. शनि की साढ़ेसाती में व्यक्ति को कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है.

शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव (Shani Sade Sati Effects)

शनि की साढ़ेसाती में व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान रहता है. शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है. जिन लोगों की कुंडली में शनि की स्थिति शुभ होती है, उनके लिए शनि की साढ़ेसाती बहुत फलदायक होती है. वहीं जिन लोगों पर शनि भारी हों या उनकी कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो उन्हें साढ़ेसाती की वजह बहुत कष्ट झेलने पड़ते हैं.

शनि की साढ़ेसाती में नौकरी में अड़चनें, पदोन्नति में बाधाएं. व्यापार में हानि, धन की कमी, ऋण का बोझ, आर्थिक तंगी, शारीरिक कमजोरी, थकान, आलस्य और रोगों का प्रकोप झेलना पड़ता है.

शनि की साढ़ेसाती में नहीं करने चाहिए ये काम (Shani Sade Sati Precaution)

शनि की साढ़ेसाती में  व्यक्ति को कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचना चाहिए. घर या कार्य स्थल पर किसी से भी बिना वजह तर्क-वितर्क करने से बचना चाहिए. वाहन चलाते समय हमेशा सतर्क रहना चाहिए. 

झूठ बोलना, धोखा देना, चोरी करना, दूसरों को परेशान करना, और गलत रास्तों से पैसा कमाने जैसी आदतों से बचना चाहिए. क्रोध और लालच पर नियंत्रण रखें. बासी और जूठा भोजन ना करें. नियमित समय पर सात्विक भोजन ग्रहण करें.

जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती हो उन लोगों को रात के समय अकेले यात्रा नहीं करना चाहिए. शनिवार और मंगलवार को मांस-मदिरा से बिल्कुल दूर रहें. इन दोनों दिन काले कपड़े या चमड़े के सामान खरीदने से भी बचना चाहिए.

शनि साढ़े साती के उपाय (Shani Sade Sati Upay)

साढ़ेसाती के दौरान शनि देव को खुश करने के उपाय करने चाहिए. हर शनिवार के दिन भगवान शनि की पूजा करनी चाहिए. ज्योतिषीय सलाह लेने के बाद आप नीलम रत्न पहन सकते हैं. इससे साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है. 

शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए हर दिन हनुमान चालीसा पढ़ना बहुत उपयोगी माना जाता है. शनिवार और मंगलवार के दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं और वस्त्रों का दान करें. जिन लोगों पर साढ़ेसाती हो उन्हें हर दिन शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए.

गरीबों, असहायों और जानवरोंकी सेवा करने से पुण्य मिलता है और शनि देव प्रसन्न होते हैं. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय ध्यान करना भी शनि देव को प्रसन्न करने का उत्तम उपाय है. शनिवार के दिन काले रंग के वस्त्र और तेल का दान करने से साढ़ेसाती से राहत मिलती है.

ये भी पढ़ें

नवरात्रि के पांचवें दिन होती है स्कंदमाता की पूजा, जानें कैसा है मां का यह स्वरूप

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 28 सितंबर 2026: 8वें चंद्रमा से भावनात्मक गहराई, बहीखातों की करें री-चेकिंग, ऑफिस में उधारी से बचें व बच्चों का रखें ध्यान
आज का कन्या राशिफल 28 सितंबर 2026: 8वें चंद्रमा से भावनात्मक गहराई, बहीखातों की करें री-चेकिंग, ऑफिस में उधारी से बचें व बच्चों का रखें ध्यान
आज का सिंह राशिफल 28 सितंबर 2026: 9वें चंद्रमा से चमकेगा भाग्य, बैंक लोन में पॉजिटिव मूवमेंट, वर्किंग स्टाइल से विरोधियों पर पड़ेंगे भारी
आज का सिंह राशिफल 28 सितंबर 2026: 9वें चंद्रमा से चमकेगा भाग्य, बैंक लोन में पॉजिटिव मूवमेंट, वर्किंग स्टाइल से विरोधियों पर पड़ेंगे भारी
आज का कर्क राशिफल 28 सितंबर 2026: 10वें चंद्रमा व मालव्य योग से जनता से जुड़े कार्यों में लाभ, इंटरनेशनल डील में सफलता
आज का कर्क राशिफल 28 सितंबर 2026: 10वें चंद्रमा व मालव्य योग से जनता से जुड़े कार्यों में लाभ, इंटरनेशनल डील में सफलता
Angarki Sankashti Chaturthi 2026: गणेश उत्सव के बाद 29 सितंबर को फिर होगी गणपति पूजा, क्यों खास है अंगारकी संकष्टी?
गणेश उत्सव खत्म, 29 सितंबर को फिर होगी गणपति पूजा... अंगारकी संकष्टी क्यों है खास?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
रायगढ़ की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका! 4 लोग गंभीर रूप से घायल
रायगढ़ की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका! 4 लोग गंभीर रूप से घायल
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
CM विजय पर भड़के उदयनिधि स्टालिन, बोले- 'वह सिर्फ गाना गा रहे...'
CM विजय पर भड़के उदयनिधि स्टालिन, बोले- 'वह सिर्फ गाना गा रहे...'
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
प्रेगनेंसी के 8वें महीने में महिला का धांसू डांस, इंटरनेट पर मचा बवाल
प्रेगनेंसी के 8वें महीने में महिला का धांसू डांस, इंटरनेट पर मचा बवाल
Embed widget